RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Wishes - Happy Dussehra Wishes in Hindi | दशहरे की शुभकामनाएं

    Happy Dussehra Wishes in Hindi | दशहरे की शुभकामनाएं

    Editorial TeamEditorial TeamNovember 10, 2025
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Happy Dussehra Wishes in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दशहरा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ये दिन रामभक्तों के लिए बहुत खास होता है, अयोध्यावासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। भारत में इस त्योहार को बहुत धूम धाम से मनाया जाता है, ये धरती पूर्ण रूप से राममय हो जाती है और चारों दिशाओं में राम के नाम का जयघोष सुनाई देता है। राम नाम के जयकारे सुन कर रोम- रोम प्रफुल्लित हो जाता है। इसके पीछे भक्तों की आस्था और राम के प्रति भाव है। दशहरा मनाने के पीछे की कहानी और इसके इतिहास से तो हम सब बखूबी वाकिफ हैं, और दशहरे का त्योहार क्या संदेश देता है ये भी हम सब जानते हैं। इसलिए ज़िंदगी में हमेशा सत्य की राहों पर चलना चाहिए, सत्य का रास्ता किसी इंतिहान की तरह कठिन ज़रूर होता है लेकिन इसकी मज़िल हमेशा खूबसूरत होती है।

    अगर आप इस दशहरे के लिए कुछ Dussehra Wishes in Hindi ढूंढ रहें है जिन्हें आप अपने स्टेटस पर Happy Dussehra Wishes के लिए लगा सकें तो आप सही जगह पर आएं हैं. हम यहाँ लेकर आए हैं बेहतरीन slogan on dussehra in hindi, happy dussehra messages in hindi ख़ास आपके लिए.

    Dussehra Wishes in Hindi | दशहरा विश हिंदी में

    सत्य के मार्ग में चाहे जितनी अडचनें आएं
    सत्य कभी पराजित नहीं होता और यही सत्यता का सबसे बड़ा गुण है।
    शुभ दशहरा

    इस दशहरा उस रावण का अंत ज़रूर करें
    जो आपके मन के भीतर कहीं बैठा है।
    Happy Dussehra

    जिस बुरे व्यक्ति का चेहरा हमारे सामने है, उससे क्या डरना।
    डरने की आवश्यकता तो उनसे है जो अच्छाई की शक्ल के पीछे एक बुरा चेहरा छिपाए फिरते हैं।
    दशहरे की शुभकामनाएं

    अधर्म पर धर्म की जीत है दशहरा
    इतिहास के पन्ने भी यही गवाही देते हैं
    की असत्य पर सत्य की जीत है दशहरा।
    शुभ दशहरा

    दुल्हन सी सजी थी पूरी अयोध्या तब
    राम वापस लौट कर आए थे अयोध्या जब।
    हैप्पी दशहरा

    राम की सूरत में वो स्वयं
    भगवान विष्णु की मूरत थे।
    प्रतिमा भी अत्यंत सुन्दर है
    और वो स्वयं भी बहुत खूबसूरत थे।
    Happy Dussehra

    आज गुलशन सा सजा है पूरा हिंदुस्तान
    राम के आने की तैयारी हो रही है।
    कुटिया भी लग रही है मानों दुल्हन जैसी
    हमारे भगवान के आने की तैयारी हो रही है।
    दशहरे की शुभकामनाएं

    त्याग और बलिदान की सूरत हैं भगवान श्री राम
    सत्य और मर्यादा की मुरत हैं भगवान श्री राम..!
    शुभ दशहरा

    राम के चरणों में शीश झुकाओ
    अपने मन को तुम राममय बनाओ।
    भीतर की सभी बुराइयों का नष्ट करके
    अपनी अन्तर आत्मा को तुम गुलशन की तरह सजाओ।
    हैप्पी दशहरा

    इस दशहरा यह संकल्प लो और रावण के पुतले के साथ अपने मन की उलझनों,
    भय और चिंताओं को भी दहन कर दो.. और अपने मन पर विजय पा लो।
    शुभ दशहरा (Happy Dussehra)

