Happy New Year Wishes in Hindi | नए साल की शुभकामनाएं

बदलाव हर शय के लिए ज़रूरी होता है, और यही संसार का भी नियम है। वक़्त के साथ हर चीज़ में परिवर्तन होता है और ये परिवर्तन हमें जीवन में आगे ले जाने के लिए बहुत ज़रूरी होता है। जैसे दुनिया की हर एक चीज़ बदलती है वैसे ही हमारा वक़्त भी बदलता है और इस वक़्त को बदलने में ‘नए सालों’ की अहम भूमिका होती है। नया साल हमारे जीवन को नई आशाओं और उम्मीदों से भर देता है एवं हमें ख्वाबों के एक ऊँची उड़ान पर ले जाता है, जो हमारे मन को बहुत भाता है।

तो हम आज इस नए साल के मौके को ख़ास मानाने के लिए हम खास आपके लिए हैपी न्यू ईयर के कुछ New Year Wishes in Hindi लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपनी प्रियजनों को भेज सकते हैं.

Happy New Year Wishes in Hindi | हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज

नव वर्ष पर अपनों को दें शुभकामनाएं:

स्वागत करो नए साल का
और अलविदा कहो जाने वाले साल को।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

जो बीत गया उसका गम मत मनाओ
जो चला गया उसके मलाल में वक़्त न गवाओं,
आने वाला हर पल हसीन होगा
ये सोच कर नए साल को खुशी-खुशी मनाओ।
-हैप्पी न्यू ईयर

लम्हें बनते ही हैं, गुज़रने के लिए
बस तुम उन गुज़रते हुए लम्हों को थोड़ा जी भी लेना।
-Wishing you a Happy New Year

नया साल आया है हमारे जीवन में खुशियों की सौगात लेकर,
इस साल तुम भी आ जाना एक हसीन मुलाक़ात लेकर।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

नए साल का स्वागत करो
नए संकल्पों के साथ,
इस साल का हर दिन नया मिलेगा तुम्हें
अनगिनत विकल्पों के साथ।
-Happy New Year

पुराने सभी गिले शिकवों को मिटा कर
अपने अपनों की गलतियों को भुला कर,
इस नए साल का इस्तकबाल करो
सबके होठों पर मुस्कान ला कर।
-Wishing you a Happy New Year

नए साल की सुबह में कुछ तो बात होती है,
जो इसे हर रोज़ की सुबह से कुछ अलग और खास बनाती है।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

ये साल आपको जीवन की सभी परेशानियों से मुक्त करे
हम यही आशीष देते हैं आपको।
-हैप्पी न्यू ईयर

ये साल उन सभी के जीवन में खुशियों का सैलाब लेकर आए, जो – जो शख्स मुझसे जुड़ा है।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

नए साल की नई सुबह आपके जीवन को भी उजालों से भर दे,
और आपके जीवन में कभी अंधेरा न आए।
-Happy New Year

Happy New Year Greetings in Hindi | न्यू ईयर विश

दोस्तों, नया साल हम सबके जीवन में एक अवसर की तरह आता है और हर वर्ष हमें कुछ खट्टी मिठी यादें और अनुभवों की सौगात देकर चला जाता है। इस दिन को हम खास बनाने की पूरी कोशिश करते हैं और अपने अपनों को भी खुश देखना चाहते हैं। इसलिए हम अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को न्यू ईयर विश करते हैं, जिसमें उनके लिए प्यारे-प्यारे हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज लिखते हैं और उन्हें ये new year msg in hindi भेजते है। कई बार हमें समझ नहीं आता की उन्हें ऐसा क्या लिखकर भेजा जाए जिसे पढ़ कर वो मुस्कुराने लगे और उनका दिन बन जाए।

यहाँ कुछ happy new year greetings in hindi, new year wishes quotes in hindi, happy new year wishes in hindi लिखी हुई हैं जो आपके काम आ सकती हैं.

इस आगामी वर्ष रब आपको कामयाबी का तोहफा दे और आप जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहे।
आपके पास पीछे मुड़ कर देखने की कोई गुंजाइश न रहे, आप जीवन में इतने खुश रहें।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

हर हाल में खुश रहो,
इतना खुश रखो खुद को की तुम्हारे साथ रहने वाले हर शख्स का दामन खुशियों से भर जाए।
-Wishing you a Happy New Year

साल बदल जाते हैं
दिन बदल जाते हैं,
नए लोग मिल जाते हैं
पुराने छूट जाते हैं,
पर फिर भी हमारी ज़िंदगी में कुछ ऐसे लोग होते हैं
जो हमेशा हमारा साथ निभाते हैं,
ये वो लोग हैं जो
ज़िंदगी के हर मोड़ पर हमारे साथ खड़े नज़र आते हैं।
बस उन्हीं कुछ लोगों में से आप हो हमारे लिए।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

दिन महीने में बदल जाते हैं, महीने साल में
और सालों का बदलना नया साल बन जाता है।
-Happy New Year

हे प्रभु, उन सभी के जीवन को खुशियों के फूलों से सजा देना, जो मेरी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है।
-हैप्पी न्यू ईयर

आपका जीवन रंगीन रहे
आपका हर लम्हा हसीन रहे।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

आतिशबाज़ियों की गूंज सुनाई दे रही है,
आसमान जगमगा रहा है पटाखों की गूंज से
लगता है नए वर्ष की रात का शुभारंभ हो चुका है।
-Wishing you a Happy New Year

आपके घर रिद्धि और सिद्धि का आगमन हो
इस नव वर्ष आपके जीवन से दुखो का समापन हो,
हर बला दूर रहे आपके घर से
और खुशियों के फूलों सा गुलज़ार आपका आंगन हो।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

बीते साल के मनहूस यादों को अपने ज़हन से निकाल दो, और इस नए साल को सुनहरी यादों से सजाओ।
-Wishing you a Happy New Year

नया साल अवसरों से भरा होता है, तमाम चुनौतियों से भरा होता है, नया साल हमारी ज़िंदगी में नया मौका होता है।
-Happy New Year

New Year Wishes Quotes in Hindi | नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश हिंदी में

अगर आप happy new year greetings in hindi, happy new year wishes in hindi, new year wishes quotes in hindi ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं. यहं आपको बेहतरीन न्यू ईयर विश, हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज, नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश हिंदी में मिलेंगे.

कितने बरस बीत गए हमारे रिश्ते को
पर आज भी ये बिल्कुल ताज़े फूलों की तरह महकता है।
इस नए साल मैं खुदा से यही दुआ मांगता हूँ कि हमारे रिश्ते की उम्र लम्बी हो और ये ऐसे हि बरकरार रहे।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

आपके साथ अब तक का सफ़र तो बहुत खूबसूरत बीता,
उम्मीद है की आगामी वर्ष भी हमारा ये सफ़र ऐसा ही रहे।
-Wishing you a Happy New Year

मुझे इस नए साल पर भी आपका वही पुराना साथ चाहिए।
-Happy New Year

इस नव वर्ष हम दूर हैं तो क्या हुआ
हमारे दिल तो एक दूसरे के पास हैं न, और ये एहसास काफी है नया साल मनाने के लिए। हम आपकी स्मृतियों के साथ ये नया साल मनाएंगे।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

अंधकार आपके साए से भी दूर रहे
आपका जीवन सदा प्रकाशमय रहे।
-Wishing you a Happy New Year

सिर्फ नए साल का ये दिन नहीं
साल का हर एक दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आए।
-नए साल की शुभकामनाएं

कुदरत का यही दस्तूर है
आने वाला हर लम्हा जाने वाला होता है, ये नया साल भी बीत जाएगा।
-Happy New Year

हर खुशी आप पर मेहरबान हो जाए
नया साल आपके जीवन में त्योहार बन कर आए।
हर क्षण आप उल्लास की तरह मनाए
और आप स्वादिष्ट पकवान और व्यंजन खाए।
-Wishing you a Happy New Year

नए साल का हर लम्हा होता है बहुत खुशहाल
हँसते मुस्कुराते बीत जाए आपका ये भी साल।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

एक नया रंग है इन फ़िज़ाओं में, इक नई रौनक है इन घटाओं में, हवाएं भी मुस्कुरा रही हैं।
बस ऐसे ही आपकी ज़िंदगी भी सदा मुस्कुराती रहे।
-Happy New Year

