जीवन में सपनों का बहुत महत्व होता है और हर किसी के कुछ सपने होते हैं जिन तक पहुँचने के लिए वो कठिन परिश्रम, असफलताओं और नाउम्मीदी की राहों से होकर गुजरता है तब जाकर कहीं उसके ख्वाब हक़ीकत की शक्ल लेते हैं। पर ख्वाबों की एक हक़ीकत और खूबसूरती ये भी है की हर ख्वाब मुकम्मल नहीं होता और शायद जो पूरा न हो सके वही असल ख्वाब होते हैं, पर एक वक़्त और लम्बे इंतज़ार के बाद कुछ ख्वाब पूरे भी होते हैं।
तो आज हम इस वेबसाइट पर आपके लिए लेकर आए हैं shubh ratri quotes in hindi या good night quotes in hindi और good night thought in hindi जिन्हें आप सोने से पहले अपने मित्रों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं एवं सोने से पहले खुद भी पढ़ सकते हैं.
Good Night Quotes in Hindi | गुड नाईट कोट्स
यहाँ आपको चुनिन्दा good night suvichar, shubh ratri quotes in hindi, good night thought in hindi मिलेंगे जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं या अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते हैं.
ख्वाब और हक़ीकत के बीच भी एक दुनिया होती है
जिसे हम ज़िंदगी कहते हैं।
-Good Night
ज़िंदगी आपको हर रात खूबसूरत ख्वाब दिखाए
ये दुआ है हमारी कि आपका हर ख्वाब हक़ीकत में बदल जाए।
-गुड नाईट
जिसके पास सुंदर विचारों का खज़ाना होता है
उसकी ज़िंदगी की धारा में सुंदरता बहती है।
-शुभ रात्रि
ख्वाब तो टूटते बिखरते रहते हैं
पर इसका मतलब ये नहीं है की हम नया ख्वाब न देखे।
-Good Night
सपनों का टूटना भी बहुत ज़रूरी होता है
ताकि फिर से एक नया सपना जन्म ले सके।
-Have Sweet Dreams
आसमान का तारा सदा झिलमिलाता रहे
आपके ख्वाबों में सुंदर सितारा आता रहे।
ग़मों से कोसों दूर रखे खुदा आपको
आपकी ज़िंदगी का चाँद हमेशा मुस्कुराता रहे।
-Good Night
देखो तारों कि महफ़िल में रहकर भी चाँद कितना अकेला है, पर सबसे खूबसूरत वही लगता है।
तो अब जब भी कभी खुद को अकेला पाओ तो बस एक बार आसमान की ओर नज़र डाल उस चाँद को देख लेना।
-गुड नाईट
बीते कल में क्या हुआ ये भुला दो
बस आज तुम्हारा है थोड़ा मुस्कुरा लो।
-शुभ रात्रि
हर अंधेरी रात की मंज़िल उजली सुबह है।
-Have Sweet Dreams
ख्वाबों को हक़ीक़त की शक्ल लेते देखने की चाहत है अगर, तो दिन और रात के बीच के फासले मिटा दो..!
-Good Night
Shubh Ratri Quotes in Hindi | शुभ रात्रि कोट्स
जीवन में हमारे ऐसे बहुत से सपने होते हैं जो मात्र काल्पनिकता तक सीमित रहते हैं और कुछ वास्तविकता में भी बदलते हैं, पर उसके लिए ज़रूरत है मेहनत, लगन और चाहत की। ये कुछ ऐसे good night suvichar हैं जो कामयाबी तक पहुँचने में हमारी बहुत मदद करते हैं।
नीचे कुछ बेहतरीन heart touching good night quotes in hindi लिखे हुए हैं जो आपको जरुर पसंद आएंगें:
ज़िंदगी के हर ख्वाब मुकम्मल हों ये तो मुमकिन ही नहीं है, पर कुछ ख्वाब हक़ीकत में तब्दील होते ज़रूर हैं।
-Good Night
आजकल नींद आँख बन्द करने से नहीं फोन बन्द करने से आती है..!
-शुभ रात्रि
सपनों को मुकम्मल होते देखने की चाहत में नींद को अक्सर गवाना पड़ता है।
-Have Sweet Dreams
अकेलापन वो साथी है जो हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचने में बहुत मदद करता है।
-गुड नाईट
जैसे संसार का नियम परिवर्तन होता है वैसे ही समय के साथ जीवन में तमाम बदलाव आते है,
जिन्हें हमें स्वीकार कर आगे बढ़ना पड़ता है।
-Good Night
किसी की उम्मीद को कभी मत तोड़ना
क्योंकि वो सिर्फ उम्मीद नहीं आपके प्रति उसका प्रेम और विश्वास है..!
-Have Sweet Dreams
जीवन की उम्र बहुत कम होती है, इसलिए हमें कोशिश ये करनी चाहिए की हमारे कारण किसी के हृदय को कष्ट न पहुंचे!
