RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Self Help - 30 Best Motivational Books in Hindi | सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची

    30 Best Motivational Books in Hindi | सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची

    Editorial TeamEditorial TeamJanuary 26, 2020
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    best motivational books in hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमस्कार दोस्तों, हम आपके लिए Best Motivational Books in Hindi की लिस्ट उपलब्ध करवा रहे हैं. आज की पीढ़ी में, मुझे और आप सभी को प्रेरणा की आवश्यकता है क्योंकि हम अपने जीवन के संघर्ष के दौर में हैं। हम सभी दुनिया में अपनी अलग और विशिष्ट पहचान बनाने के लिए जीवन से लड़ रहे हैं।

    ऐसी संघर्षपूर्ण स्थिति में, हम अक्सर निराशा की गहरी खाई में गिर जाते हैं। इसलिए, उस समय जब कोई हमारी मदद नहीं करता है, केवल अच्छी किताबें हमारी मदद करती हैं।

    इसलिए, यह कहा जाता है कि “किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त हैं“।

    The mind, once stretched by a new idea, never returns to its original dimensions.

    Ralph Waldo Emerson

    अर्थात जब हमारा दिमाग एक नए स्तर तक फैलता है तो वह वापस कभी अपने मूल आयाम पर नहीं जाता। Joseph Brodsky ने कहा है – किताबें जलाने से भी एक बड़ा अपराध है – उन्हें नहीं पढ़ना। और हम में से ज्यादातर लोग यही अपराध कर देते हैं। और यह अपराध सिर्फ इसीलिए होते हैं कि हम में से बहुत सारे लोगों को यह पता ही नहीं होता कि हमें कौन सी किताब पढ़नी चाहिए और कहां से खरीदनी चाहिए।

    जितना आप अपनी ज्ञान बढ़ाते जाएंगे उतना ही आप सफल होते जाएंगे। लेकिन अक्सर लोगों का सोचना यह होता है कि एक बार स्कूल और कॉलेज खत्म हो जाए तो उनकी पढ़ाई खत्म हो गई और लोग सीखना बंद कर देते हैं। लेकिन यह गलत तरीका है। अगर आपको अपनी लाइफ में सक्सेसफुल होना है तो हर रोज कुछ ना कुछ नया सीखने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इसके लिए आपको अपने आप को एजुकेट करना होगा। आपको हर समय किसी नई जानकारी की खोज में रहना होगा।

    आज हम आपके साथ मोटिवेशनल बुक्स की लिस्ट शेयर कर कर रहे हैं जो हिंदी में है, जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगी। साथ ही उन्हें ऑनलाइन खरीदने के लिए लिंक भी प्रोवाइड किए जा रहे हैं।

    इस लिस्ट में दी गई सभी हिंदी मोटिवेशनल किताबें (best motivational books in hindi) आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होंगी। आप इन्हें बेझिझक ऑर्डर कर सकते हैं और पढ़ सकते हैं।

    List of Top 30 Books : Best Motivational Books in Hindi

    Rahasya-motivational book in hindi

    1. रहस्य (The Secret) by Rhonda Byrne

    यह किताब सिखाती है कि लॉ ऑफ अट्रैक्शन को अपना जीवन का मूल मंत्र बनाकर आप कैसे हो सभी चीजें हासिल कर सकते हैं जो आप असलियत में अपनी जिंदगी में चाहते हैं.

    वह कहते हैं ना कि अगर आप शिद्दत से किसी चीज को चाहो तो पूरी कायनात उसको आपसे मिलाने की साजिश में जुट जाती है. यह किसी मूवी का डायलॉग ही नहीं है, यह असल में जिंदगी में काम करती है.

    Buy on amazon

    अगर आप सीखने का सही तरीका जानना चाहते हैं तो यहाँ जाएँ >>> महारत हासिल करने का फार्मूला

    jaadu-best motivational book in hindi

    2. जादू (The Magic) by Rhonda Byrne

    यह किताब द सीक्रेट की अगली सीरीज की किताब है। इस किताब में रोंडा बर्न ने ऐसे 28 सिद्ध प्रैक्टिस लिस्ट किए हैं जिन्हें आप प्रैक्टिस कर के अपनी लाइफ को पूरी तरह से बदल सकते हैं और हमेशा से जो ड्रीम लाइफ आप जीना चाहते हैं वह जी सकते हैं।

    Buy on amazon
    hero-book-in-hindi

    3. हीरो (Hero) by Rhonda Byrne

    यह भी द सीक्रेट किताब की अगली सीरीज है। कृतज्ञता इस किताब की आत्मा है। आज आप के पास जो कुछ भी है अगर आप उसके प्रति शुक्रगुजार नहीं हैं, तो वह चीज आपसे एक दिन दूर चली जाएगी।

    इसीलिए अगर आप और पाने की इच्छा रखते हैं, तो आज आपके पास जो है उसके प्रति शुक्रगुजार होना चाहिए।

    Buy on amazon
    top motivational books in hindi

    4. अलकेमिस्ट (Alchemist)

    यह एक चरवाहे की कहानी है जो खजाने की तलाश में पूरी दुनिया घूमता है। लेकिन अंत में इस किताब में आपको जानने को मिलेगा कि सभी चीजों से बढ़कर जो चीज है वह है – आपके सपने और आपका जुनून से वह काम करना।

    यकीन मानिए यह उपन्यास इतना मजेदार और प्रेरणादायी है कि एक बार जब आप इसे पढ़ना शुरू कर देंगे तो आप इसे पूरा पढ़े बिना नहीं रह सकते।

    Buy on amazon
    top motivational books in hindi

    5. सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी

    यह किताब “सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी” आपको सिखाती है कि असली खुशी का मतलब क्या होता है।

    असली खुशी भौतिक संसार में नहीं है। असली खुशी उस चीज में है, जब आप खुद को पा लेते हैं।

    Buy on amazon
    lok vyavhar books in hindi you should read

    6. लोक व्यवहार

    बिजनेस की दुनिया में और विशेष रूप से नेटवर्क मार्केटिंग के जैसे फील्ड में अगर आप कामयाब होना चाहते हैं तो आपको सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी अपनी प्रभावित करने की शक्ति की।

    अगर आपके अंदर किसी को प्रभावित करने की क्षमता है, तभी आप इस फील्ड में टिक पाएंगे और तभी आप अपना नेटवर्क बना पाएंगे। और आपको अपने कौशल को बढ़ाने के लिए यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।

    Buy on amazon
    aapke avchetan man ki shakti book in hindi

    7. आपके अवचेतन मन की शक्ति

    यह किताब आपको सिखाती है कि आपका अवचेतन मन दुनिया में चमत्कार करने की शक्ति रखता है। जितना आप अपने दिमाग को समझते हैं, यह उससे कहीं ज्यादा प्रभावशाली और शक्तिशाली है।

    अगर आपने इसको अपने पक्ष में ठीक तरह से प्रयोग करना सीख लिया, तो आपका अवचेतन मन आपको वह जिंदगी दिला सकता है जो आप हमेशा से जीना चाहते हैं।

    Buy on amazon
    hindi motivational books

    8. अति प्रभावकारी लोगों की 7 आदतें

    जो लोग पहले से कामयाब हैं, उनकी आदतें और रोजमर्रा की चीजें अपनी जिंदगी में इंप्लीमेंट करना चाहिए।

    ऐसी ही 7 आदतों के बारे में इस किताब में बताया गया है जिन्हें आप अगर ठीक तरीके से फॉलो करने लगे, तो आप अपनी पूरी जिंदगी को बदल सकते हैं।

    Buy on amazon
    inspirational book in hindi

    9. सीक्रेट्स ऑफ द मिलेनियर माइंड

    किताब में आप लेखक की बुद्धिमतापूर्ण सलाह, हास्य और भावनात्मकता से सीखेंगे कि किस तरह आपके बचपन ने ही आपकी आर्थिक तकदीर को तय कर दिया था।

    इस किताब में बताया गया है कि धन का ब्लूप्रिंट किस तरह से काम करता है। और आप अपने धन का ब्लूप्रिंट किस तरह से पहचान सकते हैं, और लगातार इस पर काम करके आप अपने कल को सुधार सकते हैं।

    Buy on amazon
    shaktimaan vartmaan top book in hindi

    10. शक्तिमान वर्तमान

    इस किताब में आपको यह सिखाया गया है कि जिस समय आप वर्तमान के बारे में सोच रहे होते हैं और भविष्य के बारे में पछतावा कर रहे होते हैं, उस समय आप अपना कीमती समय व्यर्थ कर रहे होते हैं। क्योंकि सच्चाई तो सिर्फ इतनी है कि हमें सिर्फ वर्तमान में ही जीना है और भविष्य के बारे में अगर आप ज्यादा सोचते हैं तो आप अपना समय ही व्यर्थ करते हैं।