    Happy Dussehra Wishes Hindi | दशहरे की शुभकामनाएं

    असत्य का मार्ग आसान ज़रूर लगता है पर इसका परिणाम सदैव बुरा होता है। और दशहरे का पर्व भी हमें यही सिखाता है की अपने भीतर की बुराई और अहंकार का सर्वनाश कैसे करना चाहिए। रावण इस धरती पर सबसे अहंकारी व्यक्ति था, उसे अपनी सम्पत्ति और ज्ञान का अभिमान था, पर उसका अंत किस प्रकार हुआ। ये पूरे संसार को मालूम है। इसलिए कहा जा सकता है कि अहंकारी व्यक्ति अंत में मात ज़रूर खाता है। इसलिए सच्चे, अच्छे और सहज इंसान बन कर रहने में ही भलाई है और ऐसे ही लोग प्रभु के प्रिय भक्तों में से एक होते हैं।

    हम लेकर आए हैं कुछ Happy Dussehra Wishes in Hindi, slogan on dussehra in hindi, happy dussehra messages in hindi जो आप अपने दोस्तों या परिवार वालों को भेज सकते हैं दशहरे की बधाई देने के लिए.

    दशहरे के शुभ अवसर पर इस तरह से दीजिए Happy Dussehra Wishes Hindi या दशहरे की शुभकामनाएं:

    राम तुम्हें तुम्हारे मन में ही मिलेंगे
    जब तुम सदा सच्चाई औरअच्छाई की राह पर चलोगे,
    क्योंकि यही मार्ग राम ने भी अपने जीवन काल में चुना था और यही मार्ग उन्हें प्रिय है।
    हैप्पी दशहरा

    जहाँ सत्य का अस्तित्व रहता है
    वहाँ स्वयं भगवान श्री राम वास करते हैं।
    शुभ दशहरा

    जिस दिन तुम ऊँच- नीच के बीच का भेद मिटा दोगे,
    उस दिन तुम अपने हृदय में भगवान श्री राम को पा लोगे।
    दशहरे की बधाइयाँ

    राजा होकर भी कभी अभिमान न किया
    हर मोड़ पर उन्होंने सत्य का साथ दिया।
    इसलिये वो सिर्फ राजा नहीं भगवान कहलाएं
    सबकी आस्था बसती थी उनमें, वो अवध के राम कहलाएं।
    दशहरे की शुभकामनाएं

    आज इस धरती पर न जाने कितने रावण हैं
    बस अब राम ही नहीं मिलते कहीं।
    शुभ दशहरा

    अगर अपने हृदय में भगवान श्री राम का वास चाहते हो,
    तो उसके पहले रावण जैसी बुराई का सर्वनाश करना पड़ेगा तुम्हें।
    दशहरे की बधाइयाँ

    आज के युग में रावण होना भी कहाँ आसान है
    न राम की भाँति मर्यादा है
    न रावण सा अभिमान है।
    हैप्पी दशहरा

    अयोध्या वासियों के दिलों का प्यार थे वो
    माँ सीता के लिये सकल संसार थे वो।
    मनुष्य से बहुत परे था अस्तित्व उनका
    मनुष्य योनि में स्वयं भगवान विष्णु का अवतार थे वो।
    दशहरे की बधाइयाँ

    दशहरा मात्र त्योहार नहीं
    हमारे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।
    बुराई पर अच्छाई की जीत..!
    Happy Dussehra

    जब-जब इस संसार में बुराई का विस्तार होता है
    तब-तब भगवान को अवतार लेना पड़ता है।
    दशहरे की शुभकामनाएं

    Happy Dussehra Messages in Hindi | हैप्पी दशहरा मैसेज

    दोस्तों, दशहरा का आगमन अब से बस कुछ ही दिन में होने वाला है। और आप गूगल पर dussehra Wishes in Hindi, happy dussehra messages in hindi, slogan on dussehra in hindi, ढूँढते – ढूँढते यहाँ आ पहुँचे हैं तो आपने बिल्कुल सही लिंक ओपन किया है। क्योंकि आज का हमारा ये आर्टिकल खास होने वाला है और आपके लिए उपयोगी भी। इस लेख में आगे आप happy dussehra Wishes in Hindi पढ़ेंगे। आप इन Happy Dussehra Wishes in Hindi का इस्तेमाल अपने वॉट्सऐप स्टेटस और इंस्टा स्टोरी के लिए कर सकते हैं और साथ ही अपने फ्रैंड्स और फैमली को दशहरा विश कर सकते हैं.

