RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Quotes - Love Relationship Quotes in Hindi | रिलेशनशिप कोट्स

    Love Relationship Quotes in Hindi | रिलेशनशिप कोट्स

    Editorial TeamEditorial TeamJanuary 17, 2024
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जीवन में कोई व्यक्ति अकेला नहीं रह सकता, हर मोड़ पर उसे किसी के साथ की ज़रूरत होती है। इसलिए भगवान ने हमें तमाम खूबसूरत रिश्तों की सौगात दी ताकि हर मनुष्य का जीवन सुखी रहे। ज़रा सोचिए अगर आपके जीवन में वो रिश्ते नहीं होते जो आज हैं तो ज़िंदगी कैसी होती?

    एक पल के लिए तो आँखों के सामने अंधेरा छा गया हो गया, क्योंकि कल्पना में भी ऐसा दृश्य भयावह प्रतीत होता है। हर मनुष्य के जीवन में कुछ लोग ऐसे ज़रूर होते हैं जिन्हे वो खुद से ज्यादा चाहता है, परवाह करता है और उनसे प्रेम करता है। ये सब रिश्तों की ही बदौलत है, जिसने मनुष्य के व्यहवार को ऐसा बनाया है।

    और अगर आपकी ज़िंदगी में ऐसे रिश्ते हैं तो उनकी हिफ़ाज़त कीजिए, इज्जत कीजिए और समय समय पर अपने उन्हें ये एहसास दिलाते रहिए की आपकी ज़िंदगी में उनकी क्या अहमियत है। तो दोस्तों, आज इस good relationship quotes in hindi आर्टिकल में हम पेश करने जा रहे हैं कुछ ऐसे खूबसूरत ख्याल जो रिश्तों पर आधारित है।

    Rishte Quotes in Hindi | रिश्ते कोट्स

    अगर आप कुछ good relationship quotes in hindi, rishte quotes in hindi, relationship life quotes in hindi ढूंढ रहे हैं तो आपकी तलाश यहाँ जरुर खत्म होगी.

    इन विचारों को आप अपने प्रियजनों को भेज कर उनका दिन बना सकते हैं

    a family sitting on a sofa and a rishte quotes in hindi is written on it

    हमारी ज़िंदगी में हर रिश्ते की अपनी एक उम्र होती है

    रिश्ता वही दूर तक चलता जिसे निभाने की चाहत दोनों ओर से बराबर हो।

    किसी भी रिश्ते को सहेजते – सहेजते एक उम्र निकल जाती है, और उसे टूटने में एक पल भी नहीं लगता।

    इस दुनिया में रिश्ता बनाना बहुत आसान होता है
    मुश्किल तो उसे आखिर तक निभाना होता है।

    जिन रिश्तों को निभाने की कोशिश सिर्फ एक तरफ से की जाती है, वो अक्सर टूट जाया करते हैं।

    बर्बादी की कगार पर होते हैं वो रिश्ते जब किसी तीसरे शख्स को लेकर दो लोगों के दरमियाँ अनबन होना शुरू हो जाए।

    कोई भी रिश्ता एक झटके में नहीं टूट जाता, उसके टूटने से पहले कई बार उस रिश्ते में रहने वाला इंसान टूटता है..,
    उसके मन का एक- एक धागा टूटता है, जिसने उस रिश्ते को बहुत खूबसूरती से जोड़े रखा था।
    और अगर उस धागे को दोबारा जोड़ने की कोशिश की जाए,
    तो वो रिश्ता पहले सा कायम नहीं रह पाता। उसमें गांठे पड़ जाती है।

    हमारे रिश्ते की डोर तुम्हारे हाथों में थी, तुम चाहते तो उसे टूटने से बचा सकते थे।
    पर शायद तुम्हारी चाहत कुछ और थी।

    सख्त हाथों की छूअन से भी टूट जाया करती है रिश्तों की डोर,
    इसलिए किसी रिश्ते को नाज़ुक हाथों से पकड़ प्यार और मोहब्बत से संजोया जाता है।

    रिश्तों को गुलाब की तरह सहेजना चाहिए
    क्योंकि ये बहुत नाज़ुक होते हैं,
    कभी- कभी कुछ बातों से ही टूट जाया करते हैं।

    Relationship Life Quotes in Hindi | बेस्ट रिलेशनशिप कोट्स

    कुछ रिश्ते हमें ईश्वर द्वारा जन्म से ही दिए जाते हैं जिनसे हमारा खून का रिश्ता होता है और कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं जिसे दिल का रिश्ता कहते हैं। ये दोनों हमारी ज़िंदगी में बहुत अहमियत रखते हैं, अपनी अपनी जगह दोनों अनमोल हैं। हमें वो रिश्ते भी प्रिय होते हैं जो जन्म से मिले होते हैं और वो रिश्ते भी अज़ीज़ होते हैं जो हम खुद अपने लिए चुनते हैं।

    ऐसे रिश्तों के लिए हमने यहाँ कुछ good relationship quotes in hindi, long distance relationship quotes in hindi, relationship life quotes in hindi लिखे है जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं.

    रिश्तों पर कुछ खूबसूरत कोट्स

    a married couple and his two children sitting on a table and a Relationship Life Quotes in Hindi is written on it

    जैसे तुम्हारे दिए गुलाबों को अपनी डायरी में बहुत संजो के रखा है न,
    वैसे ही तुम हमारे रिश्ते को ज़िंदगी की डायरी में संजो लेना।

    तुम्हारे फैसलों ने हमारे रिश्ते में फासले बढ़ाए थे
    वरना चाहने में तो कोई कसर नहीं छोड़ी थी मैंने।

    रिश्तों को इतना मजबूत तो होना ही चाहिए कि किसी तीसरे शख्स की वजह से वो रिश्ता न टूटे।

    रिश्ते और कुछ नहीं, फकत थोड़ा वक़्त चाहते हैं।

    किसी रिश्ते में खुदको झुका लेने का मतलब ये बिल्कुल भी नहीं होता की आप आपके आत्मसम्मान में कोई कमी आयी है।
    रिश्तों में झुक जाना इस बात का प्रमाण कि आपको उस व्यक्ति से भरपूर स्नेह और प्रेम है।

    निभाने वाले तो हर हाल में रिश्ते निभा लेते हैं
    तोड़ने वाले तो बस एक वजह की तलाश में होते हैं।

    आन की लड़ाई में अक्सर ताल्लुक़ात हार जाते हैं।

    जैसे हम आइने को बहुत संभाल कर हिफ़ाज़त से रखते हैं न, वैसे ही रिश्तों को भी रखना चाहिए।
    क्योंकि इन्हें भी टूटने में वक़्त नहीं लगता।

    गुलाब की उम्र डायरी में बहुत लम्बी होती है
    भले ही उसका रंग समय के साथ फीका पड़ जाए, पर उसकी खूबसूरती तो हमेशा बरकरार रहती है।
    एक रिश्ता भी गुलाब की तरह ही बहुत नाज़ुक और सुंदर होता है।
    इसलिए हमें रिश्तों को भी गुलाब की तरह सहेजना चाहिए, बहुत प्यार से, इज़्ज़त से, हिफ़ाज़त से और अपनेपन के साये से। ताकि उस रिश्ते की उम्र भी बहुत लम्बी हो जाए बिल्कुल उस डायरी में रखे गुलाब की तरह।

    झुकना आपको कमज़ोर नहीं बनाता बल्कि आपकी ताकत को दर्शाता है।
    अगर एक रिश्ते को बचाने के लिए आपको झुकना पड़े और आपके झुकने से वो रिश्ता टूटने से बच जाता है,
    तो देर न करते हुए झुक जाइए और सहेज लीजिए अपने उस खूबसूरत रिश्ते को।

    Good Relationship Quotes in Hindi | अच्छे रिलेशनशिप कोट्स

    जीवन में रिश्ते हमें उस उपहार की तरह मिले हैं जिनका होना हमारी ज़िंदगी को मुकम्मल बनाता है। रिश्तों के बिना ज़िंदगी जीने की कल्पना भी नहीं की जा सकती, रिश्तों के बिना ये जीवन अधूरा है।

    एक रिलेशनशिप में भरोसा ही सब कुछ होता है इसमें गुस्सा और घमंड के लिए कोई जगह नहीं होती. इस बात पर हमने कुछ love relationship quotes in hindi, relationship waqt quotes in hindi, long distance relationship quotes in hindi, rishte quotes in hindi लिखे हैं जो आपको जरुर पसंद आएंगे.

    a married couple and his daughter are sitting on a sofa and a good relationship quotes in hindi is written on it

    गुरुर की लड़ाई में अक्सर रिश्ते दम तोड़ दिया करते हैं।

    बहुत कमज़ोर होते हैं वो रिश्ते जो चंद लफ़्ज़ों से ही टूट जाया करते हैं।

    रिश्ते काँच की तरह होते हैं,
    बहुत संभाल कर रखना पड़ता है इन्हे।

    रिश्ते बनाने और निभाने में बहुत फर्क होता है।

    एक रिश्ता गुलाब और किताब का भी होता है।
    बंद किताबों में महफूज़ ये सुखे गुलाब एक वक़्त की कहानी बयाँ करते हैं।

    बगावत तो हर रिश्ते में होती है
    लेकिन इसका ये अर्थ नहीं की उस रिश्ते में प्रेम कि मौजूदगी शामिल नहीं है।

    रिश्ते निभाना इतना आसान नहीं, कभी- कभी अपने दिल को तोड़ना पड़ता है, मन को मारना पड़ता है किसी और की खुशी के लिए।

    कुछ रिश्ते बस नाम के होते हैं, उन्हें फ़र्ज़ के बोझ तले निभाया जाता है।
    ऐसे रिश्ते दुनिया के सामने तो रिश्ते होते हैं, पर चार दीवारी के भीतर की सच्चाई कुछ और ही होती है।

    प्रेम कभी किसी रिश्ते का मोहताज नहीं होता, पर एक रिश्ता प्रेम का मोहताज ज़रूर होता है।
    एक रिश्ते में प्रेम, स्नेह, परवाह और समर्पण होना बहुत ज़रूरी होता है। ये कुछ ऐसी चीज़े हैं जिससे कोई भी रिश्ता दूर तक चलता है।

    रिश्तों की कीमत दौलत और शोहरत से नहीं तोली जाती।

    Long Distance Relationship Quotes in Hindi | रिलेशनशिप कोट्स हिन्दी

    अगर रिश्ते न होतें तो शायद ये जीवन बहुत बेरंग होता, चारो ओर वीरान मंज़र छाया रहता। न जाने हम अपने सुख दुख की बातें किससे कहते, खुशी होने पर ज़ाहिर किससे करते? इसलिए हमारी ज़िंदगी में रिश्तों को शामिल किया गया है।

    नीचे बेहतरीन रिलेशनशिप कोट्स, relationship life quotes in hindi, rishte quotes in hindi, good relationship quotes in hindi लिखे है हमने ख़ास आपके लिए.

    a girl sitting on a sofa, making heart with hands on the laptop and a long distance relationship quotes in hindi is written on it

    रिश्ता खून का हो ये ज़रूरी नहीं, रिश्ता तो दिल का होना चाहिए।
    कभी- कभी कुछ रिश्ते सिर्फ नाम के होते हैं ज़रूरत पड़ने पर वो मुह फेर लेते हैं।

    कुछ रिश्ते प्यार से और व्यहवार से कमाए जाते हैं।

    वो रिश्ते इस कायनात के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से आते हैं,
    जहाँ एक दूसरे को बखूबी समझा जाता है और ये तुलना नहीं की जाती की गलती किसकी ज्यादा है।

    कुछ रिश्ते भी हमें बहुत सबक देते हैं और ये बताते हैं की कोई भी नया रिश्ता सोच समझ कर बनाना चाहिए।

    रिश्ते निभाने वालों की कमी है
    रिश्ते बनाने वाले तो हर मोड़ पर मिलेंगे।

    रिश्तों की असल परख तो दुख के क्षणों में की जाती है।

    एक रिश्ते में विश्वास का होना सबसे महत्वपूर्ण होता है, बिना भरोसे के हर रिश्ता अधूरा है।

    गुलशन में सुंदरता तब आती है जब उसका देखभाल किया जाता है, वहाँ समय समय पर पानी दिया जाता है और पौधों को सींचा जाता है। अगर ऐसा न किया जाए तो गुलशन में लगे फूल मुरझा जाएंगे, बिखर जाएंगें।
    वैसे ही एक रिश्ते को सींचने की ज़रूरत होती है जिससे वो रिश्ता दूर तक चले।

    ज़ुबान और लफ़्ज़ों की कड़वाहट काफी होती है किसी रिश्ते खत्म करने में।

    कोई रिश्ता जब आपको खुशी से ज्यादा गमों की सौगात देने लगे तो वक़्त रहते उसे तोड़ देना चाहिए।

    Sad Relationship Quotes in Hindi | रिलेशनशिप कोट्स

    यहाँ लिखे हुए long distance relationship quotes in hindi, relationship waqt quotes in hindi, rishte quotes in hindi, sad relationship life quotes in hindi को आप अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा सकते हैं.

    a couple sitting on a sofa with their sad face and a sad relationship quotes in hindi is written on it

    आज के दौर में अच्छे और सच्चे रिश्ते मिलना बहुत मुश्किल है, तो अगर आपको कोई ऐसा मिला तो कद्र करिए उस शख्स की क्योंकि खुशनसीब हैं आप की आपकी ज़िंदगी में कोई ऐसा शख्स शामिल है।

    कौन पूछता है किसी नाकामयाब आदमी को,
    मिल जाए जब कामयाबी तो लोग रिश्ते निकालने लगते हैं।

    कई बार लोग ज़ुबाँ से तो रिश्ता तोड़ देते हैं
    पर खामोशी के साये तले उसे निभाते हैं।

    एक रिश्ता जब जुड़ने वाला होता है तो उसके साथ कई और रिश्ते भी जुड़ जाते हैं।

    संवाद और समय के अभाव में एक रिश्ते की अर्थी उठती है।

    नए रिश्तों को वक़्त की दौलत का भरपूर खज़ाना दिया जाता है
    वक़्त बीतते ही उस रिश्ते से ये खज़ाना छीन लिया जाता है।

    प्यार और ऐतबार की मौजूदगी से रिश्तों की उम्र लम्बी होती है।

    नाकामयाबी रिश्तों की पहचान कराती है।
    कामयाब होने पर तो काफिला निकलता है रिश्तों का।

    Top Rishte Quotes in Hindi | रिश्ते कोट्स

    आशा करते हैं आपको हमारे लिखे हुए rishte quotes in hindi, good relationship quotes in hindi, love relationship quotes in hindi, relationship life quotes in hindi जरूर पसंद आएंगे.

    a family stands in a garden and a top rishte quotes in hindi written on it

    जब तक रिश्ता है एक दूसरे से उम्मीद रहती है
    जिस दिन ये रिश्ता खत्म हो गया, उस दिन उम्मीद भी मर जाती है।

    जीवन में हर सम्बन्ध का अपना एक महत्व होता है।

    सम्बन्धों में समय का अभाव सम्बन्धों को तोड़ देता है।

    अगर आपकी जेब में पैसे हैं
    तो सभी रिश्ते आपके हैं।

    नए रिश्ते बनाना
    पर पुराने रिश्तों को भूल मत जाना।

    जो रिश्ता जीवन में सबसे अधिक रुलाता है
    वो है प्रिश्ता है प्रेम।

    आखिर में कुछ शब्द

    रिश्ता कोई भी हो वो प्रेम, स्नेह, भरोसे, त्याग और समर्पण की बुनियाद पर कायम रहता है और इन सभी के होने से समय के साथ वो रिश्ता और गहरा व मजबूत होता जाता है।

    इस लेख में हमनें कुछ बेहतरीन और चुनिंदा विचारों के संग्रह को संकलित किया है और बहुत खूबसूरती के साथ उसे शब्दों का रूप दिया है। दोस्तों, हम उम्मीद करते हैं की आपको relationship quotes in hindi पर लिखा हमारा ये आर्टिकल पसन्द आया होगा। अगर हाँ तो ऐसे ही अन्य विषयों पर भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए अभी जुड़िए हमारे वेबसाइट के साथ और अपने प्रियजनों संग भी इस लेख को शेयर कीजिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi

    November 12, 2025

    Questions

    November 10, 2025

    Happy Dussehra Quotes in Hindi | दशहरा कोट्स

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.