    चिंता और अफसोस के भाव से मुक्त करने के लिए इस किताब में बहुत सारे अध्याय दिए गए हैं जो आपको पढ़ने चाहिए जो पक्के तौर पर आपके लिए मददगार साबित होंगे।

    Buy on amazon
    प्रेरणादायक पुस्तकें हिंदी में

    11. सबसे मुश्किल काम सबसे पहले

    इस किताब में 21 ऐसी तकनीकें बताई गई हैं जिनकी मदद से आप टालमटोल को रोक कर सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। पश्चिमी देशों में एक कहावत है कि सुबह सबसे पहले आपको एक ज़िंदा मेंढक निगल लेना चाहिए। इससे आपको यह तसल्ली रहेगी कि अब पूरे दिन में आपको इससे बुरा काम कोई नहीं करना पड़ेगा। मेंढक निगलने की तुलना आप अपनी कार्यशैली में सबसे चुनौतपूर्ण कार्य से कर सकते हैं जिसको आप टालने की कोशिश करते हैं। शायद उसी का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा।

    यह किताब आपको सीखाती है कि किस तरह आप अपने जरूरी कार्य निपटा सकते हैं और किस तरह अपनी दिनचर्या बना सकते हैं। इससे आपको यह भी जानने को मिलेगा कि किस तरह आप अपने कार्यों के हिसाब से अपनी प्राथमिकताएं तय कर सकते हैं।

    Buy on amazon
    the new one minute manager hindi book

    12. द न्यू 1 मिनट मैनेजर

    यह एक बहुत ही सरल और संक्षिप्त कहानी है जिसके अंदर ऐसे तीन बहुत महत्वपूर्ण रहस्यों को उजागर किया गया है जो कि आपकी जिंदगी में बहुत ज्यादा महत्व रखते हैं। जैसे कि 1 मिनट के लक्ष्य, 1 मिनट की प्रशंसा, और 1 मिनट की फटकार।

    यह पुस्तक चिकित्सा और व्यवहारवादी विज्ञान की सोच को उजागर करती है. इससे यह पता चलता है कि कैसे इन सरल पद्धति पद्धतियों को इस्तेमाल करके बहुत सारे लोगों को फायदा पहुंचता है। इस पुस्तक को पढ़ते हुए आप अंत में यह जान पाएंगे कि कैसे आप अपने जीवन में बहुत सारे बदलाव ला सकते हैं।

    Buy on amazon
    lakshya best motivational books in hindi

    13. लक्ष्य

    यह पुस्तक उन महत्त्वाकांक्षी लोगों के लिए है जो बहुत जल्द ही ऊंचाइयों को हासिल करना चाहते हैं। अगर आप भी यही चाहते हैं तो यह पुस्तक आप ही के लिए लिखी गई है।

    इस पुस्तक के विचारों को अगर आप अमल में लाएं तो वर्षों के कठिन परिश्रम से बचकर अपने लक्ष्य को बहुत जल्दी ही हासिल किया जा सकता है।

    Buy on amazon
    best inspirational books in hindi

    14. बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी

    यह किताब सफलता के बारे में है। खाली बटुओं का इलाज करने वाली इस किताब को ज्ञान की मार्गदर्शिका कहा गया है।

    यह किताब महत्त्वाकांक्षी लोगों को आर्थिक सफलता का ऐसा महाज्ञान देती है, जिससे लोग बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हैं, उसे इंजॉय कर सकते हैं, और उसी पैसे से और भी ज्यादा पैसा बना सकते हैं।

    Buy on amazon

    top inspirational books in hindi

    15. बुलंद इरादे निश्चित कामयाबी

    जैसा कि इस पुस्तक का शीर्षक है -“बुलंद इरादे निश्चित कामयाबी”, बिलकुल वैसा ही पुस्तक आपको सीखाने का प्रयास करती है.

