RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026

    Vegas on Your Sofa: How Online Game Bottled the Magic of the Strip

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Quotes - Mahadev Quotes in Hindi | Shiva Quotes in Hindi

    Mahadev Quotes in Hindi | Shiva Quotes in Hindi

    Editorial TeamEditorial TeamNovember 10, 2025
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Mahadev Quotes in Hindi Shiva Quotes in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महादेव समस्त सृष्टि के जगत पिता हैं और प्रत्येक मनुष्य का उद्धार करने वाले देवता हैं। शिव दयालु और भोले हैं, समस्त देवताओं में से एकमात्र शिव ही ऐसे देवता हैं जो अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी मुरादें पूरी करने लगते हैं। किंतु इसके विपरीत एक सत्य ये भी है की भोलेनाथ जितनी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं उतनी ही जल्दी उन्हें क्रोध भी आ जाता है। इसलिए हमें कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे भगवान शिव हमसे नाराज़ हो।

    तो अगर आप अपने मन को शांत रखना चाहते हैं और शिव से जुड़ी कुछ प्रेरणादायी बातें जानना चाहते हैं तो हम आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में भगवान शिव पर आधारित कुछ bhole nath quotes, mahadev love quotes in hindi, bholenath status in hindi, mahadev thought in hindi, mahadev quotes in hindi, shiva quotes in hindi लेकर आयें जिसे पढ़कर आपको अच्छा लगेगा।

    Bholenath Quotes in Hindi | भोलेनाथ स्टेटस

    देवों के देव महादेव पर मोती जैसे चमकते कोट्स एवं स्टेटस

    काल से निडर होकर नज़रे मिलाने की क्षमता उसी की आँखों में होती है, जिसके हृदय में स्वयं महाकाल बसते हैं।

    जब भी कोई विपदा आई, कोई संकट आया या खुद को कभी उलझन में पाया, तो सिर्फ आपका नाम पुकारा है महादेव।

    मात्र शिव का नाम लेने भर से मेरी सारी उलझनें दूर हो जाती हैं मुझसे।

    शिव से मनोवांछित फल पाता है वो व्यक्ति जो कभी किसी दूसरे व्यक्ति का अहित नहीं चाहता।

    हमारा काम तो मात्र कर्म करना है, उन कर्मों का फल देना तो जगत पिता के हाथ में हैं।

    जन्म और मृत्यु के काल चक्र से आज़ाद है हर वो व्यक्ति, जो महादेव की भक्ति में रमा रहता है।

    शिव की भक्ति से दुख सभी दूर हो जाते हैं, सच्चे दिल से जो भी मांगों मन्नत, वो पूरे ज़रूर हो जाते हैं।

    Lord Shiva Quotes in Hindi | भगवान शिव कोट्स

    वैसे तो महादेव के अनगिनत नाम है जैसे महाकाल, आदिदेव, किरात, शंकर, जटाधारी, नागनाथ, मृत्युंजय, मल्लिकार्जुन, त्रयम्बक, विश्वेश, रुद्रदेव एवं महेश आदि। इन सभी नामों के अलग – अलग अर्थ हैं। जिनमें से शायद कुछ आपको पहले से पता हो।

    महादेव शिव से प्रेरणा लेने के लिए कुछ bholenath quotes in hindi, lord shiva quotes in hindi, mahashivratri quotes hindi, shiv ji quotes in hindi, mahadev thought in hindi यहाँ नीचे लिखे हुए हैं जो आपको जरुर पसंद आएंगें.

    ये शरीर तो माटी का है, एक दिन माटी में मिल कर राख में समाहित हो जाएगा। इसलिए माटी के शरीर को संवारने में वक़्त न ज़ाया करिए। संवारना है तो अपनी आत्मा को सँवारिए, क्योंकि इस आत्मा को ही अंत में महाकाल के पास जाना है।

    भोलेनाथ का दरबार वो आसरा है जहाँ सुकून के लम्हें नसीब होते हैं, और मन को अत्यंत शांति प्राप्त होती है।

    इस जगत के अस्तित्व से भी पूर्व शिव का अस्तित्व था, ये सकल संसार सदा से शिव की उपासना में लीन था।

    महायोगी भी वो है और योग से उसका कोई नाता भी नहीं, गृहस्थ भी वो है और परिवार में रहता भी नहीं, देवता भी उसे पूजते हैं और दानव भी उसके पुजारी हैं।
    मनुष्य भी उसकी उपासना करते हैं और पिशाचों का भी वो देवता है, आकार भी उसका है और निराकार रूप में भी वो रहता है, वो होकर भी नहीं है और नहीं होकर भी है, बस यही शक्ति ही शिव है।

    मैं जीवन के संघर्षों से नहीं डरती
    क्योंकि मुझे मालूम है ज़िंदगी के हर मोड़ पर मेरे महादेव मेरे साथ हैं।

    महादेव की रज़ा में राज़ी होना सीख लो
    जीवन का सफर सरल हो जायेगा।

    भय से मुक्त है वो व्यक्ति जो भक्त है भगवान शिव का।

    जीवन देते भी महादेव हैं
    जीवन लेते भी महादेव है।
    इसलिए हम सबके जीवन पर
    पहला अधिकार भी महादेव का है।

