RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Shayari - 40+ Love Shayari in Hindi | शानदार लव शायरी

    40+ Love Shayari in Hindi | शानदार लव शायरी

    Editorial TeamEditorial TeamJanuary 16, 2024
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    a couple dancing under the sky in evening and written a line on right of the image
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इश्क़ का राबता रूह से होता है, पढ़िये रूहानी मोहब्बत पर कुछ बेहतरीन शायरी

    मोहब्बत रूहानियत का वो खूबसूरत एहसास है, जिसका राबता दिल से होता है और इब्दिता (शुरुआत) आँखों से। जब हम किसी से प्यार करते हैं तो दुनिया जहाँ की खुशियाँ उस शख्स पर लुटाने की चाहत रखते हैं, पर उससे कोई चाहत नहीं रखते। हमारे मन में उसके लिये सिर्फ समर्पण का भाव होता है, बदले में हमें वोही प्यार मिले न मिले, इससे हमारे प्यार में कोई कमी नहीं आती। प्यार हमें ताकत देता है और जब हम उस शख्स के साथ होते हैं जिससे हम प्यार करते हैं, तो उस वक़्त हम खुद को मुकम्मल महसूस करते हैं। उसका होना हमारी ज़िंदगी को पूरा करता है, उसकी खुशी हमारी खुशी बन जाती है, जब उसके लब मुस्कुराते हैं तो हमें सुकून का एहसास होता है।
    दोस्तों, आज इस love shayari in hindi में हम आपके लिये प्यार पर कुछ बेहतरीन शायरी लेकर आए हैं। जिसे आप अपनी ज़िंदगी के प्यार को भेज सकते हैं या फिर अगर आप किसी से अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं तो उसे भी भेज सकते हैं-

    Love Shayari in Hindi

    a couple walking on a beach in the evening and written a love shayari in hindi

    तुम्हारी दुआ का हिस्सा बन जाए जब कोई शख्स
    तो समझना इबादत है।
    कायनात की हर खुशी नज़र आने लगे जब उस शख्स में
    तो समझना मोहब्बत है।

    सदियाँ जी है मैंने उस एक लम्हें में
    जिस पल तुम मेरे साथ थे।

    ज़िंदगी के हर लम्हें में मुझे तेरा साथ चाहिए
    आखिरी सांस तक अपने हाथों में मुझे तेरा हाथ चाहिए।

    तुम्हें देख कर ये आँखें ठहर गई थी
    और मोहब्बत का आगाज़ हो गया।
    न जाने क्या खास था तुम्हारी नज़रों में
    की दिल हमारा इश्क़ के खयालों में खो गया।

    मेरे लिये प्रेम की परिभाषा तुम्हारी सूरत है
    मेरे जीवन को सिर्फ तुम्हारी ज़रूरत है।

    मेरे आसमान का महताब हो तुम
    जिसे देखा था कभी मैंने वही हसीन ख्वाब हो तुम,
    मैं संगीत हूँ सात सुरों वाला
    और मेरे गीत का राग हो तुम।

    फ़िज़ाओं में नई रौनक छा जाती है
    जब तुम मेरे पास होते हो।
    गम मिट जाते हैं उस पल सभी
    जब तुम भी मेरे साथ रोते हो।

    तुम्हारे हर गम को अपना बना लेंगे
    और अपनी हर खुशी तुम पर लुटा देंगे।
    मोहब्बत इतनी है तुमसे
    की तुम्हारे हर दुख को हंसते- हसंते सहेंगे।

    तुम्हें पाने के बाद कोई ख्वाहिश न रही
    मिले हो जब से तुम हमें
    उस रब कोई गुज़ारिश न रही।

    इश्क़ उस खुदा की दी कोई रहमत है
    इश्क़ महबूब की इबादत है।
    जो छोड़ने से भी न छूटे
    इश्क़ वो हसीन आदत है।

