आज हम आपके लिए लेकर आये हैं Best 100+ Lord Hanuman Ji Status in Hindi। हनुमान जी के स्टेटस, बजरंगबली स्टेटस इन हिंदी, Bala Ji Status, Jai Hanuman Status, हनुमान जी शायरी, जो आप सभी हनुमान भक्तों और राम भक्तों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा स्टेटस बनने जा रहे हैं। संकट मोचन हनुमान जी का नाम लेते ही शरीर में अलग-अलग खुशी और उत्साह की लहर दौड़ जाती है। हम आपके साथ श्री राम जी के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी के स्टेटस (Hanuman Ji Status for WhatsApp) साझा कर रहे हैं।
हनुमान जी का जन्म वानर जाति में हुआ था। हनुमानजी के पिता सुमेरु पर्वत के वानर राजा केसरी और माता अंजनी थीं। इसलिए उन्हें आंजनेय और केसरीनंदन आदि नामों से पुकारा जाता है। जिस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था उसे हनुमान जयंती के रूप में जाना जाता है, और यह दिन हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन पड़ता है।
बालाजी से आसुरी शक्तियां डरती हैं। वे वेदों और धार्मिक ग्रंथों के भी महान विद्वान हैं। राजस्थान के सालासर और मेहंदीपुर धाम में हनुमान जी के विशाल और भव्य मंदिर हैं।
बजरंगबली स्टेटस

पैरों में बांधे घुँघरू, नाचे हनुमाना,
कहते हैं सब लोग इनको श्री राम का दीवाना
जहाँ भी होता है कीर्तन प्रभु श्री राम का,
वहीँ लगता है पहरा हमारे वीर हनुमान का.

ना पैसा लगता हैं, ना ख़र्चा लगता है,
राम-राम बोलिये बड़ा अच्छा लगता है।

दिन देखे ना रात ये, फेरे माला राम की,
ना परवाह किसी काम की, इन्हें परवाह बस राम की.

एक ही नारा – एक ही नाम,
जय श्री राम – जय श्री राम।
हे हनुमान तुम हो सबसे बेमिसाल,
तुमसे आँख मिलाये किसकी है मजाल,
सूरज को पल में निगला अंजनी के लाल,
मूरत तेरी देखकर भाग जाये काल.
हनुमान जी स्टेटस

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना,
वीर हनुमाना राम का दीवाना, राम का दीवाना.
सारे जग का दाता ये तो है बड़ा मतवाला,
बाबा है दया का सागर ये दानी देव निराला.
मैं तरसना मन की मिटा गया बाला जी के मंदिर में,
मैं दुनिया छोड़ के आ गया बाला जी के मंदिर में.

प्रभु मुझ पर दया करना,
मैं तो आया हूँ शरण तिहारी.
तेरी प्यारी सी मनभावन मूरत,
जब-जब देखूं मैं जाऊं बलिहारी.
जिनको श्रीराम का वरदान है,
गदा धारी जिनकी शान है
बजरंगी जिनकी पहचान है,
संकट मोचन वो हनुमान हैं।