    यहाँ नीचे कुछ slogan on dussehra in hindi, happy dussehra wishes hindi, dasara wishes in hindi लिखी हैं हमने ख़ास आपके लिए.

    वनवास को हँस कर स्वीकारा था
    इस प्रकार राम ने पिता की आज्ञा को माना था।
    परीक्षा थी उनकी उस घड़ी,
    जब राम को अयोध्या छोड़ कर जाना था।
    दशहरे की शुभकामनाएं

    पीड़ा में भी मुस्कुराया कैसे जाता है
    पीड़ा में भी आंसू के कड़वे घूँट छिपाया कैसे जाता है,
    ये हमें भगवान राम के जीवन से सीखना चाहिए।
    शुभ दशहरा (Happy Dussehra)

    दुख में भी मुस्कुराते थे
    हँस कर गम अपना सबसे छिपाते थे,
    वो राम थे
    जो सबके मन को भाते थे।
    दशहरे की बधाइयाँ

    तम हृदय से राम का स्मरण करो
    तुम पाओगे की तुम्हारे और उनके मध्य एक संवाद स्थापित हो चुका है।
    दशहरे की शुभकामनाएं

    जब तुम सच्चाई का साथ देते हो
    तब तुम्हें राम मिलते हैं,
    जब तुम बुराई के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद करते हो और किसी बेसहारा व्यक्ति की मदद करते हो,
    तब तुम्हें राम मिलते हैं,
    जब तुम भीतर की बुराइयों को जानकर अच्छाई की मोड़ पर अपना कदम बढ़ाते हो
    तब तुम्हें राम मिलते हैं,
    जब तुम किसी के हृदय को पीड़ा न पहुँचा कर
    उसके मन को छूते हो
    तब तुम्हें राम मिलते हैं।
    हैप्पी दशहरा

    सत्य कभी पराजित नहीं होता
    असत्य कभी विजयी नहीं होता,
    यही हमें रामायण बताता है
    दशहरा भी यही सिखलाता है।
    शुभ दशहरा

    मन समर्पित है तो बस राम के नाम पर
    और ये सदैव समर्पित रहेगा मेरे भगवान के नाम पर।
    Happy Dussehra

    एक रावण हमारे मन में भी बसता है
    जो कभी- कभी अचानक ज़िंदा हो जाता है
    सबसे पहले हमें उस रावण मारना चाहिए।
    शुभ दशहरा (Happy Dussehra)

    दशहरा तो हम हर वर्ष मनाते हैं
    पर इसके सही अर्थ से वंचित रह जाते हैं।
    सही मायनों में दशहरे का अर्थ सिर्फ रावण के पुतले को जलाना नहीं, बल्कि उस दौर की सीख को प्राप्त करना है जो त्रेतायुग में हुई थी। यानी की असत्य पर सत्य की जीत।
    हैप्पी दशहरा

    चाहे कितनी भी मुश्किल परिस्थिति हो
    तुम सदा सच का साथसाथ देना, क्योंकि जब तुम सत्य का साथ दोगे.. तब स्वयं श्री राम तुम्हारा हाथ थामें नज़र आएंगे।
    दशहरे की बधाइयाँ

    अपने हृदय में हमेशा राम नाम को ज़िंदा रखना
    सिर्फ रावण जला कर दशहरा नहीं मनाया जाता।
    Happy Dussehra

    Dasara Wishes in Hindi | दशहरे की बधाइयाँ

    विजय दशमी का ये पावन पर्व आपके जीवन में खुशियाँ, सुख और शांति लेकर आए।
    और हर मुसीबत आपसे दूर रहे।
    शुभ दशहरा

    विजय दशमी का त्योहार हमें भीतर की बुराइयों का नाश करना सिखाता है
    और हमारे अन्दर के एक बेहतर इंसान से मिलाता है।
    हैप्पी दशहरा

    राम तो हमारे मन में बसते हैं
    सिर्फ मन्दिर जाने से राम नहीं मिलते हैं।
    शुभ दशहरा (Happy Dussehra)