    Heart Touching Love Shayari in Hindi

    अपने प्यार के दुखों में हम पर आसमाँ टूट पड़ता है, हम अपने प्यार को तकलीफ में नहीं देखना चाहते, जब उनपर कोई मुसीबत आती है तो उसे हम अपने सर ले लेना चाहते हैं और उनके हिस्से के गम भी ईश्वर से अपने लिये मांगते हैं। वो इंसान हमारे साथ रहे न रहे पर हम चाहते हैं की वो जहाँ भी रहे बस खुश रहे, महफूज़ रहे।

    आप अपनी दिल की बातों को बयां करने के लिए इस heart touching love shayari in hindi को पढ़ेंगे। तो और भी चाहतें बढ़ेगी। मोहब्ब भी ऐसी लाज़वाब चीज हैं, जिन्हें समय रहते जाहिर करने से दो प्यार के पंछी एक दूसरे के दिलों से रूबरू हो पाएंगे। आप अपने प्रेमी / प्रेमिका को अपने दिल से रूबरू कराने के लिए हमारे इस romantic love shayari in hindi की मदद के सकते हैं ।

    a couple dancing and written a heart touching love shayari in hindi on it

    प्यार किसी रिश्ते का मोहताज नहीं होता
    पर एक रिश्ता प्यार का मोहताज ज़रूर होता है।

    इस जहाँ में बहुत खुशनसीब होते हैं वो लोग
    जिनके प्यार को मुकम्मल दास्ताँ मिलती है,
    और वो नसीब हमारे पास है।

    मोहब्बत पर मैंने अल्फ़ाज़ तो तमाम लिखा है
    पर अपने इश्क़ की किताब में मैंने तुम्हारा नाम लिखा है।

    प्यार की कोई हद नहीं होती
    प्यार हर हद, हर बंधन से परे होता है।

    प्रेम दो दिलों का बंधन होता है
    प्रेम एक दूसरे के सुख दुख का संगम होता है।

    बेहद प्यार है तुमसे
    और ताउम्र ये प्यार ऐसे ही बरकरार रहेगा।
    तुम मिलो या न मिलो
    आखिरी सांस तक दिल को फ़क़त तेरा इंतज़ार रहेगा।

    दिल को चैन आया
    जब इसने तुमको पाया।
    पहली दफा देखा था जब तुम्हें
    तभी लगा था की खुदा ने तुम्हें सिर्फ मेरे लिये बनाया।

    तेरी सूरत में मैंने मोहब्बत को अपनी पाया है
    तुझे देख कर ऐसा लगता है, तू इस ज़मी पर मेरे लिये आया है।
    बहुत खुशनसीब हूँ मैं
    जो खुदा ने तुझे मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बनाया है।

    तुम गुज़रती हो मेरे हर खयाल से
    मेरे खयालों की मंज़िल तुम हो,
    धड़कनें चलती जिसके सहारे
    बस वही दिल तुम हो।

    प्यार में वो ठहराव होता है
    जो ज़िंदगी जीने का जज़्बा सिखाता है।
    मायूस और उदास इंसान को भी
    खुशी का रास्ता दिखाता है।

    Love Shayari For Girlfriend in Hindi

    लव शायरी का पहला उद्देश्य यह है की आप अपने प्यार को यह एहसास दिला सके कि आपके दिल में उनकी क्या जगह है| इसलिए हमने सोचा की आपको ऐसी love shayari for girlfriend in hindi दी जाये जिसे आप अपने प्यार के साथ शेयर कर सके| नई और सबकी पसंदीदा love shayari in hindi हमारे साथ मिलकर पढ़े|

    a couple cuddling on a beach in the evening and a love shayari for girlfriend in hindi is witten on it

    प्यार कभी भी मंज़िल की तलाश में नहीं रहता
    प्यार तो राहों का सफर है।
    जब राहें इतनी खूबसूरत हैं
    मंज़िल की किसे फिकर है।

    हमारे इश्क़ को मुकम्मल दास्ताँ की मंज़िल मिले न मिले
    पर मेरे दिल पर हुकूमत सदा तुम्हारी ही रहेगी।
    तुम हो जाना किसी और के, पर मैं तुम्हारी हूँ
    मेरी आखिरी साँसें भी यही कहेगी।