    अगर आप ठान लें तो आप कुछ भी कर सकते हैं। कोई भी काम असंभव नहीं होता। इस किताब से आपको यही सीखने को मिलेगा कि आप कैसे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

    Buy on amazon
    smart baniye hindi book

    16. स्मार्ट बनिए

    इस किताब में आपको यह सीखने को मिलेगा कि किसी के बारे में भी कुछ बोलने से पहले आपको क्या सोचने की जरूरत है।

    यहां पर लेखक विभिन्न सोच के पैटर्न और पद्धतियों के बारे में बताते हैं कि विभिन्न परिस्थितियों में कुछ लोग किस तरह से सोचते हैं और किस तरह से अपने विचारों को प्रकट करते हैं। ब्रायन ट्रेसी द्वारा लिखी गयी Best motivational books in Hindi में से एक.

    Buy on amazon
    the law of attraction book in hindi

    17. द लॉ ऑफ अट्रैक्शन

    इस किताब में आप ब्रह्मांड को नियंत्रित करने वाले नियमों के बारे में जानेंगे और यह भी सीखेंगे कि उन्हें आप कैसे अपने लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पुस्तक को पढ़कर मिले ज्ञान से आप अपने बहुत सारे सवालों के जवाब ढूंढ सकते हैं, जैसे – आपके और आपकी सफलता के बीच आने वाली रुकावटों की वजह क्या है? ऐसे कौन से कारण हैं जिनसे आप असफल हो रहे हैं?

    यह किताब आपको मदद करेगी कि आप अपनी इच्छाओं और अपनी खुशियों को जान लें। यह आपको मदद करेगी कि आप अपने जीवन में कैसे उन सभी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं, और ऐसा करने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

    Buy on amazon
    मोटिवेशनल बुक्स इन हिंदी

    18. आप वास्तव में क्या हैं और क्या चाहते हैं

    जो लोग जीवन में सफल होते हैं वह किस तरह से उन लोगों से अलग होते हैं, जो लोग जीवन में असफल रह जाते हैं। यह कुछ चीजें आपको इस किताब से जानने को मिलेंगी।

    इस किताब में स्वयं से वार्तालाप की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है कि कैसे आप अपने अवचेतन मन के साथ बातें करके अपने आज और अपने भविष्य को सुधार सकते हैं। अपने आप को मोटिवेटेड रखने के लिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस पुस्तक को अवश्य पढ़ें।

    Buy on amazon
    jeet aapki motivational book in hindi

    19. जीत आपकी by शिव खेड़ा

    यह किताब आपके नजरिए (attitude) को निखारने के लिए विशेष रूप से लिखी गई है। आप जिस तरीके से अपने आप को प्रस्तुत करते हैं, वह बहुत अधिक महत्व रखता है।

    यह किताब विशेष रूप से आपकी पर्सनैलिटी को बढ़ाने के लिए ही लिखी गई है। अगर आप लोगों से बात करने के लिए झिझकते हैं तो यह किताब आपके लिए एक आदर्श किताब हो सकती है।Best motivational books in Hindi

    Buy on amazon
    badi soch ka bada jaadu book hindi

    20. बड़ी सोच का बड़ा जादू

    किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबसे पहला चरण है उसके बारे में सोचना। लेकिन अगर आप कुछ बड़ा नहीं सोच सकते हैं तो शायद आप कुछ बड़ा पा भी नहीं सकते हैं।

    बड़ी सोच का बड़ा जादू पुस्तक आपको यही सिखाती है कि – दूसरे लोगों की नकारात्मक बातों और उनके तानों से खुद को अलग रखकर कुछ बड़ा सोचने और कुछ बड़ा करने का संकल्प कैसे ले सकते हैं।

    Buy on amazon
    outliers book in hindi motivational

    21. Outliers

    इसके अंदर लेखक बताते हैं कि – वे लोग जो कामयाब होते हैं, वे बाकी सभी लोगों से अलग क्यों होते हैं? सामान्य तौर पर हमें किसी भी कामयाब आदमी के बारे में एक रोचक कहानी सुनने को मिलती है, – कि उनका जीवन कैसा था? बहुत ही ज्यादा रोचक। किस तरीके से उन्होंने अपनी कामयाबी को हासिल किया। दरअसल सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत होती है।

    उनकी कामयाबी के पीछे जितनी भी कठिन तपस्या होती है, वह कभी उजागर नहीं की जाती। इस किताब के अंदर आपको वह सभी चीजें जानने को मिलेंगी कि – कुछ लोग कैसे कामयाब हो जाते हैं, जबकि बहुत सारे लोग नहीं हो पाते।

