RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Status - Sorry Status in Hindi | सॉरी कहने के नये तरीके | Sorry Quotes in Hindi

    Sorry Status in Hindi | सॉरी कहने के नये तरीके | Sorry Quotes in Hindi

    Editorial TeamEditorial TeamMay 30, 2021
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    sorry quotes and Status in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब भी हम किसी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं तो उनसे लड़ाई होना भी स्वाभाविक सी बात है. मगर लड़ाई के बाद जब हम उन्हें सॉरी बोलना चाहते हैं तो हमें सही शब्द नहीं मिलते जिससे हम सामने वाले इंसान को मना भी लें और साथ ही साथ impress भी कर लें. I am Sorry Status in Hindi इसका एक बेहतरीन तरीका है.

    यह लेख उन Girlfriend-Boyfriend, Husband-Wife और दोस्तों के लिए है जो एक दूसरे से प्यार तो करते हैं मगर उनमें नोक-झोंक चलती रहती है और फिर एक-दूसरे को मनाने के लिए सही तरीका नहीं सोच पाते हैं. यहाँ पर दिए गए I am Sorry Quotes in Hindi आपकी इसमें जरुर मदद करेंगें.

    Best Sorry Status in Hindi

    तरस गया हूँ मैं कुछ सुनने को तुम्हारे होठों से
    प्यार की बातें न सही तो कोई शिकायत ही कर दो.

    I am Sorry Status Hindi

    जिस्म की सजा में रूह का गुनाहगार हूँ मैं,
    वक्त के दस्तूर में लिपटे फासलों से घिरा तेरा प्यार हूँ मैं.

    एक पल में टूट जाए ये कोई कसम नहीं
    तुम्हें भूला दें वो हम नहीं
    तुम रूठी रहो मुझसे इस बात में इतना दम नहीं
    सॉरी बोलने से भी तुम ना मानो
    इतना तो हमारा प्यार भी कम नहीं.

    I am Sorry Status in Hindi

    आसमान वीरान है, तारे भी हैरान हैं, माफ़ कर दो मुझे ऐ मेरी चांदनी!
    देखो तेरा चाँद भी तो तेरे इन आसुओं से परेशान है.

    मैं हद से गुज़र जाऊं तो मुझे माफ़ कर देना
    तेरे दिल में उतर जाऊं तो मुझे माफ़ कर देना
    रात में तुझे देख के तेरे दीदार के खातिर
    पल भर के लिए ठहर जाऊं तो मुझे माफ़ कर देना.
    I am Sorry

    झरनों से इतना मधुर संगीत कभी सुनाई न देता,
    अगर उनकी राहों में ये पत्थर न होते.

    Sorry Quotes for Girlfriends & Friends

    पता है तुझे बहुत उदास है कोई शख्स तेरे यूँ चले जाने से,
    हो सके तो फिर लौट के आजा किसी भी बहाने से.

    मोहब्बत सिर्फ एक बार शुरू करनी होती है,
    फिर वह कभी ख़त्म नहीं होती है.

    रूठे हो तुम जानता हूँ मैं, खफा हो तुम जानता हूँ मैं,
    गलती हो गयी है मुझसे अब माफ़ भी कर दो,
    इतना जुल्म करोगे तो कहीं मर न जाऊँ मैं.

    Sorry Quotes for Boyfriend

    जब आप हमसे रुठ जाएंगें तो,
    गाल पर ऐसा जबरदस्त थप्पड़ पड़ेगा
    कि सिर्फ हम ही हम नजर आयेंगें.

    I am Sorry Quotes in Hindi

    ऐ दोस्त! कभी मुझे भुला न देना, इस मुस्कुराते चेहरे को कभी रुला न देना,
    अगर कभी किसी बात से खफा हो भी जाओ, पर मुझसे दूर होकर मुझे जुदाई की सजा न देना.

    अगर कभी जाना हो दूर हमसे,
    तो पहले बिना सांस लिए हमें जीना सिखाते जाना.
    I am Sorry

    ना कोई गिला ना कोई शिकवा रहे आप से, बस एक आरज़ू है कि यही सिलसिला रहे आपसे.
    बस इस बात की बड़ी उम्मीद है आप से, कभी खफा ना होना हमसे अगर हम खफा रहें आपसे।

    गलती हो गई है मुझसे, अब क्या मार ही डालोगे?
    अब माफ़ भी कर दो हमें ऐ सनम!
    यह गलतफहमी अब कब तक पालोगे?
    जब यह भरोसा टूट जाता है न तो
    फिर माफी का कुछ मतलब नहीं रहता.

    अपनी Ego को एक तरफ रख के,
    Sorry बोलना कुछ लोगों के लिए बहुत मुश्किल होता है.

    क्या सिर्फ माफ़ी मांग लेने से
    सब पहले जैसा हो सकता है? I am sorry

    Top Sorry Status for Boyfriend

    I am Sorry कहने का ये मतलब है कि तुम्हारे लिए मेरे दिल में प्यार हो
    अब जल्दी से मुझे माफ़ कर दो ऐ दिलबर! सुना है तुम बडे समझदार हो.

    कभी-कभी किसी गलती के बिना भी हम माफ़ी मांग लेते हैं
    कहीं तुम हम से नाराज न हो जाओ.

    जब तुम मुझसे नाराज़ होते हो तो दिल मेरा भी रोता है.
    जब अनजाने में मुझ से कोई कसूर हो जाता है, तो ये दिल नासूर बन जाता है.
    Please मुझे माफ कर दो.

    हर समस्या का आखिरी हल सिर्फ माफ़ी होता है,
    या तो माफ़ी मांग लो या माफ़ कर दो.

    Sorry Quotes for Girlfriends & Friends

    ऐसा कहा जाता है कि इस धरती पर खुद की गलती मानने वाले से ज्यादा समझदार इंसान कोई नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में हम किसी का दिल दुखा देते हैं, लेकिन हमें इसका अहसास नहीं होता। अगर आपका जीवनसाथी या प्रेमी और प्रेमिका आपसे नाराज हैं और आप उनसे क्षमा मांगना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट का इस्तेमाल क्षमा मांगने के लिए कर सकते हैं।

    Best Sorry Status for Girlfriend

    बहुत उदास है कोई शख्स तुम्हारे यूँ चले जाने से, हो सके तो लौट के आजा किसी बहाने से,
    तू लाख खफा हो मुझसे पर एक बार तो देख ले, कोई बिखर गया है तुम्हारे यूँ रूठ जाने से।

    I Am So Sorry Pagal
    नाराज़गी हमसे मगर तकलीफ़ खुद को दे रही हो
    ये तो ग़लत बात है.

    जब विश्वास टूट जाता है न तब
    Sorry का कोई महत्व नहीं रहता.

    I am Sorry जरूरतें ज़िन्दगी में चाहे कितनी भी हों,
    मगर जिन्दगी में तुम्हारा साथ रहना सबसे जरुरी है.

    नाराज क्यों हो बैठे? किस बात पर हो रूठे? अच्छा चलो माना हमने तुम सच्चे हम झूठे,
    कब तक छुपाओगे तुम हमसे ही प्यार करते, गुस्सा तो सिर्फ है बहाना दिल में तो बस हमें ही रखते।

    मत रूठा करो हमसे इस तरह
    अब नहीं रहा जाता तुम्हारे बिना.

    Sorry तुम्हें हद से ज्यादा प्यार करने के लिए
    Sorry तुम्हारे लिए रोने के लिए
    Sorry तुम्हें हद से ज्यादा चाहने के लिए.

    मगरूर रहने वालों सादगी मुझसे सीखो, खुश रहने वालों उदासी मुझसे सीखो,
    लड़ाई करने वालों माफ़ी माँगना मुझसे सीखो.

    Sorry Thoughts in Hindi

    घायल करके हमें उसने पूछा
    करोगे क्या फिर हमसे मोहब्बत?
    लहू-लुहान था दिल मेरा मगर
    होठों ने फिर से कहा बेइंतहा-बेइंतहा!

    माफ़ करना सीखिए,
    क्योंकि हम भी भगवान से यही उम्मीद रखते हैं.

    Sorry Quotes for Boyfriend, Girlfriend, and Friends

    Sorry हमसे बात करने में
    आप को परेशानी होती होगी.

    हम रूठें भी तो किसके भरोसे रूठें, कौन है जो आएगा हमें मनाने के लिए,
    हो सकता है तरस आ भी जाए आपको, पर दिल कहाँ से लाएं आपसे रूठ जाने के लिए.

    I am Sorry Quotes in Hindi

    माना गलती हुई है मुझसे मगर ऐसे खामोश ना हो जाइए,
    जो दोगे सजा होगी कुबूल मुझे बस एक बार मुस्कुरा तो दीजिए.

    Sorry यार अब बहुत हुआ
    बात भी कर लो अब हमसे.

    ऐसा भी हमने क्या कसूर कर दिया कि आपने हमें इस तरह गैर कर दिया,
    माफ़ करना हमारी उन गलतियों को जिनकी वजह से आपने हमें तो याद करना ही छोड़ दिया.

    ये Sorry भी बड़ा अजीब लफ्ज है
    अपने बोलें तो लोग मिल जाते हैं,
    और Doctor बोले तो लोग बिछड़ जाते हैं.

    सच कहूँ तो हर पल तुम हमें याद आते हो,
    मगर जान निकल जाती है जब तुम मुझसे रूठ जाते हो.

    माफ़ी से बातें सुलझती नहीं मगर तकलीफें जरुर कम हो जाती हैं,
    उखड़े चेहरों और दिलों के दर्द को तो माफ़ी ही मना सकती है.
    I am Sorry

    क्या सिर्फ एक माफ़ी मांग लेने से
    टुटा हुआ दिल फिर से जुड़ सकता है.

    कैसे मनाएं हम आपको? बस एक बार ये बतला दो,
    मेरी गलती, मेरा कसूर तो मुझे याद दिला दो.

    I am Sorry Status Hindi

    Best Sorry Status in Hindi

    माफ़ कर दो अगर हुई कोई खता मुझसे,
    अब अलग होकर तुमसे रहा भी तो नहीं जाता हमसे.

    अगर रूठ भी जाऊं मैं तो तुम मुझे मना लेना,
    कुछ मत कहना बस अपनी बाहों में छुपा लेना.

    कोई कुछ न कहे तो पता क्या है?
    इस बैचेन खामोशी की वजह क्या है?
    उसको जा कर कह दो कोई हम पी लेंगे ज़हर भी..
    मगर वह एक बार यह तो बता दें हमारी खता क्या है?

    जाने अनजाने में क्या से क्या हो गया?
    I am sorry पर तुमसे प्यार हो गया.

    हमसे कोई गलती हो जाए तो माफ़ करना
    अगर याद न कर पाएँ तुम्हें तो माफ़ करना
    दिल से तो हम आपको कभी भूलेंगे नहीं
    मगर ये दिल ही रुक जाए तो हमें माफ़ करना.

    तुम हँसते हो, तुम्हें देख कर हम भी हँसते हैं,
    तुम रोते हो तुम्हें देख कर हम भी रोते हैं.
    Please I am Sorry!!

    मुझे माफ़ कर देना ऐ खुदा!
    आज मेरे शब्दों से
    किसी को दुख हुआ.

    मिल जाए अगर कोई नया तो मुझे मत भुला देना
    कोई रुलाए तुम्हें तो हमें एक बार याद कर लेना
    दोस्त रहूँगा मैं उम्र भर तुम्हारा
    तुम्हारी ख़ुशी न सही मगर ग़म तो बाँट लेना.

    कहते हैं की रिश्तों में sorry और thanks नहीं होने चाहिए,
    लेकिन हकीकत में यही दो शब्द रिश्तों को बचाते हैं!!

    जाने अनजाने में अगर मैंने दे दी आपको Worry
    दिल दुखाया मैंने तो उसके लिए Sorry.

    Sorry Thoughts in Hindi

    खुद को गलत भी सिर्फ एक सही इंसान ही मान सकता है.

    कोई अच्छी सी सजा दो मुझे
    चलो ऐसा करो रुला दो मुझे,
    दिल दुखाया हो तो मौत आ जाए मुझे
    दिल की गहराई से ये दुआ दो मुझे.

    Sorry बोल देने से से हर गलती माफ नहीं होती,
    कुछ गलतियाँ ऐसी भी होती हैं जो उम्र भर दर्द देती हैं.

    सोचता हूँ माँग लूँ सबसे माफ़ी,
    क्या पता? मरने के बाद कोई माफ़ करे या न करे.

    मोहब्बत हो या हो नफरत हिसाब से करो,
    बेहिसाब करोगे तो तकलीफें बहुत होंगी.