    ज़िंदगी को नई ज़िंदगी मिली थी, जब तुम मिले थे
    फ़िज़ाओं में हर ओर खूबसूरत फूल खिले थे, जब तुम मिले थे।
    हवाओं का रुख भाने सा लगा था
    फिज़ाओं को चैन आने सा लगा था।
    मेरा जीवन मुस्कुराने सा लगा था
    इश्क़ मुझे आज़माने सा लगा था।
    उस वक़्त का हर पल खूबसूरत बन गया
    और तेरी सोहबत ने हर ज़ख़्म सिले थे।
    तुमसे मिल कर मेरा तार्रुफ खुद से हो गया, जब तुम मिले थे।

    मेरी खुशियों की चाभी है तुम्हारा साथ
    तुमसे जुड़ा है मेरे दिल का हर जज़्बात।
    तुमसे मुकम्मल होती है मेरी दुनिया
    तुममें बसता है मेरा पूरा कायनात।

    उस एक शख्स में पूरी दुनिया समा जाती है
    फिर और कोई राह नज़र नहीं आती है।
    मोहब्बत से मुलाक़ात होती है जब किसी की
    फिर दुनिया की कोई और शय नज़र नहीं आती है।

    मेरी रूह सदा तुम्हारी रहेगी
    भले हम ताउम्र साथ रहे या न रहें।

    जहाँ जिस्मानी आकर्षण खत्म होता है
    वहाँ मोहब्बत की इब्तिदा होती है।
    क्योंकि मोहब्बत रूहानी होती है।

    हमें तो आपकी तस्वीर से भी मोहब्बत है
    जब – जब देखता हूँ, और प्यार आता है।
    प्यार वो एहसास है, जो शिद्दत से निभाया जाता है।

    मुश्किलें लाख आए राहों में
    मुझे तुम हर मोड़ पर अपने साथ पाओगे।
    अपने हिस्से की खुशी भी तुम्हारे नाम कर दूँगी
    और देखना, तुम अब सिर्फ मुस्कुराओगे।

    मेरी मोहब्बत की पहली ख्वाहिश है, तुम्हारी सलामती।
    और दूसरी ये की तुम मेरे हो जाओ।
    और चाहती हूँ की जब- जब पुकारो तुम मुझे
    तब – तब मुझे तुम सामने अपने पाओ।

    Love Shayari in Hindi For Boyfriend

    हम उस इंसान को अपनी दुआओं का हिस्सा बना लेते हैं क्योंकि दुआओं में बहुत ताकत होती है। इसलिये हम अपनी दुआओं में रब से उसकी खुशी मांगते हैं और चाहते हैं की हमारा प्यार हमेशा खुश रहे, दुख की परछाई भी उसे छू न सके, भले उसके हिस्से के दुख हमारे हिस्से आ जाए, हम वो हँसते- हँसते सहने को तैयार हो जाते है क्योंकि उस इंसान को हम खुद से बढ़ कर प्यार करते हैं। असल मायनों में प्यार ऐसा ही होता है जहाँ सिर्फ सामने वाले के बारे में सोचा जाए और उसकी खुशियों का ख्याल रखा जाए।

    अगर आप खोज रहे हैं love shayari in hindi for boyfriend तथा सभी प्रकार की love shayari in hindi तो हम आप लोगों के लिए लेकर आए हैं विभिन्न प्रकार की लव शायरी जिसे आप अपने Love या Crush के साथ शेयर कर सकते हैं और अपने प्यार को बयां कर सकते हैं

    a couple sitting on a bench and a love shayari for boyfriend in hindi is written on it

    रूहों के दरमियाँ कभी फांसले नहीं होते
    और मोहब्बत तो रूहानियत का नाम है।

    दिल की धड़कन तुम्हारे नाम करके चाहा है तुम्हें
    तुमसे नहीं, अपने रब से मांगा है तुम्हें।

    जब तक सांसे है
    हर वादा निभाऊँगी।
    इश्क़ के मायने क्या हैं मेरे लिये
    ताउम्र ठहर कर बताऊंगी।