    बाबा की कृपा भी उन पर ही बरसती है जो व्यक्ति अहंकार से मुक्त है, जिसके मन में लोभ नहीं है जो दूसरों का अहित नहीं करता। ऐसा ही मनुष्य महादेव को प्रिय होता है।

    Shiv Ji Quotes in Hindi | शिवजी कोट्स

    भगवान शिव के नामों की ही तरह उनके अनेकों रूप भी विख्यात हैं। सभी देवों में महादेव ही एक ऐसे भगवान हैं जिनकी पूजा देवता, दानव, मनुष्य, भूत प्रेत एवं पशु पक्षी भी करते हैं। ये सभी प्राणी महादेव को अत्यंत प्रिय है, वो किसी में कोई भेद नहीं करते। वो सभी को समान दृष्टि से देखते हैं। भगवान शिव सभी बंधनों से मुक्त हैं, पर वो गृहस्थ भी हैं।

    महादेव शिव के लिए कुछ shiv status in hindi, love mahadev status, mahadev love quotes in hindi, mahadev quotes in hindi लेकर आएं हैं आज जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं भगवान शिव के लिए अपनी भक्ति दिखाने के लिए.

    जिसके सर पर महाकाल का हाथ है
    फिर उसे ज़माने से डरने की क्या बात है।

    काल स्वयं महाकाल का आराध्य है।

    ऐसे ही नहीं सभी देवताओं में महादेव का दर्जा सबसे ऊँचा है। इतिहास गवाह है जब सभी देवों ने अमृत का प्याला पिया था, तब महादेव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान किया था।

    महादेव को जो पहला भरोसा बनाकर रखता है उसे जीवन में कभी निराशा और नाउम्मीदी नहीं मिलती।

    महादेव के उपदेश:

    इस धरती पर सब कुछ कर्म के आधार पर निर्धारित होता है, आप ताउम्र जो दूसरों को देते हैं, अंत में वही आपके पास लौट कर आता है।

    मेरी आराधना करो या न करो, मुझे पुष्प अर्पित करो या न करो, मेरा अभिषेक करो या न करो। पर फिर भी यदि तुम मेरा स्मरण सच्चे मन से करोगे तो मैं अवश्य सुनूँगा।

    जब तुम्हारे मन का नहीं होता है तो तुम्हें उलझन होती है, अनावश्यक विचार उत्पन्न होते हैं मन में, मन स्थिर नहीं रह पाता।
    जब भी ऐसी परिस्थिति आए जीवन में तो समझ लेना, सब ईश्वर की मर्ज़ी का हो रहा है जिसमें भले आज तुम्हारी मर्ज़ी नहीं शामिल है पर तुम्हारे बेहतर भविष्य के लिए ये ज़रूरी है। इसलिए मन का न हो तो समझ लेना चीज़े ईश्वर के मन की हो रही है जो तुम्हारी सोच से बहुत परे है और इसका परिणाम भी बेहतर होगा।

    Mahadev Thought in Hindi | महादेव स्टेटस

    हर प्रकार की विशेषता शिव में समाई है जिससे बहुत कुछ सिखा जा सकता है। भगवान भोलेनाथ के जीवन से सबसे पहली चीज़ ये सीखने वाली है की वो बंधन में रहकर भी मुक्त रहते हैं, और समाधि में लीन रहते हैं। आज के समय में लोगों को भी बंधन की चिंता सताती है जिसे लेकर वो परेशान रहते हैं तो आप सांसारिक सुख का मोह त्याग दे और शिव की भक्ति में मन लगाए तो आपको सुखद अनुभूति होगी और आप तमाम चिंताओं से मुक्त रहेंगे।

    यहाँ नीचे भगवान शिव से जुड़े कुछ bhole nath quotes, mahadev love quotes in hindi, mahadev quotes in hindi, bholenath status in hindi, lord shiva quotes in hindi लिखे हैं हमने ख़ास आपके लिए.

    महाशिवरात्रि पर कुछ चुनिंदा लाइंस

    महादेव के आगे जिसने शीश झुकाया, फिर उसे किसी के आगे झुकने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी

    पूरी सृष्टि में और कहीं नहीं, शिव में जो महानता है
    सच्चा और निस्वार्थ प्रेम प्रतिक्षा करना जानता है,
    शिव को प्रेम कहो या प्रेम को शिव
    इन दो अलग-अलग शब्दों में एक सी समानता है।

    अगर प्रेम का कोई आकार, रंग, रूप या चेहरा होता तो वो बिल्कुल शिव सा होता।

    कई जन्मों के बाद पार्वती ने शिव को पाया था
    महाशिवरात्रि की रात थी वो, जब ये शुभ दिन आया था
    सदियों का इंतज़ार था शिव का भी
    तब जाकर उन्होंने पुनः सती को पार्वती रूप में अपनाया था।

    प्रेम सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं, प्रतीक्षा में जीवन व्यतीत करने का भी नाम है।
    इस बात का साक्षात प्रमाण है पार्वती की तपस्या और शिव का इंतज़ार।