श्री राम की करके ये भक्ति, पाई है इसने ये शक्ति,
जब तक ना काम प्रभु का हो, तब तक तो इनको सबर नहीं,
इनके मन में हैं राम बसे, इनको तो किसी की खबर नहीं
Lord Hanuman Ji Status in Hindi
मेरे संकट हर लो बालाजी,
प्रभु मेहंदीपुर में धाम तेरा,
है संकट मोचन नाम तेरा,
मेरे संकट हरलों बालाजी.
हनुमान है नाम महान,
हनुमान करे बेडा पार,
जो जपता है नाम हनुमान,
होते सब दिन एक समान.
हनुमान का जहाँ पल पल गुणगान होता है
चढाने से सिन्दूर उनको हर काम होता है
है भरोसा जिनको अंजनी दुलारे का
वो करते भजन हनुमान प्यारे का.
ये दुनिया जो रचे वो भगवान है
संकट जो दूर करे वो हनुमान है
जिससे रूठे ये सारा संसार है
बजरंगी करते उससे प्यार है.
दे मुद्रिका माँ सिया को, शोक मोह सारा उनका निबारा,
फल खाये उपवन उजाड़ा, दुष्ट अक्षय पटक करके मारा,
लंका जला अंजनी लला, पूँछ जल में बुझा ली है,
बाबा बजरंग बली, इनकी महिमा निराली है,
Bajrang Bali Status in Hindi
हनुमान गदाधर महाबली,
मेरे सोए भाग्य जगा भी दो.
मुझे घेरा हुआ तूफानों ने,
मेरी नैया पार लगा भी दो.
हनुमान जी
लोगों ने रंग बदले है,
आप मेरा वक्त बदल देना।
बजरंग जिनका नाम हैं, सत्संग जिनका काम हैं,
ऐसे हनमंत लाल को मेरा बारम्बार प्रणाम हैं ।।
जिनके सीने में श्री राम हैं, जिनके चरणों में धाम है,
जिनके लिए सब कुछ दान हैं, अंजनी पुत्र वो हनुमान है।
पहने लाल लंगोटा, हाथ में हैं सोटा.
दुश्मन का करते हैं नाश, भक्तों को नहीं करते निराश।
Bala Ji Status
पूरी करना मेरी हर एक आस,
हनुमान बाबा मुझे न करना निराश.
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता है आराम,
इस जग में सबसे बड़ा मंत्र – जय हनुमान जय श्रीराम.
मां अंजनी के लाल तेरी लीला बड़ी कमाल,
जो ध्यावे मन से तुझको हो जावे वो निहाल।
अंधेरों में भी रास्ता होगा,
जिसका हनुमान से वास्ता होगा.
समझदार में नया है बड़ा दूर किनारा है,
अब तू ही बता बाबा यहाँ कोन हमारा है.
हनुमानजी 4 कारणों से सभी देवताओं में श्रेष्ठ हैं।
- पहला यह है कि वे असली सुपरमैन हैं।
- दूसरा यह कि शक्तिशाली होते हुए भी ईश्वर के प्रति समर्पित होते हैं।
- तीसरा, वे अपने भक्तों की तुरंत मदद करते हैं।
- और चौथा यह कि वे आज भी शक्तिशाली हैं। इस ब्रह्मांड में अगर भगवान के बाद एक शक्ति है तो वो हैं हनुमान जी। महावीर विक्रम बजरंगबली के सामने कोई मायावी शक्ति टिक नहीं सकती।
हनुमान जी के पांच सगे भाई थे और उन सभी पांचों का विवाह हो चुका था। यह सिर्फ मनोरंजन का साधन बनाने के लिए हवा में कही गई कोई कहानी या बात नहीं है, बल्कि एक सच्चाई है। हनुमान जी के पांच सगे भाई थे, इसका उल्लेख ‘ब्रह्मण्ड पुराण’ में मिलता है। इस पुराण में भगवान हनुमान के पिता केसरी और उनके वंश का वर्णन है। बड़ी बात यह है कि बजरंगबली पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। यानी वानर राज केसरी के हनुमानजी सहित 6 पुत्र थे।
इस कलियुग के अंत तक हनुमानजी उनके शरीर में रहेंगे। वे आज भी धरती पर विचरण करते हैं। धर्म की रक्षा के लिए हनुमानजी को अमरता का वरदान मिला था। इस वरदान के कारण, हनुमानजी अभी भी जीवित हैं और वे भक्तों और भगवान के धर्म की रक्षा करने में लगे हुए हैं। जब भगवान विष्णु कल्कि रूप में अवतार लेते हैं, तो हनुमान, परशुराम, अश्वत्थामा, कृपाचार्य, विश्वामित्र, विभीषण और राजा बलि सार्वजनिक रूप से प्रकट होंगे।
हनुमान आज भी जीवित क्यों हैं?
कलियुग में श्रीराम का नाम लेकर हनुमान जी की पूजा करने वाले ही सुरक्षित रह सकते हैं। हनुमान जी बेहद शक्तिशाली और बहादुर हैं और उनका कोई मुकाबला नहीं है। धर्म की स्थापना और संरक्षण का कार्य 4 लोगों के हाथ में है- दुर्गा, भैरव, हनुमान और कृष्ण।
त्रेतायुग में हनुमान: त्रेतायुग में पवन पुत्र हनुमान ने केसरीनंदन के रूप में जन्म लिया और राम भक्त बनकर छाया की तरह उनके साथ रहे। वाल्मीकि रामायण में हनुमान जी के पूरे चरित्र का उल्लेख है।
द्वापर में हनुमान: द्वापर युग में हनुमान जी भीम की परीक्षा करते हैं। इसकी एक बहुत ही सुंदर कहानी है। महाभारत में एक संदर्भ है कि भीम अपनी पूंछ को रास्ते से हटाने के लिए कहते हैं, तो हनुमानजी कहते हैं कि आप इसे हटा दें। लेकिन भीम अपनी पूरी ताकत से भी हनुमान जी की पूंछ नहीं हटा पाते। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने हनुमान जी के द्वारा अपनी पत्नी सत्यभामा के अहंकार, सुदर्शन चक्र और गरुड़ की शक्ति के अभिमान को तोड़ा।
कलयुग में हनुमान : यदि मनुष्य पूरी भक्ति के साथ भगवान हनुमान की शरण में जाए, तो तुलसीदास जी की तरह हनुमान और राम के दर्शन करने में देर नहीं लगेगी। कलियुग में हनुमानजी ने अपने भक्तों को अपने अस्तित्व के प्रति जागरूक किया है।
हनुमान जी ने ही तुलसीदास जी को ये वचन कहे थे-
चित्रकूट के घाट पै, भई संतन के भीर। तुलसीदास चंदन घिसै, तिलक देत रघुबीर।
दोस्तों ये Lord Hanuman Ji Status in Hindi (हनुमान जी स्टेटस) आपको बालाजी की भक्ति में सरोबार करने के लिए काफी होंगे. उम्मीद है आपको ये पसंद आये होंगे.
यह भी पढ़ें –
- Shri Krishna Quotes | श्री कृष्ण के अनमोल वचन
- 2 Line Status | टू लाइन स्टेटस और कोट्स
- Smile Quotes | खूबसूरत मुस्कान कथन
- Funny Quotes | 60+ मजाकिया और मजेदार उद्धरण