    प्रेम समर्पण के सिवा और कुछ नहीं चाहता
    प्रेम में अगर समर्पण का भाव शामिल है, तो असल प्रेम वही है।

    सिर्फ इस जनम नहीं
    हर जनम अपने रब से तुम्हारा हाथ मांगेंगे।
    सांसे थम जायेंगी जब
    तब भी हम फ़क़त तुम्हें चाहेंगे।

    मोहब्बत करने वालों का नाता रूह से होता है
    जब दो लोगों की रूह एक दूसरे को छू लेती है,
    तब मोहब्बत होती है।

    मेरे जीवन का बस यही अरमान है
    की तू साथ रहे मेरे सदा
    और तेरी परछाईं भी न कहे
    कभी मुझे अलविदा।

    a couple meets with each other in evening and a best romantic love shayari in hindi written on it

    तेरी हर अदा से मोहब्बत है मुझे
    तू जहाँ रहती है, उस जगह से मोहब्बत है मुझे।

    मेरे लिये तुम वो गीत हो
    जिसे मैं सदा गुनगुनाऊँगी।
    पतझड़ से लेकर सावन तक
    तुम्हें मल्हार की मैं तरह गाऊँगी।

    प्यार लफ़्ज़ों का मोहताज नहीं होता
    चलो नज़रों से गुफ्तगू करते हैं।
    तुम हमारी चाहत करो
    हम तुम्हारी जुस्तजू करते हैं।

    तेरे ख्यालों में ही ये शामें गुज़र जाती है
    तुझे सोच कर ही आँखें मुस्कुराती है।

    आँखों की चाहत, दिल की राहत
    लबों की मुस्कान हो तुम,
    सिर्फ मेरी तमन्ना नहीं
    मेरी ज़िंदगी का दूसरा नाम हो तुम,
    प्यार का एहसास, ज़हन का ख्याल
    सांसों की रवानी हो तुम,
    जिसे मैंने बहुत प्यार से लिखा है
    वो कहानी हो तुम।

    प्रेम की कोई सीमा नहीं होती,
    प्रेम हर सीमा से परे होता है।

    शेर- ओ- शायरी, नज़्मों, ग़ज़लों, गीतों और नग़्मों से कोई वास्ता न था हमारा।
    बस एक दिन दफ़तन तुम मिले, और लिखना आ गया
    तुम्हारी आँखों की गहराई ने मुझे शायरी सिखा दिया।

    किस मोड़ पर ये मोहब्बत ले आई है
    दोनों जहाँ की खुशियाँ मैंने तुम्हारी सोहबत में पाई है।

    सुकून के लम्हों की दुआ मांगी थी मैंने रब से
    और देखो उसने तुम्हें मेरा कर दिया तब से।

    दोस्तों, आज का ये love shayari in hindi, crush shayari in hindi, love shayari for girlfriend in hindi, और love shayari in hindi for boyfriend प्यार भरी शायरी के ऊपर बेस्ड था, जिसमें हमने आपके साथ प्यार पर कुछ बेहतरीन शायरी साथ शेयर किया। हमें उम्मीद है की इन शायरी के एक- एक अल्फ़ाज़ ने आपके दिल को छुआ होगा और आपको उस शख्स का ख्याल ज़रूर आया होगा जिससे आप प्यार करते हैं। तो दोस्तों, अगर आपको ये romantic love shayari in hindi पसन्द आई हो, तो इसे अपने Loved One’s के साथ शेयर करना न भूलें और ऐसे ही खूबसूरत शायरी एवं कोट्स आदि पढ़ने के लिये हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें। ताकि आपको हमारी नेक्स्ट पोस्ट का नोटिफिकेशन आसानी से मिलता रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Miss you Shayari

    November 10, 2025

    30+ Romantic Shayari in Hindi (Fresh Collection)

    January 15, 2024

    40+Republic Day Shayari in Hindi | गणतंत्र दिवस शायरी के साथ आनंद लें

    January 11, 2024
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.