RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Quotes - 2 Line Status in Hindi | टू लाइन स्टेटस और कोट्स

    2 Line Status in Hindi | टू लाइन स्टेटस और कोट्स

    Editorial TeamEditorial TeamJuly 12, 2020
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    two line status in hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप अपनी भावनाओं और मूड को बताने करने के लिए 2 line status in Hindi का इस्तेमाल करते हैं तो हमने आपके लिए two line Status का एक बहुत ही अच्छा संग्रह लेकर आये हैं. इनकी मदद से आप अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं.

    आप अपने परिवार, मित्र के लिए भी इन best 2 line Status का इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें बताएं की वो आपकी ज़िन्दगी में आपके लिए कितना महत्व रखते हैं.

    इस संग्रह में हम आपके लिए प्यार, बेवफा के लिए भी two line Status in Hindi लेकर आये हैं. इनके माध्यम से आप अपनी पर्तिक्रिया दे सकते हैं. उम्मीद है आपको ये 2 line Status in Hindi बहुत अच्छे लगेंगे.

    2 Line Quotes in Hindi on Sadness

    Dard Bhare 2 Line Status in Hindi

    निग़ाहों से भी चोट लगती हैं ज़नाब,
    ज़ब कोई देखकर भी अनदेखा कर दे.

    अब कहाँ जरुरत होती है हाथों मे पत्थर उठाने की,
    तोडने वाले तो बस जुबां से दिल तोड़ देते हैं.

    वफादार और वो भी तुम? ख्याल बहुत अच्छा है,
    बेवफा और वो भी हम? इल्जाम बहुत अच्छा है.

    मेरी वफाओं को ठुकरा देने वाले,
    काश! तुझे भी कभी किसी बेवफा से प्यार हो जाए.

    कैसे करूँ भरोसा मैं गैरों के प्यार पर
    जब अपने ही मजे लेते हैं अपनों की हार पर

    2 Line Quotes in Hindi on Sadness

    ऐ जिंदगी! बहुत हैं शिकवे तुझसे,
    चल रहने दे कभी बाद में सुनाऊंगा आज इतवार है।

    है नहीं कोई दुश्मन अपना, फिर भी परेशान हूँ,
    अपने ही क्यों दे रहे हैं जख्म इतने, इस बात से हैरान हूँ।

    तुम तो खुद को मेरे दिल में छोड गए हो,
    तुम्हें तो ठीक से बिछडना भी नहीं आता.

    क्या जरा-सा भी नहीं पिघलता तेरा दिल,
    इतना क़ीमती पत्थर कहाँ से ख़रीद कर लाए हो?

    कई बार ये सोच कर मेरा दिल रो देता है,
    तुमको पाने की चाहत में मैंने खुद को भी खो दिया था.

    Dard Bhare 2 Line Status in Hindi

    टू लाइन स्टेटस हिंदी में
    टू लाइन स्टेटस हिंदी में

    मत पूछो यारो, ये इश्क कैसा होता है?
    जो रुलाता है ना बस उसे ही गले लगाकर रोने को जी चाहता है.

    इस मोहब्बत की किताब के बस दो ही सबक हमें याद हुए,
    कुछ तुम जैसे आबाद हुए और कुछ हम जैसे बर्बाद हुए.

    जब मिलो किसी से तो जरा उनसे दूर का रिश्ता रखना,
    सुना है बहुत तङपाते हैं अक्सर सीने से लगाने वाले.

    नादान है दिल मेरा कैसे समझाऊं इसे
    ये जिसे खोना नहीं चाहता वो कभी इसका होना नहीं चाहता.

    ऐसा नहीं था कि दिल में तेरी तस्वीर ना थी,
    पर क्या करते हाथों में तुम्हासे नाम की लकीर ना थी.

    Zindagi Two Line Status
    Two Line Status in Hindi

    छोङो ना यार क्या रखा है सुनने-सुनाने में,
    कभी किसी ने कसर ना छोङी दिल दुखाने में.

    अगर कभी नींद आ जाए तो सो भी लिया करो
    रातों को जागने से कभी मोहब्बत लौटा नहीं करती है.

    दिल बहलाने के लिए ही गुफ्तुगू कर लिया करो यारो,
    मालूम तो हमें भी है की हम आपको अच्छे नहीं लगते.