    हम माफ़ बार-बार करते हैं,
    लेकिन भरोसा सिर्फ एक ही बार करते हैं.

    अगर गलती नाम का कोई शब्द ना होता,
    तो माफ़ी नाम का भी कोई शब्द ना होता.

    हर बार माफ़ी मांगने का यह मतलब नहीं होता है की कौन सही है कौन गलत है?
    कभी-कभी माफ़ी मांगने का यह मतलब भी होता है की हम उस रिश्ते को खोना नहीं चाहते

    कभी-कभी हज़ार माफियाँ भी कम पड़ जाती हैं
    सिर्फ एक गलती के लिए.

    एक बात पूछें – अगर पिछले साल की गलतियां माफ़ हो गई हों तो,
    इस साल की गलतियां चालू करें?

    Best Sorry Status for Girlfriend

    बीतते हुए साल के साथ-साथ हमारी सारी गलतियाँ माफ़ कर देना दोस्तों, क्या पता अगले साल तक हम रहें ना रहें.

    Sorry बोलने का कोई फायदा नहीं,
    जो बातें एक बार दिल पर लग जाती हैं वो हमेशा दिल में ही रहती हैं.

    भूल से अगर कोई भूल हुई तो
    उसे भूल समझ कर भूल जाना.
    अरे भूलना सिर्फ भूल को,
    भूल से भी मुझे मत भूल जाना.

    माफ़ी मांगने का ये मतलब नहीं होता है की तुम गलत हो और दूसरा सही,
    इसका तो ये मतलब होता है की तुम उस रिश्ते की दिल से कदर करते हो?

    कभी मुझे पागल तो कभी दीवाना कहती हो,
    कभी मुझे दोस्त तो कभी दुश्मन कहती हो,
    कैसे माफ़ कर दूँ मैं तुम्हें?
    जान-बूझकर गलती करती हो और फिर सॉरी कहती हो

    Top Sorry Status for Boyfriend

    क्या नसीब पाया है यारों?
    वो मेरी दुनिया थी मगर मेरी किस्मत में ना थी,
    काश की वो मेरी कुछ ना होती बस मेरी किस्मत में होती.

    खता हो गई तो सजा सुना दो,
    दिल में इतना दर्द क्यों है? इसकी वजह तो बतला दो
    देर हो गई है याद करने में ज़रूर,
    मगर हम तुमको भुला देंगे ये ख्याल दिल से मिटा दो.

    तुम से नाराज़ नहीं तुमसे दूर हूँ,
    आदत नहीं मगर मैं मजबूर हूँ,
    दिखने में तो एक दम मजबूत हूँ,
    मगर तुम्हारे चले जाने के बाद अंदर से चूर-चूर हूँ.

    इतनी बड़ी गलती भी नहीं की हमने
    की तुम नाराज़ हो जाओ हमसे उम्रभर के लिए
    माना कि मैं तेरा कोई भी नहीं
    मगर तू मेरी सब कुछ है ये भी तो किसी से छुपा नहीं.
    अब मान भी जाओ प्लीज.

    एक खूबसूरत सोच:
    दूसरों को उतनी ही जल्दी माफ़ कर दिया करो
    जितनी जल्दी आप भगवान से अपने लिए माफ़ी की उम्मीद रखते हो.


    मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख (I am Sorry Status in Hindi) पसंद आया होगा और इससे आपको थोड़ी मदद मिली होगी। आप इन Sorry Quotes को अपने दोस्तों और उन लोगों के साथ साझा करें जिन्होंने किसी का दिल दुखाया है ताकि वे भी कविता के रूप में उनसे माफी मांग सकें।

    और अगर इस आर्टिकल में कोई गलती हो तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं कि हम उसे जल्द से जल्द ठीक कर देंगे। लेख पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

    अन्य स्टेटस पढ़ें-

    • [Top 85+] Royal Attitude Status in Hindi for Boys and Girls
    • 60+ मजाकिया और मजेदार उद्धरण
    • 100+ वन लाइनर for WhatsApp
    • मोहब्बत पर 75+ कोट्स
    • टू लाइन स्टेटस और कोट्स
    • Miss You Quotes in Hindi | Miss You Shayari in Hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Poems

    November 10, 2025

    Diwali Poem

    November 10, 2025

    About Pollution

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.