-Good Night
किसी व्यक्ति से सम्बन्ध जोड़ना बहुत सरल है, कठिन है तो उस सम्बन्ध को अंत तक जोड़े रखना।
-गुड नाईट
दो पल की है ये ज़िंदगी
जितना हो सके खुशियाँ बांटते रहिए और खुश रहिए।
-शुभ रात्रि
सितारों से आपकी बात होती है
आसमान मुस्कुराता है
जब ये चाँद रात होती है।
-Good Night
Good Night Suvichar | गुड नाईट सुविचार
सपनों तक पहुँचने के लिए हमें बहुत सी कुर्बानियां भी देनी पड़ती है और उस स्थिति में हमें सकारात्मकता की बहुत आवश्यकता पड़ती है, हर पल में हमें अच्छा सोचना पड़ता है, अपने मन को समझाने की एवं बुरे अनुभव में भी अवसर तलाशने की ज़रूरत होती है।
यहाँ नीचे आपको heart touching good night quotes in hindi, good night thought in hindi, good night suvichar मिलेंगें जो आप अपने चाहने वालों से साथ शेयर कर सकते हैं उन्हें गुड नाईट बोलने के लिए.
मेहनती लोग अपने किए गए परिश्रम का ज़िक्र नहीं किया करतें
ख्वाबों से इश्क़ करने वाले नींद की फिक्र नहीं किया करते।
-Good Night
छोटी सी है ये ज़िंदगी
इसे हँसकर बिताओं।
परेशानियों में क्या रखा है
मुसीबतों को चुनौती की तरह पार करते जाओ।
हर लम्हा बहुत कीमती है ज़िंदगी का
हर पल को खुशियों से सजाओ।
-गुड नाईट
हमारे द्वारा किया गया एक छोटा सा परिवर्तन एक खूबसूरत कल का निर्माण करता है।
-Have Sweet Dreams
आज बहुत खामोशी है बादलों में और हवाओं में भी न सुनाई देता कोई साज़ है।
आसमान उदास है क्योंकि आज उसका चाँद उससे नाराज़ है।
-Good Night
आज की रात ये सोच कर गुज़ार लो की
कल का सूरज कुछ नया लेकर आएगा
और उदासी भरी इस ज़िंदगी को खुशहाल बनाएगा।
-Have Sweet Dreams
जीवन में कुछ लोगों का साथ होना बिल्कुल दवा की तरह होता, बस वही दवा है आपका साथ हमारे लिए।
-शुभ रात्रि
आपके जीवन में उस चाँद सा नूर सदा बरकरार रहे।
बस यही दुआ है हमारी रब से।
-गुड नाईट
वक़्त तेज़ी से गुजरता जा रहा है
वर्तमान, अतीत बनता जा रहा है।
जो है बस इस क्षण में है।
-Good Night
सितारों से रोशन ये रातें होती हैं
चाँद से तेरी बातें होती है।
तुमसे बिछड़ कर
अब आसमान से हमारी मुलाक़ाते होती हैं।
-शुभ रात्रि
कुछ सफर अकेले तय करने पड़ते हैं
कारवां उमड़ता है मंज़िल पाने के बाद।
Good Night
Good Night Thought in Hindi | शुभ रात्रि सुविचार
वो रात्रि का ही समय होता है जब हमारा दिमाग सभी उलझनों से मुक्त एवं शांत रहता है ऐसे में अगर कुछ अच्छे एवं सकारात्मक night quotes in hindi पढ़ कर सोएं तो आपको नींद भी अच्छी आएगी और अगली सुबह बेहद ऊर्जा से भरी होगी क्योंकि शब्दों में जादू होता है और इनकी शक्ति से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है।
आप नीचे लिखे हुए shubh ratri quotes in hindi, good night thought in hindi में से अपना पसंदीदा कोट्स चुन कर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हो.
वो दुआ कभी खाली नहीं जाती जो सच्चे दिल से की जाए,
वो मुलाकाते कभी अधूरी नहीं होती जिसका इंतज़ार बहुत शिद्दत से किया जाए।
-Good Night
कभी अपने सारे गम भुला कर देखना
खुद के लिए ज़रा मुस्कुरा कर देखना
खुशी नहीं सुकून मिलेगा
कभी खुद से दिल लगा कर देखना।
-गुड नाईट
हर रोज़ कुछ नया सिखाती है ज़िंदगी
कभी हसा कर तो कभी रुलाकर
बहुत कुछ बताती है ज़िंदगी।
-शुभ रात्रि
तुम वो हकीकत हो जिसे मैंने कभी ख्वाबों में देखा था
तुम वो मुकम्मल मोहब्बत हो जिसे हमनें कभी सोचा था।
-Have Sweet Dreams
वक़्त तो अपनी रफ्तार से चलता है और चलता रहेगा
ठहर तो हम जाते हैं गुज़रे हुए वक़्त में..!