    Buy on amazon
    rich dad poor dad book in hindi

    22. रिच डैड पुअर डैड

    अपनी फाइनेंस से सम्बंधित जानकारी को बढ़ाने के लिए यह एक आदर्श किताब है। रिच डैड पुअर डैड आपको विशेष रूप से बताती है कि चूहा दौड़ (जिसमें आजकल बहुत सारे लोग फंसे हुए हैं) से आप कैसे निकल सकते हैं। विशेष रुप से नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह किताब किसी मंत्र से कम नहीं है।

    इसके अंदर आपको बताया गया है कि – आप किस तरीके से अपने पैसे को निवेश कर सकते हैं? पैसे से और पैसा कैसा बना कैसे बना सकते हैं? ये सभी बातें एक बहुत अच्छे और बेहतरीन तरीके से आप इस किताब में पढ़ सकते हैं।

    किताबों की दुनिया में प्रवेश करने के लिए सबसे पहले पढ़ी जाने वाली बेहतरीन किताब. One of the best motivational books in Hindi.

    Buy on amazon
    जॉनाथन लिविंगस्टन सीगल hindi book

    23. जॉनाथन लिविंगस्टन सीगल

    इस किताब के अंदर रिचर्ड ने एक सीगल के पूरे सफर के बारे में बताया है। रिचर्ड कहता है कि हमारी जिंदगी में ऐसी बहुत सारी बातें होती हैं जिन्हें हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह किताब दर्शाती है कि किस तरह से हमारे लक्ष्य हमारे जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं। किस तरह से हमें सपने देखते रहना चाहिए और उन्हें पूरे करते रहना चाहिए।

    एक सीगल के झुंड में अधिकतर सीगल खाने की तलाश में ही उड़ते हैं। लेकिन वही जॉनाथन सीगल को उड़ने में आंतरिक शांति मिलती है। मतलब वह वही करता है जो उसे करना पसंद है। असलियत में जिंदगी का मजा उसी में है, जो आप चाहो वही आप करो। इसी वजह से जॉनाथन सीगल बाकी सभी सीगल से ज्यादा खुश भी रहता है और अपने जीवन को एंजॉय करता है।

    Buy on amazon
    list of motivational books in hindi

    24. मेरा चीज किसने हटाया

    मान लीजिए जिस तरीके से कामयाब लोगों को कामयाबी मिली है, अगर बिल्कुल वैसे ही रास्ते पर चलने से हमें भी मिल जाती तो कितना अच्छा होता ना। लेकिन दरअसल असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता है। क्योंकि हम सभी के अनुभव अलग हैं, जुनून अलग हैं, मेहनत अलग है, तो हमारा रास्ता समान कैसे हो सकता है।

    हर किसी की जिंदगी के अंदर जो संघर्ष का दौर होता है वह अलग-अलग उम्र में आता है। इसीलिए यह जरूरी नहीं है कि जिस रास्ते पर चलने से किसी को कामयाबी मिली है उसी रास्ते पर चलने से आपको आपको भी कामयाबी मिले। क्योंकि चीज हमेशा बदलता रहता है। तो इस किताब में यही समझाया गया है और बताया गया है कि आप किस तरह से परिस्थितियों से निपट सकते हैं।

    Buy on amazon

    25. सोचिए और अमीर बनिए

    हर महान काम की शुरुआत विश्वास से ही हुई है। अगर आप किसी चीज में विश्वास नहीं करते हैं कि आप वह काम नहीं कर पाएंगे, तो असलियत में वह काम नहीं कर पाएंगे। जब आपका मन ही पक्का नहीं है तो किसी बड़ी उपलब्धि को पाने के लिए आपके अंदर वह हिम्मत कभी पैदा नहीं हो सकती जो उस उपलब्धि के लिए जरुरी होती है।

    यह किताब दिखाती है कि किस तरह से आप अपने विश्वास को मजबूत करके वह सभी चीजें हासिल कर सकते हैं जिन्हें लोग सोचते ही नहीं हैं।

    Buy on amazon
    sikhar par milenge प्रेरणादायी हिंदी पुस्तक

    26. शिखर पर मिलेंगे

    यह किताब एक सच्ची प्रेरणादायी किताब है। क्योंकि इसके अंदर उन सभी लोगों के लिए बहुत कुछ है जो अपनी जिंदगी में बहुत बड़ी चीजें करना चाहते हैं।

    अगर आप लोगों की बातें सुनकर नकारात्मक हो जाते हैं, तो आपको इस किताब की जरूरत सबसे ज्यादा है।

    One of the best motivational books in Hindi.

    Buy on amazon
    हिंदी प्रेरणादायी पुस्तकें सूची

    यह भी पढ़ें – शिक्षा का महत्त्व

    27. सकारात्मक सोच की शक्ति

    क्या आप कभी सोच सकते हैं कि आपका स्वास्थ्य, आपका जीवन, आपकी सफलता, सिर्फ एक ही विचार पर निर्भर करती है। लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि आपके विचारों का स्रोत क्या है। आपके विचार कहां से आते हैं? आप सकारात्मक विचार कैसे ला सकते हैं और वह आपको किस तरह जीवन में फायदा कर सकते हैं? सकारात्मक सोच की शक्ति किताब में आपको इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने में मदद मिलेगी।

    यह किताब आपको एक खुशियों भरा जीवन दे सकती है; जहां पर नकारात्मकता की कोई जगह नहीं होगी और आपके जीवन में बहुत सारा आनंद और खुशियां भरी होंगी। इस किताब को पढ़ने के बाद आपको ऐसी बहुत सारी चीजें जानने को मिलेंगी जिनसे कि आप अपने जीवन के अंदर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आप अपने सोचने की प्रक्रिया को बदल सकते हैं।

    अगर आप सचमुच अपने जीवन के अंदर और खुद के अंदर कुछ सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो यह किताब आपके लिए ही है।

    Buy on amazon
    अपने भीतर छुपे हुए लीडर को कैसे जगाएं

    28. अपने भीतर छुपे हुए लीडर को कैसे जगाएं

    एक नेता अपनी शक्ति के कारण महान नहीं है, बल्कि दूसरों को सशक्त करने की उसकी क्षमता के कारण ही वह महान होता है। यहां आप उन पांच विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जो कि सामान्य मैनेजर को लीडर से अलग करती हैं।

    जैसा कि आप जानते ही हैं कि जितनी आप अपनी जानकारी बढ़ाते जाएंगे, उतनी ही आप कामयाबी पाते जाएंगे।

    Buy on amazon
    यू कैन हील योर लाइफ motivational book in hindi

    29. यू कैन हील योर लाइफ

    हम हमेशा अपनी लाइफ में समस्याओं को समस्याओं की तरह ही देखते हैं, जिससे हमारी समस्याएं सच में बढ़ने लगती हैं। लेकिन यह किताब हमें सिखाती है कि हमें उन समस्याओं को चुनौतियों की तरह लेना चाहिए और यह एक बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देगा।

    हम हमेशा अपनी जिंदगी में तनाव से घिरे रहते हैं क्योंकि हमसे परिस्थितियां नहीं संभाली जाती हैं। यह किताब आपको सिखाएगी कि आप किस तरह से नकारात्मक परिस्थितियों से सकारात्मक परिस्थितियों की ओर प्रस्थान कर सकते हैं।

    Buy on amazon
    agni-ki-udaan-by-apj-abdul-kalam

    30. अग्नि की उड़ान (Wings of Fire) by Dr. APJ Abdul Kalam

    अग्नि की उड़ान भारत की शीर्ष प्रेरक पुस्तकों में से एक है, जिसे भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने लिखा है।

    यह उनकी अपनी जीवनी है जिसमें उनके राष्ट्रपति बनने तक के सफर को बड़े ही रोचक तरीके से दर्शाया गया है। यह अद्भुत पुस्तक आपको कुछ अच्छा बनने की प्रेरणा देती है।

    Buy on amazon

    जिंदगी में कुछ नई चीजें सीखने के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए और इसके लिए हमें अपने आप को शिक्षित करना होगा। खुद को शिक्षित करने का सबसे बेहतरीन तरीका होता है – किताबें पढ़ना। मुझे उम्मीद है कि यह सभी किताबें (Best Motivational Books in Hindi List) आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत ज्यादा मदद करेंगी।

    अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए पहला कदम उठाइये. रोशनदान टीम आपकी सफलता की कामना करती है. अपने उन दोस्तों को इनमें से कोई किताब गिफ्ट करें जिन्हें आप सफल देखना चाहते हैं. धन्यवाद.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    सफलता के 251 सूत्र | Success Mantra of Life

    May 26, 2020

    ठानना पड़ेगा का फार्मूला – Best Motivational Speech in Hindi

    February 6, 2020

    पढ़ना या सुनना – क्या बेहतर है?

    February 5, 2020
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.