Real Life Quotes in Hindi | लाइफ कोट्स

जीवन में सुविचारों का बहुत महत्व होता है, सुविचार पढ़ने भर से मन को जो प्रेरणा मिलती है वो वाकई हमें जीवन जीने की कला सिखाती हैं। कहते हैं शब्दों में असीम शक्ति होती है, शब्दों के द्वारा किसी भी व्यक्ति की सोच को बदला जा सकता है, उनके व्यहवार को परिवर्तित किया जा सकता एवं उन्हें प्रेरित किया जा सकता है।

दोस्तों, तो अगर आपको भी real life quotes in hindi पढ़ना पसन्द है और इन्हें पढ़ने के बाद शब्द आपको प्रेरित करते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ best life quotes in hindi जो ज़िंदगी के उपर आधारित हैं। हमें उम्मीद है की आपको ये true life quotes in hindi पसंद आएंगे।

Life Thoughts in Hindi | लाइफ कोट्स हिंदी

ज़िंदगी की हक़ीकत को बयाँ करने वाली कुछ बेहतरीन beautiful quotes on life in hindi:

जीवन बहुत क्षणिक है, इसे बेवजह ना गवायें। हर पल एक उपहार है, इसे त्यौहार की तरह मनाएँ।

समस्याओं के अभाव में जीवन का कोई मोल नहीं रह जाता, समस्याएं हमें बेहतर बनाती हैं, रास्ते दिखाती हैं, जीवन का मोल समझाती हैं और जीवन में आई हर समस्या हमें बहुत कुछ सिखा कर जाती है।

जीवन में लक्ष्यों का होना बहुत आवश्यक होता है।

जीवन में सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है।

जीवन तब आपको भविष्य की चिंताओं से मुक्त कर देता है जब आप हर पल वर्तमान में जीते हैं।

जब हम ईश्वर के फैसलों में अपनी रजामंदी शामिल कर लेते हैं, तो ज़िंदगी की हर राह आसान नज़र आने लगती है।

ज़िंदगी के हर तजुर्बे में एक सीख छुपी होती है।

संघर्ष की लड़ाई में असफलताओं से कई बार मिलना पड़ेगा, फिर एक दिन असफलता खुद कहेगा.. मेरे नाम के पहले अक्षर को हटाकर देखो, सफलता तुम्हारे पास होगी।

Unique Quotes on Life in Hindi | लाइफ कोट्स

जीवन में हर मनुष्य को प्रेरणा की बहुत आवश्यकता होती है, क्योंकि कभी- कभी परिस्थियाँ बहुत दुर्लभ हो जाती हैं और आगे की राह नज़र नहीं आती, ऐसी स्थिति में प्रेरणादायी और ऊर्जा से भरपूर सुविचार बहुत काम आते हैं। Happy life quotes in hindi पढ़ने वाले व्यक्ति के विचारों में एक नयापन आ जाता है, उनके व्यक्तिव में निखार आ जाता है और उनके अंदर बात करने की कला का भी विकास हो जाता है।

यहाँ नीचे हम कुछ touching lines on life in hindi, hindi suvichar on life, zindgi quotes in hindi, happy life quotes in hindi, life thoughts in hindi लाए हैं जिससे आप प्रेरणा ले सकते हैं.

मंज़िल के इंतज़ार में मत रहो, रास्तों से प्यार करो! ताकि अगर मंज़िल न भी मिले तो राहों में तुम खुश थे इस बात का सुकून रहे।

बचपन में हमें जो परीक्षा मुश्किल लगती थी, ज़िंदगी की परीक्षा के आगे वही आसान लगने लगती है। इसलिए कहते हैं ज़िंदगी की परीक्षा स्कूल की परीक्षा से मुश्किल होती है।

एक ही सपने पर डटे रहना आसान नहीं होता, पर जब आप एक ही सपने पर डट जाते हैं तो वो एक न एक दिन साकार ज़रूर होता है।

ज़िंदगी में ज्ञान वह सागर है जिसमें आप जितना गहरा डूबेंगे, उतना ऊँचा उड़ पायेंगे।

कल की फिक्र में आज को मत बर्बाद करो कल एक ख़्वाब सा है! हर पल आज में आबाद करो।

हम हमेशा आने वाले वक़्त की तलाश में रहते हैं और उस वक़्त के इंतज़ार में, उस वक़्त को गवा देते हैं जो आज है हमारे पास।

ये जीवन है, यहाँ हर परेशानियों का हल नहीं होगा
जो वक़्त आज है हमारे पास, शायद वो कल नहीं होगा।

शब्दों में जीवन को परिवर्तित करने की असीम शक्ति होती है।

ज़िंदगी एक डायरी की तरह होती है जिसमें आपको कोरे पन्नें मिलेंगे, कौन से पन्नें में आगे क्या लिखा जाएगा ये कोई नहीं जानता। जैसे ज़िंदगी में अगला पल कौन सा मोड़ लेकर आएगा ये कोई नहीं जानता। हर पन्ना खूबसूरत होता है, बस उन कोरे पन्नों को रंगों से भरना हमें होता है!