    अपने मन को पवित्र रखो
    अपनी आत्मा को पवित्र रखो,
    तब राम को पाना आसान होगा।
    दशहरे की बधाइयाँ

    सिया राम – सिया राम जपते जाओ
    मन मन्दिर तुम्हारा होता जाएगा।
    हृदय में राम को बसाओ
    हर दुख तुम्हारा खोता जाएगा।
    शुभ दशहरा (Happy Dussehra)

    वचन निभाना राम से सीखो
    गम में मुस्कुराना राम से सीखो।
    बुराई को अच्छाई मार देगी
    सच्चाई अपने अस्तित्व का खुद प्रमाण देगी।
    दशहरे की शुभकामनाएं

    परमात्मा के अंश थे जो
    भगवान श्री राम हैं वो,
    वचन निभाना जानते थे
    प्राणों से बढ़ कर अपने वादों को मानते थे,
    राम हो पाना कहाँ आसान है
    इस युग में राम जैसा अब न बचा कोई इंसान है,
    वो त्रेतायुग था, ये कलियुग
    इस युग में अब न आते कोई राम हैं।
    दशहरे की बधाइयाँ

    सयंम और मर्यादा से हर परिस्थिति पर विजय पाना सम्भव है,
    और भगवान राम इस वाक्य का सबसे बड़ा प्रमाण हैं।
    दशहरे की शुभकामनाएं

    बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ साथ, दशहरा हमें साहस, धैर्य और मर्यादा का सटीक अर्थ समझाता।
    शुभ दशहरा

    इस विजय दशमी आप जीवन के हर परीक्षा में अव्वल आए।
    Happy Dussehra

    Slogan on Dussehra in Hindi | दशहरे पर लाइन

    जिस तरह रावण का पुतला उस आग में दहन होता है
    वैसे ही आपकी ज़िंदगी के सभी दुखो का अंत हो जाए।
    दशहरे की शुभकामनाएं

    इस विजय दशमी भगवान राम आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें, और आप जो चाहो आपको सब मिले।
    Happy Dussehra

    त्याग की मूर्ति बनना पड़ा था
    बलिदान और समर्पण करना पड़ा था,
    राम नाम था प्रभु का हमारे
    पुरुषोत्तम राम बनने के लिये उन्हें इस जग से लड़ना पड़ा था।
    शुभ दशहरा (Happy Dussehra)

    झूठ उस चाशनी की तरह होता है जिसमें ज़हर की कुछ बूँदें मिली होती है, और सच कड़वा ज़रूर होता है पर हमारे लिये घातक नहीं साबित होता।
    दशहरे की बधाइयाँ

    कलियुग है ये, अब यहाँ त्रेतायुग जैसे राम नहीं आते
    इंसान के रूप में हैवान तो आते है
    पर प्रभु श्री राम जैसे भगवान नहीं आते।
    शुभ दशहरा

    प्रभु श्री राम आप पर सदा अपनी कृपा बरसाएं
    और आप हमेशा मुस्कुराए,
    खुशी से भर जाए आपका दामन
    और गम आपसे दूर जाए।
    हैप्पी दशहरा

    अंतिम शब्द

    दोस्तों, आज के हमारे इस पोस्ट में आपसे दशहरे के अवसर पर happy dussehra wishes in hindi, happy dussehra messages in hindi, happy dussehra messages in hindi को पढ़ा, हमें उम्मीद है की ये लेख आपको पसन्द आया होगा और आपका हृदय भक्तिरस में डूब कर राममय अवश्य हुआ होगा। इन विशेज़ को आप दशहरा वाले दिन अपने दोस्तों और परिजनों से ज़रूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य विषयों पर खूबसूरत पंक्तियाँ पढ़ने के लिये हमारे वेबसाइट से जुड़े रहिये ताकि कोई भी नोटिफिकेशन आप तक पहुँचने में वक़्त न लगे और अगर इस आर्टिकल को लेकर आपकी कोई प्रतिक्रिया या सुझाव हो तो हमें ज़रूर बताएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Dussehra Essay in Hindi | दशहरे पर निबंध

    November 10, 2025

    Happy New Year Wishes in Hindi | नए साल की शुभकामनाएं

    September 14, 2022
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.