    मेरी तकदीर में तो सिर्फ तेरी याद है मगर,
    तुम जिसकी तकदीर में हो उसे दिल से सलाम है.

    उम्र चाहे कितनी भी हो मेरी
    मगर दिल आज भी तुम्हें बच्चों की तरह चाहता है.

    Best Collection of Two Line Quotes

    इस अजनबी दुनिया में कभी किसी से दिल ना लगाना,
    सुना है बिन बुलाए आने वाले बिन बताए ही चले जाते हैं.

    सुना है मोहब्बत उसको दुआएं देती है,
    जो दिल पर चोट तो खाए मगर ग़िला ना करे.

    अजब किस्सा है यार इश्क़ करने का
    उम्र जीने की है और शोक मरने का.

    ऐ ख़ुदा! तू कभी इश्क ना करना बे-मौत मारा जाएगा,
    हम तो मर के भी तेरे पास आते हैं पर तू कहाँ जाएगा?

    जब चाहूँ तुम्हें मिल नहीं सकता,
    मगर जब चाहूँ तुम्हें याद तो कर सकता हूँ.

    यकीन मानो मेरा, लाख कोशिशें कर चुका हूँ मैं
    ना सीने की धड़कन रुकती है, ना ही तुम्हारी याद.

    मौत से तो दुनिया मरती है,
    मोहब्बत करने वाले तो बस प्यार से ही मर जाते हैं.

    एक बात पूछूं? जवाब मुस्कुरा के देना,
    मुझे रुला के तुम खुश तो हो ना?

    धोखा देती है अकसर मासूम चेहरे की चमक,
    हर काँच के टुकड़ों को हीरा तो नहीं कह सकते.

    अब शिकायतें तुझ से नहीं बस खुद से ही हैं,
    माना के सारे झूठ तेरे थे लेकिन उन पर यकीन तो मेरा था.

    Cool Collection of Two Line Status in Hindi

    Sad 2 Line Status in Hindi
    Sad 2 Line Status in Hindi 

    सच कहा था किसी ने तन्हाई में जीना सीख लो,
    मोहब्बत जितनी भी सच्ची हो साथ छोड़ ही जाती है.

    खाली हाथों को देखा है कभी गौर से,
    कैसे लोग लकीरों से निकल जाते हैं.

    चले जाने दो उसे किसी ओर की बाहों में ,
    इतनी चाहत के बाद भी जो मेरी ना हुई, वो किसी और की क्या होगी?

    जाते समय सिर्फ इतना कहा उसने मुझे
    ओए पागल! अपनी ज़िंदगी जी लेना,
    वैसे प्यार करना अच्छे से जानते हो.

    आदत बना ली है मैंने खुद को तकलीफ देने की ,
    जब कोई अपना तकलीफ दे तो ज्यादा दर्द ना हो.

    हमें जब नींद आएगी तो हम इस कदर सोएंगे,
    की लोग रोएंगे हमें जगाने के लिए.

    किसी से कभी किसी बात की उम्मीद मत रखना,
    क्योंकि उम्मीदें हमेशा दर्द देती हैं.

    बड़े सुकून से रहता है वो आजकल मेरे बिना,
    जैसे किसी उलझन से छुटकारा मिल गया है उसे.

    टूट जाएगी तुम्हारी ज़िद करने की आदत उस दिन,
    जब पता चलेगा की तुम्हें याद करने वाला अब एक याद बन गया.

    बेशक तेरा’ फ़ोन आने की कोई उम्मीद तो नहीं है लेकिन,
    पता नहीं क्या सोचकर, आज भी मैं नंबर नहीं बदलता.

    टू लाइन स्टेटस हिंदी में

    यूँ तो वजह बहूत हैं मेरे रूठ जाने की मगर
    इस ख्याल से चुप रहता हूँ अब कि मनाएगा कौन?

    अगर वो मेरे मरने की खबर पूछे तो कह देना कि,
    किसी की यादों में इतना खो गया था कि साँस लेना ही भुल गया.

    मुझे ढूंढने की अब तू कोशिश ना किया कर,
    तूने रास्ता बदला था तो मैंने मंज़िल बदल ली.

    बहुत याद आते हैं तुम्हारे साथ बिताए हुए हर पल,
    वरना मुझे यूँ मर-मर के जीने का कोई शौक नहीं

    क़ाश कोई ऐसा हो, जो गले लगा कर कहे,
    तेरे दर्द से मुझको भी तकलीफ होती है.

    अगर तुम उन्हें हद से ज्यादा अहमियत दोगे,
    तो भाईसाब अकड़ तो बढ़ ही जाएगी ना उनकी

    अगर प्यार से कोई फूंक मारे तो बुझ जाएंगे,
    नफरत से तो बड़े-बड़े तूफान बुझ गए हैं मुझे बुझाने में!!

    स्टेटस को ‪‎लाइक़ नहीं किय़ा चलेगा, क्योंकि
    तूने दिल से तो पढ़ा है ना, बस इतना ही काफी है.

    आज हम दो भाई रोड़ पर जा रहे थे तभी पुलिस वालों ने हमें घेर लिया
    मैंने पूछा – “क्या हुआ” तो पुलिस वाले बोले –
    “सरकार ने कहा है शेरो को खुल्ला ना छोड़े”

    आज भी हारी हुई बाजी खेलना पसंद है हमें क्योंकी
    हम तकदीर से ज्यादा खुद पर भरोसा करते हैं.

    Best Collection of Two Line Status

    ज़िन्दगी के हर एक पल को जीना सीखो क्योकि ये ज़िन्दगी है प्यारे
    कोई फिल्म नहीं कि नाम के पीछे Return लगा दिया और फिर से शुरु हो गई

    किताबों की एहमियत अपनी जगह जनाब सबक़ वही याद रहते हैं जो वक़्त और लोग सिखाते हैं.

    मुस्कुरा देता हूँ अक्सर देखकर तेरे पुराने मैसेज,
    तू झूठ को भी कितनी सच्चाई से लिखती थी.

    रात भर जलता रहा ये दिल उसकी याद में
    समझ नहीं आता ये दर्द प्यार करने से होता है या याद करने से?

    गुज़रे हैं आज इश्क के उस मुकाम से,
    नफरत सी हो गई है हमें तो मोहब्बत के नाम से.

    सुना था की दर्द का अहसास तो चाहने वालों को होता है,
    जब दर्द ही चाहने वाले दें तो एहसास कौन करेगा?

    तेरी मोहबत भी बादलों की तरह निकली,
    छाई मुझ पर और बरस किसी और पर गई.

    फ़िक्र तो हम तेरी आज भी करते हैं,
    बस अब जिक्र करने का हक नहीं रहा.

    जिंदगी में कुछ नेक काम ऐसे भी करने चाहिएं
    जिनका खुदा के सिवा कोई दूसरा गवाह ना हो.

    जिन्दगी की हर सुबह कुछ शर्तें लेकर आती हैं,
    और जिन्दगी की हर शाम कुछ तजुर्बे देकर जाती हैं.

    Zindagi Two Line Status

    अगर तुम डरे तो तुम्हारी जिन्दगी के फैसले लोग कर देंगे
    और तुम अपने मन का कुछ भी नहीं कर सकोगे.

    ज़िन्दगी की असली खूबसूरती ये नहीं की आप कितने खुश हैं!
    जिंदगी की असली खूबसूरती तो ये है कि दूसरे “आप“ से कितने खुश हैं।

    जिंदगी तेरे भी बहुत नखरे हैं
    एक दिन हँसा कर महीनों रुलाती हैं.

    चिंता इतनी कीजिए​ की आपका काम हो जाए​,
    पर​ ​इतनी नहीं की​ जिंदगी तमाम हो जाए​,
    मालूम सबको है कि जिंदगी बेहाल है,​
    मगर लोग फिर भी पूछते हैं-और सुनाओ क्या हाल है?

    ज़िन्दगी बदलने के लिए हमें लड़ना पड़ता है
    और आसान बनाने के लिए समझना पड़ता है.

    ज्यादा अपनापन दिखाने वाले लोग
    एक दिन बता ही देते हैं कि वो पराए हैं

    ज़िन्दगी जीने के लिए बाप की दौलत नहीं बाप का साया ही काफी होता है.

    जिंदगी की किताब में धैर्य का कवर होना जरुरी होता है,
    क्यूँ की यह हर पन्ने को बांधकर रखता है।

    किसान ही पेड़ लगायें, जल बचाएं और बाकी लोग AC में बैठ कर मज़े से प्लास्टिक
    पॉलीथीन फैलायें और एक पौधा लगाकर, फिर 15 लोग फ़ोटो खिचवाएं.

    मुझे समझना तेरे बस की बात नहीं है
    या तो सोच बुलंद कर या फिर सोचना ही छोड़ दे

    दो लाइन स्टेटस संग्रह

    नफरत कमाना भी आसान नहीं होता इस दुनिया में,
    बहुत सी खुबियां रखनी पड़ती हैं किसी की आँखों में खटकने के लिए।

    देख ऐ ज़िन्दगी! तू हमें रुलाना छोड़ दे,
    अगर हम खफा हूऐ तो तूझे ही छोड़ देंगे।

    उंगलियाँ आज भी इस सोच में गुम रहती हैं
    उसने कैसे किसी नए हाथ को थामा होगा.

    अगर हारने से डर लगता है तो जितने की इच्छा कभी मत रखना,
    अगर जिंदगी में कुछ पाना चाहते हो तो अपने तरीके बदलो ईरादे नहीं।

    जिंदगी आपको हमेशा एक नया मौका देती है,
    सरल शब्दों में उसे कल कहते हैं.

    यदि आप सही हैं, तो आपको गुस्सा होने की जरूरत नहीं होती,
    और यदि आप गलत हैं’ तो, आपको गुस्सा होने का कोई हक नहीं होता।

    किसी ने मुझसे कहा,
    कि तुम इतने खुश कैसे रह लेते हो?
    तो मैंने कहा कि मैंने जिंदगी की गाड़ी से
    वो साइड ग्लास ही हटा दिए
    जिसमें पीछे छूटे रास्ते और
    बुराई करते लोग नजर आते थे।

    ज़िंदगी में हर कोई कोई न कोई भूल कर जाता है,
    न चाहते हुए भी किसी अपने से किसी को दूर कर देता है!

    बढती उम्र में इश्क हो तो अचरज नहीं साहिब,
    ये जिंदगी फिर से मुस्कुराने की जिद में रहती है।

    इंसान नीचे बैठा दौलत गिनता है; कल इतनी थी आज इतनी बढ़ गयी,
    ऊपर वाला हंसता है और इंसान की सांसे गिनता है, कल इतनी थीं आज इतनी कम हो गयीं .

    Sad 2 Line Status in Hindi 

    जिंदगी में सभी का प्यार पाने का सबसे आसान तरीका है,
    हमेशा नासमझ बने रहो .

    नाराजगी, डर, नफरत या फिर प्यार,
    कुछ तो बात जरुर है जो तुम मुझसे दूर-दूर रहते हो.

    जाता हुआ मौसम एक बार फिर लौटकर आया है,
    काश वो भी एक बार कोशिश करके देखे?

    दिन गुजर जाता है, तुम्हारी यादों के साथ
    खैर जाने दो, मशला तो अब रात का है.

    मै रोता रहा रात भर मगर फैसला ना कर सका,
    की तू याद आ रही है, या मैं तुझे याद कर रहा हूँ.

    सुनो, तुम एक बार पुछ लो कि मैं कैसा हुँ?
    घर में पड़ी दवाईयाँ ना फेंक दूँ तो कहना.

    अजीब मेरा अकेलापन है,
    तेरी चाहत भी नहीं है और’ तेरी जरूरत भी है.


    आशा करते हैं कि आपको ये 2 line Status बहुत पसंद आये होंगें. आप इन्हें अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें. अन्य स्टेटस पढ़ने के लिए नीचे दिए गये लिंक्स पर जाएँ –

    • मोहब्बत पर 75+ कोट्स
    • वन लाइनर for WhatsApp
    • मजाकिया और मजेदार उद्धरण
    • [Top 85+] Royal Attitude Status in Hindi for Boys and Girls
    • 150+ हरियाणवी कोट्स
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi

    November 12, 2025

    Poems

    November 10, 2025

    Questions

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.