Best Life Quotes in Hindi | बेहतरीन लाइफ कोट्स

ज़िन्दगी पर सुविचार ज्ञान, शब्द और प्रेरणा का समावेश होता है, जिस व्यक्ति को सुविचार पढ़ने और पढ़कर उन्हें जीवन में उतारने की आदत होती है। उसके लिए जीवन का हर पल आसान हो जाता है एवं वो जीवन में आने वाली हर समस्या एवं कठिनाई के लिए तैयार रहता है। उसे दूसरों के सहारे व प्रेरणा की आवश्यकता नहीं पड़ती क्योंकि उसके पास खुद को प्रेरित करने की ताकत आ जाती है। वो हर परेशानी में अपना सहारा खुद बनता है। उसके रास्ते में तमाम पत्थर आए, वो उन सभी को मुस्कुरा कर पार करता है। इसके विपरीत ये भी देखा गया है की कुछ लोग जीवन की समस्याओं से बहुत जल्दी हार मान जाते है। क्योंकि वो अपने आप को प्रेरित नहीं कर पाते और उन्हें सुविचार पढ़ने की आदत नहीं होती।

आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ बेहतरीन life thoughts in hindi, life quotes in hindi 2 line, best life quotes in hindi, zindgi quotes in hindi लेकर आएं हैं जो आपको अपनी ज़िन्दगी में प्रेरित करेंगें.

जीवन में अगर सुखी रहना चाहते हो तो बेवजह सोचना छोड़ दो, खुशियाँ खुद ब खुद तुम्हारी दहलीज़ पर दस्तक देंगी।

ज़िंदगी वो तोहफ़ा है जो हमें हर रोज़ कुछ नया देती है।

ज़िंदगी वो किताब है जिसमें आपको हर दिन एक नया पन्ना मिलेगा, बस आप उसे किस तरह से पढ़ते हैं ये आप पर निर्भर करता है।

जीवन में संस्कार उस हीरे की तरह होता है जो व्यक्ति के चरित्र को हमेशा हीरे की तरह चमकता दिखाता है।

ज़िंदगी नदी की उस बहती धारा की तरह होती है जो निरंतर बहती रहती है।

जीवन में असम्भव जैसा कुछ नहीं होता, बस सब हमारी सोच पर निर्भर करता है।

ज़िंदगी में कुछ भी उतना मुश्किल नहीं है, जितना हम उसे सोच- सोच कर बना देते हैं।

जिस मनुष्य के भीतर प्रयास और कोशिश का हुनर होता है उसे जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

जीवन का जश्न मनाओं, शायद ये कल न हो।

Life Quotes in Hindi 2 Line | 2 लाइन लाइफ कोट्स

आज हम आपके लिए अद्भुत touching lines on life in hindi, true life quotes in hindi, hindi suvichar on life, happy life quotes in hindi लाए हैं जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं.

जीवन में सफलता की मंज़िल उन्हीं को मिलती है, जो असफलताओं की सीढ़ियों से होकर गुज़रतें हैं।

कोशिश में वो काबिलियत होती है जो आपके हर सपने को हक़ीकत में बदल सकती है।

जीवन का हर क्षण बहुत अनमोल होता है।

ज़िंदगी उस किताब की तरह होती है, जिसे समझते- समझते आधी उम्र निकल जाती है।

मंज़िल की क्यों करें फ़िक्र
जब मंज़िल से भी हसीन हैं सफर।

वो हर एक चीज़ घातक होती है जो आवश्यकता से अधिक किया जाए, ऐसा ही कुछ हमारी सोच के साथ भी होता है।

ज़िंदगी का ये कैसा सितम है
हर ओर फ़क़त ग़म ही ग़म है,
रुख़सार पर तो मिल जाएगी मुस्कान
आँखें मगर न जाने क्यों नम हैं।

उलझनों की एक मुकम्मल किताब है ये ज़िंदगी
कभी मुस्कुराहट तो कभी ग़मों का सैलाब है ये ज़िंदगी।

जीवन सतरंगी रंगों की तरह लगने लगेगा जब तुम मुस्कुराकर हर लम्हें में खुशियाँ ढूँढोगे।

Life Changing Quotes in Hindi | लाइफ कोट्स

नीचे कुछ happy life quotes in hindi, unique quotes on life in hindi, life motivational quotes in hindi, life thoughts in hindi लेकर आए हैं हम जो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है या अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं.

लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए हर दिन प्रयास और अभ्यास करना पड़ता है।

अपने अंतर्मन पर विश्वास कर के यदि कोई काम शुरू किया जाए और उसके लिए हर दिन मेहनत किया जाए, तो एक दिन सफलता आपके कदम ज़रूर चूमेगी।

ज़िंदगी में अगर सफल होना है, तो किताबों से दोस्ती कर लो, आप कभी खुद को अकेला नहीं पाओगे और एक दिन अपने लक्ष्य तक ज़रूर पहुँच जाओगे।

ठहराव पर तो सब खत्म हो जाता है, गुज़रते हुए लम्हों का नाम ज़िंदगी है।

बहुत सरल होता है दूसरों को रास्ता दिखाना, बहुत कठिन होता है उन रास्तों पर स्वयं चल पाना।

जिस व्यक्ति की दोस्त किताबें होती हैं, वो कभी अकेला नहीं हो सकता।

मंज़िल तो एक दिन मिल ही जाएगी तुम सफर को खूबसूरत बनाओ, आसमाँ तक जाना है अगर तो ज़मीं से जुड़ते जाओ।

Happy Life Quotes in Hindi | हैप्पी लाइफ कोट्स

अगर आप बेहतरीन लाइफ कोट्स, real life quotes in hindi, best life quotes in hindi, beautiful quotes on life in hindi, life thoughts in hindi ढूंढते हुए यहाँ आए हैं तो आप निराश नहीं होंगें.

जीवन में मिली हर नई पीड़ा व्यक्ति के अंतर्मन को बहुत मज़बूत बनाती है।

ज़िंदगी में दुख उस धूप की तरह होता हैं जिसकी उम्र बहुत लंबी होती है, और सुख उस बारिश सा होता है जिसकी उम्र बहुत कम होती है।

धैर्यवान व्यक्ति के अंदर हर परिस्थिति से लड़ने की क्षमता होती है।

किताबें वो आइना है जो जिंदगी की हक़ीकत से रूबरू कराती है।

जीवन में सफलता उसी को मिलती है जो आखिर तक हार नहीं मानता।

हमारे ख्वाब हक़ीकत में तब तब्दील होते हैं, जब हम उनके लिये उत्सुकता से मेहनत करते हैं।

जीवन में कभी- कभी हमारे सामने ऐसी परिस्थियाँ आकर खड़ी हो जाती है, जब सब मुश्किल लगता है और हमारा मन हारने लगता है। पर असल में वो इंतिहान की घड़ी होती है जो हमें परखने आती हैं।

Zindgi Quotes in Hindi | ज़िन्दगी कोट्स

बेहरतीन unique quotes on life in hindi, real life quotes in hindi, hindi suvichar on life, life quotes in hindi 2 line लेकर आएं है हम आज ख़ास आपके लिए, जिन्हें पढ़कर आप इनसे प्रेरणा ले सकते है या अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं.

बाल्यावस्था मन पानी की तरह होता है जिसे जिस भी अवस्था में ढालो, वो ढल जाता है।

किताबों में ज्ञान के साथ- साथ अनुभव भी शामिल होते हैं।

जीवन में अगर दुख न मिले तो सुख के मायने नहीं समझ आते।

जीवन से सीख लेने के लिए अतीत में झांकना पड़ता है, जीवन जीने के लिए वर्तमान में रहना पड़ता है और सपने देखने के लिए भविष्य में जाना पड़ता है।

कभी बेवजह मुस्कुरा कर देखो, जीवन सतरंगी रंगों से भर जाएगा।

अतीत और भविष्य की गर्दिश में हमारा वर्तमान कहीं खोता जा रहा है, जो समय आज और अभी है हमारे पास बस वही हमारा है। गुज़रा हुआ वक़्त सिर्फ पछतावे का सबब बनेगा और आने वाला कल तो अनिश्चित है। तो इन दोनों की गर्दिशों से बाहर निकल कर अगर हम आज में जीये तो वो बेहतर होगा।

जीवन भी एक कला है जिसे जीने का हुनर सब में नहीं होता।

लाइफ कोट्स पर अंतिम शब्द

दोस्तों, आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको जीवन से जुड़े कुछ beautiful quotes on life in hindi के बारे में बताया, जो आपके लिए प्रेरणादायी साबित होंगे। सुविचारों में समाहित ये शब्द उस हीरे की तरह है जिन्हें पढ़ने के बाद आपका व्यक्तित्व और चरित्र दोनों चमकता नज़र आएगा और आप इन शब्दों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे।

हमें उम्मीद है की इन real life quotes in hindi को पढ़कर आपके विचारों में वृद्धि हुई होगी और आपके भीतर के सृजनात्मक विचारों ने एक नया रूप लिया होगा। तो दोस्तों, अगर आपको हमारा ये unique quotes on life in hindi पोस्ट पसन्द आया और आपको ज़रा भी लाभकारी लगा तो जुड़िए हमारे साथ और अपने दोस्तों के साथ भी साझा कीजिए ताकि उन तक भी ये best life quotes in hindi पहुँच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *