RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Shayari - Happy New Year Shayari in Hindi | न्यू ईयर शायरी

    Happy New Year Shayari in Hindi | न्यू ईयर शायरी

    Editorial TeamEditorial TeamSeptember 14, 2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Happy New Year Shayari in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जब भी नया साल दस्तक देता है तो हमें बचपन के दिनों से रूबरू कराता है और उन यादों का पिटारा हमारे सामने खोल देता है जिन्हें हमने कभी जिया था। बचपन वाले नए साल की बात ही कुछ और होती थी, वो भी एक वक़्त था जब हम फोन से संदेश न भेज कर न्यू ईयर कार्ड्स ख़रीदा करते थे और उस पर कई न्यू ईयर शायरी लिखते थे। इन नववर्ष शायरी को हम बहुत चुन-चुन कर कार्ड्स पर लिखा करते थे क्योंकि वो कार्ड हमे किसी खास शख्स को देना था। वो ज़माना ही कुछ अलग था, जो आज सिर्फ यादों की किताब में सिमट कर रह गया है। पर आज भी हर साल जब नव वर्ष का आगमन होता है तो पुराने दिनों के उस नए साल की यादें ताज़ा हो जाती हैं और हमारे चेहरे पर एक मुस्कान ले आती हैं।

    तो दोस्तों, अगर आप भी न्यू ईयर के लिए बेहतरीन शायरी का संग्रह ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि आज आप इस लेख के अगले भाग में नए साल पर कुछ चुनिंदा happy new year shayari पढ़ने वाले हैं। ये New Year Shayari की फेहरिस्त हम खास तौर से आपके लिए लेकर आए हैं, ताकि आपको आसानी से न्यू ईयर शायरी मिल जाए।

    Happy New Year Shayari in Hindi | न्यू ईयर शायरी इन हिंदी

    नए साल के अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं happy new year shayari in hindi की एक लम्बी फेहरिस्त:

    हर वर्ष हमें एक नया अनुभव दे जाता है
    हमारी मुलाक़ात नए अवसरों से कराता है।
    हर साल नया साल आता है, फिर बीत जाता है
    पर जाता हुआ साल हमें बहुत कुछ सिखाता है।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    नया साल हमें नए ख्वाब दिखाता है
    नया साल ज़िंदगी में नई राहों को लेकर आता है।
    तुम मंज़िल की फिक्र मत करना
    क्योंकि मंज़िल के बाद भी एक सफ़र आता है।
    -Happy New Year

    नया साल आपके जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए,
    आपके मन को फूलों सा महकाए।
    हमारी ये दिल से दुआ है
    की खुदा आपका हर लम्हा खूबसूरत बनाए।
    -Wishing you a Happy New Year

    आपको समृद्धि मिले
    आपको प्रसिद्धि मिले।
    आपका जीवन सुखद रहे
    आपके जीवन को वृद्धि मिले।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    बीते लम्हें लौट कर नहीं आते हैं
    वो यादों की किताब में कहीं गुम हो जाते हैं।
    इसलिए ज़िंदगी में आने वाले हर पल का स्वागत खुशी – खुशी करो
    क्योंकि गुज़रे लम्हें हमे बस आज़माते हैं।
    -Wishing you a Happy New Year

    नए साल की ये बज़्म खास आपके लिए सजाई है
    जो नज़्म अब तक छुपा कर रखा था लोगों से,
    इस महफ़िल में आज हमने वही नज़्म खास आपके लिए गाई है।
    -Happy New Year

    नए साल पर हमने अपनी डायरी की सबसे खूबसूरत शायरी आपके नाम की है,
    उम्मीद है आपको ये पसन्द आई होगी।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    नया-नया साल है
    पर दिल का तो वही पुराना वाला हाल है।
    कैसे मनाए आपके बिना नया साल हम
    आपका साथ न होने का ही तो सबसे बड़ा मलाल है।

    खो गए जो ये पल तो फिर न मिलेंगे
    हर बार एक से फूल न खिलेंगे,
    पर आप हमें हर गम में याद करना
    क्योंकि हम आपके हर गम को सिलेंगे।
    -Happy New Year

    उदास लम्हों की यादों को भूल जाना
    इस साल बस खूबसूरत यादें बनाना,
    नया साल दस्तक दे चुका है
    तुम इस नए साल को जश्न की तरह मनाना।
    -Wishing you a Happy New Year