    प्रेम मिलन से अधिक विरह का विषय है, शिव और सती का प्रेम इस बात का गवाह है।

    शिव के सम्मान के लिए सती ने खुद को मिटाया था
    अपने अर्धांग के खातिर अग्नि में खुद की देह को जलाया था,
    देवों के देव महादेव की आँखों में भी अश्रु थे उस क्षण
    जब सती ने ये कदम उठाया था,
    बरसो प्रतीक्षा की सती की रूह ने
    तब जाकर उन्होंने पार्वती रूप में पुनः शिव को पाया था।

    Shiv Status in Hindi | भोलेनाथ स्टेटस

    इस लेख में लिखे हुए bholenath quotes in hindi, mahadev quotes in hindi, mahashivratri quotes hindi, shiva quotes in hindi, bholenath status in hindi आप अपने स्टेटस पर लगा कर भोलेनाथ के प्रति अपनी भावना और भक्ति जाहिर कर सकते हैं.

    सदियों के इंतज़ार के बाद शिव और पार्वती के जीवन में ये दिन आया था, जिसे जगत में महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

    महाशिवरात्रि मात्र शिव का दिन नहीं होता, बाबा के भक्तों के लिए हर त्यौहार से भी बड़ा दिन होता है जिसे वो जश्न की तरह मनाते हैं।

    महाशिवरात्रि की सिर्फ रात ही नहीं प्रकाश मय होती है, बल्कि दिन जगमगाते हैं।

    महाशिवरात्रि के दिन स्वयं देवता अंबर से उतर कर धरती का का शृंगार करने के लिए आते हैं।

    Mahashivratri Quotes Hindi | महादेव और काशी पर कोट्स और शायरी

    कैलाश के वासी हैं
    शमशान के निवासी हैं,
    काशी में भी वास था उनका
    ऐसे ही नहीं काशी पवित्र नगरी कहलाती है।

    जैसे महादेव को काशी प्रिय है
    वैसे ही काशी को महादेव प्रिय हैं।

    कभी वास किया था शिव ने बनारस शहर में
    अब इस शहर के दिल में शिव बसते हैं।

    काशी भगवान भोलेनाथ से पूर्ण होती है
    भोलेनाथ के बिना ये शहर अधूरा है।

    काशी के कण- कण में स्वयं महादेव बसते हैं, ये शहर आस्था का प्रतीक है, संस्कृति का प्रतीक है और सनातन की परम्परा को अपने आप में बखूबी समेटे हुए है।

    Bholenath Status in Hindi | भोलेनाथ स्टेटस

    यहाँ लिखे हुए bhole nath quotes, love mahadev status, shiv status in hindi, bholenath status in hindi को आप महाशिवरात्रि पर अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं या अपने दोस्तों या परिवार वालों के लिए भेज सकते हैं.

    महादेव पर लिखे कुछ ऐसे शब्द जो सीधे आपके मन को छू लेंगे:

    शीश तो सभी झुकाते हैं महादेव के आगे, तुम बस शीश के साथ अपने मन को भी झुका लेना।

    वो तुम्हारे हालात बदल देगा
    तुम बस अपनी हालत पर खुद को बिखरने मत देना।

    मेरी सोच से अधिक दिया है तूने मुझे महादेव
    ज़िंदगी लाख इंतिहान ले, मैं हसते- हसते पार करूँगी।

    उनकी दृष्टि में समस्त सृष्टि समाई है
    जब भी ज़रूरत पड़ी है सहारे की, मेरे महादेव ने राह दिखाई है।

    ऐतबार करना है तो महादेव पर करो
    अब इस दुनिया में यकीन नाम की चीज़ नहीं बाकी है।

    मेरे कहने से पहले आपने मुझे सुना है महादेव

    जो शख्स भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहता है, बाबा उसे कभी हारने नहीं देते।

    ये संसार तो नश्वर है इसका मोह त्याग दो
    और महादेव में रम जाओ।

    झूठे और फरेबी लोगों से भरी इस दुनिया में महादेव एक मात्र भरोसा हैं।

    महादेव उसे किसी के आगे रोने नहीं देते जो महादेव के समक्ष अपने आँसू प्रकट करता है।

    महादेव कोट्स पर आखिरी शब्द

    हमें उम्मीद है की आपको हमारा ये mahadev quotes in hindi लेख पसन्द आया होगा और ऐसे shiva quotes in hindi पढ़कर आपको हृदय प्रफ्फुलित हो गया होगा, और साथ ही आपने भगवान शिव से जुड़ी बातें, उनके द्वारा दिए गए ज्ञान एवं और भी अन्य बातों को विस्तार से जाना होगा।

    तो दोस्तों, अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें और ऐसे और भी कोट्स को पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi

    November 12, 2025

    Questions

    November 10, 2025

    Happy Dussehra Quotes in Hindi | दशहरा कोट्स

    November 10, 2025
    Recent News

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026

    What Employers Actually Think When They See MBA on a Resume

    September 23, 2026

    Why Neighborhood Context Deserves as Much Attention as the House

    September 21, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.