-Good Night
ज़िंदगी के सफर में उदास राहें तो ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं।
किसी मोड़ पर खुशियों की बहती नदियाँ मिलेंगी,
तो किसी मोड़ पर ग़मों का बहता सैलाब मिलेगा।
-शुभ रात्रि
फिर से एक नया सवेरा आएगा
जो कल को खूबसूरत बनाएगा
अभी दिन हैं गमों वाले तो क्या हुआ
इस उम्मीद में जियो की ये वक़्त भी बीत जाएगा।
-Have Sweet Dreams
ख्वाब हक़ीकत में तब्दील होते हैं
बस उन्हें पाने की एक शिद्दत होनी चाहिए
और दिल और दिमाग की आपस में दोस्ती होनी चाहिए।
-Good Night
कल्पनिकता और वास्तविकता का जब आपस में मेल होता है तो उसे मुकम्मल स्वप्न कहते हैं..!
-शुभ रात्रि
कभी उदास दोपहर तो कभी हसीन शाम है ये ज़िंदगी
कभी रंगीन सुबह तो कभी सुनसान रात हैं ये ज़िंदगी।
-Good Night
Heart Touching Good Night Quotes in Hindi | दिल छूने वाले गुड नाईट कोट्स
यहाँ आपको अपने मन पसंद good night suvichar, heart touching good night quotes in hindi मिलेंगे जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं गुड नाईट कहने के लिए.
आसमानों के ख्वाब देखना मगर कभी ज़मीन को मत भूलना।
-Good Night
मन पर जो घाव लगते हैं उनके निशान नहीं होते पर तन के घाव से भी गहरे और पीड़ादायी होते हैं।
-शुभ रात्रि
ये ज़िंदगी बस दो पल की कहानी है
बिता लो हर लम्हा मुस्कुरा कर यहाँ
इन फ़िज़ाओं की हर शाम सुहानी है।
-Have Sweet Dreams
प्रेम हम सभी के जीवन में कभी न कभी तो ज़रूर आता है
पर उस प्रेम में अगर स्थिरता आ जाए
तो वो अंतिम पड़ाव तक चल कर जाता है।
-Good Night
इस ज़िंदगी में सुकून भरे लम्हें कम ही नसीब होते हैं
इसलिए जब भी कोई खुशी का लम्हा हासिल हो तो उसे गवाना मत।
-शुभ रात्रि
अतीत और भविष्य के बीच हमारा वर्तमान उलझ जाता है
यदि न रहे हम इन दोनों के इर्द गिर्द तो हमारा आज सुलझ जाता है।
-Good Night
काग़ज़ और कलम से दुख बाँटना किसी व्यक्ति से दुख बाँटने से ज्यादा सुखद होता है,
क्योंकि यहाँ आपके शब्द और भाव सदा महफूज़ रहते हैं।
-Good Night
ज़िंदगी के इस तन्हा सफर में जैसे खूबसूरत सा एक रिश्ता मिल गया
तुम मिले तो ऐसा लगा जैसे कोई फरिश्ता मिल गया।
-शुभ रात्रि
उदास राहे अक्सर आती हैं हमारी ज़िंदगी मे, मगर वो उदासी का सबब नहीं होती।
असल में वो हमें खुशियों की कीमत समझाने के लिए आती है।
-Have Sweet Dreams
ज़िंदगी कभी कभी ऐसे मोड़ पर भी लेकर आती है जब लगता है की बस, अब सब खत्म होने वाला है,
पर हम इस बात से अंजान रहते हैं की वो तो एक नई शुरुआत का आगाज़ होता है।
-Good Night
Top Good Night Quotes in Hindi | अच्छे शुभ रात्रि कोट्स
आपकी बेहतरीन good night suvichar, shubh ratri quotes in hindi, good night thought in hindi और heart touching good night quotes in hindi ढूंढने की दौड़ यहाँ जरुर खत्म होगी.
खामोश ये आँखे लफ़्ज़ों की मोहताज नहीं होती हैं
बिन कहे भी ये कितना कुछ बयाँ कर जाती हैं।
-Good Night
उस चाँद का नूर नहीं
मेरा कोहिनूर हो तुम
फ़क़त ज़िंदगी की खुशी नहीं
मेरा सुकून हो तुम।
-Good Night
अतीत में जो घटित हो चुका है उसे बदला तो नहीं जा सकता, पर भविष्य हमेशा आपके सामने एक मौके की तरह मौजूद रहता है।
-Good Night
हमारी आँखों में नींद की दस्तक तो आपसे बात करने के बाद ही होती है!
-Good Night
आसमान का हर तारा तुम्हारे लिए गीत गाने वाला है
चाँद खुद तुम्हें लोरी सुनाने वाला है।
सो जाओ अब
कल का सूरज तुम्हारे लिए उपहार लाने वाला है।
-Good Night
Good Night Quotes in Hindi पर अंतिम शब्द
दोस्तों इस आर्टिकल में आज हमने आपके साथ good night quotes and thoughts in hindi साझा किए है, तो अगर आप अपने प्रियजनों को एक अनोखे अंदाज़ में good night विश करना चाहते है तो आप उनके साथ इन लाइंस को साझा कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा लिखे इस आर्टिकल के shubh ratri quotes in hindi पसंद आई होंगी। ऐसे ही अद्भुत विचारों और सुन्दर शब्दों वाले अन्य लेख एवं कोट्स पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए और आपको ये आर्टिकल कैसा लगा ये कमेंट करके हमें ज़रूर बताइए।