    New Year ke Liye Shayari | नया साल शायरी

    समय के साथ बहुत सी चीज़े बदल तो जाती हैं पर उनका उद्देश्य वही रहता है, जैसे आज भी हम नए साल के अवसर पर अपनों को संदेश लिखते है और उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए भेजते हैं। देखा जाए तो हम करते आज भी वही सेम चीज़ हैं बस तरीके बदल गए हैं, आज किसी भी चीज़ को करने का तरीका थोड़ा टेक्निकल और आसान हो गया है। पहले हम जिन happy new year shayari in hindi के लिए अपने पास एक अलग सी डायरी रखते थे, वही आज बटन दबाते ही गूगल सर्च कर लेते हैं और हमे एक से बढ़ कर एक लाजवाब न्यू ईयर शायरी मिल जाती है।

    नया साल एक नई किताब है
    जिसके हर पन्ने सादे हैं,
    और इन पन्नों को सुन्दर रंगों से सजाने की ज़िम्मेदारी ऊपर वाले ने हम इंसानों को दी है। तो हमें अपने फ़र्ज़ को बेहतर तरीके से निभाना चाहिए।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    नया साल वो त्योहार है
    जो हर धर्म के लोगों के लिए समान है।
    हर कोई झूम कर मनाता है नया साल
    नया साल हमारे जीवन का नया मुकाम है।
    -Happy New Year

    पुराना साल तो बीत गया सवालों में ही
    उम्मीद है नया साल हर जवाब के साथ आएगा,
    और उलझन भरी इस ज़िंदगी को खुशनुमा बनाएगा।
    -Wishing you a Happy New Year

    पुराना साल तो ज़ख़्म तमाम देकर गया है
    जीवन से खुशियाँ सारी लेकर गया है,
    आशा है की ये साल खुशी – खुशी बीत जाए
    ये साल आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आए।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    आपके साथ की दुआ हम खुदा से हर रोज़ करते हैं
    की हमारा ये साथ हमेशा ऐसे ही बना रहे, और ज़िंदगी का ये सुनहरा सफर ऐसे ही गुजरता रहे।
    -नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    नए साल का सूरज आपकी ज़िंदगी में उजाले की किरण लेकर आए,
    और आप जो कुछ भी इस ज़िंदगी से चाहते हैं, ये साल आपको वो सब देकर जाए।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    लम्हें बनते ही हैं यादों में ढलने के लिए
    नया साल आता ही है, जाने के लिए।
    तो अपनी आशाओं को सिर्फ नए साल के पहले दिन तक सीमित मत रखना, बल्कि हर दिन उम्मीद का हाथ थामे आगे बढ़ना।
    -Wishing you a Happy New Year

    जश्न की रात है, जश्न का दिन है
    नया साल है और आपके बिन है।
    पर वॉट्सऐप पर मैसेज आपके नाम भेजा है
    हमने आपको नए साल का पैग़ाम भेजा है।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    नए साल पर आपके पुराने दुखो का अंत हो
    और आपके जीवन में खुशियाँ अनन्त हो।
    -Happy New Year

    इस नव वर्ष ये संकल्प लीजिए
    की दुसरो को खुश रहने से पहले, अपने आप को खुश रखेंगे और अपने लिए पहले सबसे पहले सोचेंगे।
    -नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    Happy New Year ki Shayari | न्यू ईयर शायरी

    यहाँ नीचे कुछ बेहतरीन new year wishes shayari, happy new year ki shayari, new year ke liye shayari, नया साल शायरी लिखी हुई हैं जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं या wish करने के लिए किसी को भेज भी सकते हैं.

    मेरी ज़िंदगी में कोई खुशी है तो वो आप हैं
    मुझे खुद पर नाज़ है कि आप मेरे साथ हैं।
    आपका साथ मेरे हर दिन को नया बना देता है
    आप पास होते हैं तो हर दिन नया साल आता है।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    पिछले साल ने तो तमाम तजुर्बों का पाठ पढ़ाया है
    ज़िंदगी ने बहुत कुछ सिखाया है,
    न जाने ये नया साल क्या लेकर आएगा
    पुराने साल ने तो हमें आईना दिखाया है।
    -Happy New Year

    उम्मीदें तो बीते हुए साल से भी थी
    जो पूरी न हो सकी।
    क्या उम्मीद लगाए नए साल से..?

    नव वर्ष का हर दिन हमारे लिए नया विकल्प लेकर आता है,
    और नए साल का पहला दिन हमें संकल्प करना सिखाता है।
    -Wishing you a Happy New Year

    पार्टी में धमाल होगा
    हर एक पल खुशहाल होगा,
    आतिशबाज़ियों के शोर से गूंज उठेगा ये आसमान
    जब साथ हमारे नया साल होगा।
    -नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    कल की बातों में उलझे रहने से सिर्फ तकलीफ़े हाथ लगती है, इसलिए आज में रह कर अपना आने वाला कल बेहतर बनाओ और खुश रहो।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    तेरे दिल से निकली हर दुआ
    उस आसमाँ वाले तक पहुँच जाए।
    ज़िंदगी की हर खुशी हो तेरे पास
    न्यू ईयर का ये खास दिन तु कुछ ऐसे मनाए।
    -Happy New Year

    आपकी ज़िंदगी से हर दुख रुखसत हो जाए
    ज़िंदगी को आपसे मोहब्बत हो जाए।
    आप नए साल पर जो भी मांगे रब से
    आपकी हर दुआ मुकम्मल हो जाए।
    -Wishing you a Happy New Year

    साल बदलने के साथ- साथ खुद में बदलाव लाना भी बहुत ज़रूरी होता है।
    -नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    स्नेह वही रहेगा, मान सम्मान वही रहेगा, साथ वही रहेगा, साल बदल भी जाए तो क्या।
    -Happy New Year

    New Year Wishes Shayari | न्यू ईयर शायरी

    अगर आप New Year Shayari, नया साल शायरी, happy new year ki shayari, न्यू ईयर शायरी, new year ke liye shayari, happy new year shayari in hindi ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं यहाँ आपको बेहतरीन न्यू ईयर शायरी मिलेंगी.

    जो बीत गया उसे वापस तो नहीं बुलाया जा सकता
    पर जो आने वाला है
    उसे खूबसूरत ज़रूर बनाया जा सकता है।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    मुश्किल राहों में भी मुस्कुराना तुम
    नए साल पर पुराने गम भूल जाना तुम।
    -Wishing you a Happy New Year

    हसरतें आपकी सभी मुकम्मल हो जाए
    नए साल पर यही कामना हम करते हैं।
    दुखो से न हो कभी सामना आपका
    यही कामना हम करते हैं।
    -नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    नव वर्ष हर मज़हब के लोग मिल जुल कर मनाते हैं
    हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई प्यार से एक दूसरे को गले लगाते हैं।
    भुला कर सभी पुरानी गलतियों को
    खुशहाल पलों से हम जीवन को अपने सजाते हैं।
    -Happy New Year

    कैलेंडर बदल सकता है
    साल, दिन, महीने सब बदल सकते हैं।
    पर ये साथ कभी नहीं बदल सकता है।
    -Wishing you a Happy New Year

    बीता साल तो गमो की सौगात दे कर गया है
    उम्मीद है कि आने वाला साल हर दुख दर्द मिटाए जीवन से
    और सुखों का उपहार लेकर आए जीवन में।
    -हैप्पी न्यू ईयर

    बीता कल एक सीख है
    वर्तमान जीवन है,
    और आने वाला कल एक उम्मीद है।
    -नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    विदा हो चुका है पिछला साल
    बीते लम्हों का न रखना कोई मलाल
    -हैप्पी न्यू ईयर

    बीता साल बहुत सी सीख देकर जाता है
    आने वाला नया साल एक नई उम्मीद लेकर आता है।
    -Wishing you a Happy New Year

    साल कोई भी हो
    हमें हर साल, हर हाल में आपका ही साथ चाहिए।
    -नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    अंतिम शब्द | New Year ke Liye Shayari

    दोस्तों, आज आपने हमारे इस पोस्ट में happy new year shayari in hindi पढ़ी। हमे उम्मीद है की इन new year wishes shayari के एक-एक अल्फ़ाज़ ने आपके दिल को छुआ होगा और आपको हमारा आज का लेख पसन्द आया होगा। नए साल पर आप अपने अपनों को भेजने के लिए इसमें से कुछ न्यू ईयर शायरी सिलेक्ट कर सकते हैं और उन्हें मैसेज से भेज सकते हैं। और अगर आपकी इस लेख पर कोई प्रतिक्रिया है तो कॉमेंट में लिख कर हमें बता सकते हैं। हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Miss you Shayari

    November 10, 2025

    40+ Love Shayari in Hindi | शानदार लव शायरी

    January 16, 2024

    30+ Romantic Shayari in Hindi (Fresh Collection)

    January 15, 2024
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.