Happy New Year Wishes in Hindi | नए साल की शुभकामनाएं

नए साल पर हमारा मन बहुत प्रफुल्लित रहता है और उन सपनों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाता है जिन सपनों को हमने कभी देखा था। नए साल का पहला दिन ऊर्जा से भरा होता है। और आजकल देखा गया है इस दिन लोग तरह-तरह के संकल्प लेते हैं और उसे पूरा करते हैं। ये रिज़ॉल्यूशन आजकल बड़ा ट्रेंड में चल रहा है और ज़्यादा तर युवाओं में देखा गया है। वैसे ये एक अच्छा प्रचलन है जो हमे अच्छी आदतों की ओर प्रेरित करने में मददगार साबित होता है। जब हम कुछ संकल्प करते हैं तो वो हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आते हैं और हमें मोटिवेट करते हैं।

इसी के लिए यहाँ हमने कुछ happy new year wishes in hindi, new year msg in hindi, new year wishes quotes in hindi, नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश हिंदी में लिखे हैं जो आपने नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

नए साल की महफ़िल सजी है
आप इस महफ़िल में आकर इसे खूबसूरत बना दीजिए,
अपनी मौजूदगी से इसे मुकम्मल बना दीजिए।
-हैप्पी न्यू ईयर

बिछडों को मिलाता है नया साल
हर साल नई- नई यादें बनाता है नया साल,
नए अवसरों का उपहार होता है नया साल
अपने संग नई खुशियाँ लेकर आता है नया साल।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

मन में न कोई गिला न कोई रंजिश पालो
हर गम को तुम हँसते- हँसते टालो,
खुशियाँ तमाम हैं बिखरी हुई तुम्हारे इर्द – गिर्द
तुम इसे महसूस करो और हर पल को संभालो।
-Wishing you a Happy New Year

नए साल पर तुम विश्वास की लौ जलाना
और अपनी उम्मीद को कभी टूटने मत देना।
-Happy New Year

आपकी मुस्कुराहट बहुत खूबसूरत है
ऐसे ही हँसते मुस्कुराते रहिएगा,
और नए साल पर अपने पुराने ग़मो को भूल जाइएगा।
-नए साल की शुभकामनाएं

उन पुरानी गलतियों से सीख लीजिए, जो अतीत में आपसे हुई हैं,
और आगे कदम रखिए इस नव वर्ष के नए सफर पर। ये साल आपके इंतज़ार में पलके बिठाए बैठा है।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

नया साल आपको नए लोगों से परिचित कराएगा
सही और गलत के बीच का फर्क समझाएगा,
आपके वजूद में और ज़्यादा निखार लाएगा
नया साल आपको बेहतर इंसान बनाएगा।
-Wishing you a Happy New Year

जैसे सर्दियों का ये मौसम नए साल के दिन को दोगुना कर देता है, वैसे ही आपके ज़िंदगी का मौसम भी हो जाए।
-नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

नए साल का हर पन्ना एक खूबसूरत किताब है
इस नए साल पर आपका हर ख्वाब मुकम्मल हो
हमारा यही ख्वाब है।
-हैप्पी न्यू ईयर

इस नव वर्ष किसी से भी कोई गिला, शिकवा मत रखो और भूल जाओ जो कल हुआ था।
यकीन मानो जब तुम ऐसा करोगे, तब आने वाला तुम्हारा हर पल खुशनुमा हो जाएगा।
-Wishing you a Happy New Year

आखिर में कुछ शब्द

दोस्तों, हमें उम्मीद है की आपको हमारा ये Happy New Year Wishes in Hindi आर्टिकल पसन्द आया होगा और आपके लिए उपयोगी सिद्ध हुआ होगा। आप नव वर्ष के शुभ दिन पर इन हैप्पी न्यू ईयर के मैसेज को यहाँ से कॉपी करके अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं और इस पूरे आर्टिकल को उन लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं जिन्हें न्यू ईयर मेसेजेस की ज़रूरत है। और हमारे वेबसाइट की नेक्स्ट अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *