RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Shayari - 40+Republic Day Shayari in Hindi | गणतंत्र दिवस शायरी के साथ आनंद लें

    40+Republic Day Shayari in Hindi | गणतंत्र दिवस शायरी के साथ आनंद लें

    Editorial TeamEditorial TeamJanuary 11, 2024
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    republic day shayari in hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गणतंत्र दिवस पर अपने प्रियजनों के साथ Republic Day Shayari in Hindi साझा कीजिये

    26 जनवरी का दिन भारत के लिये बहुत खास और महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसे गणतंत्र दिवस भी कहते हैं। ये दिन प्रत्येक भारतीय के लिये बहुत अहम एवं गौरवान्वित है। ये तो हम सब जानते हैं की बरसो तक हमारा देश अंग्रेज़ों की गिरफ्त में था और 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली और इस दिन को हम हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। भारत अब पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो चुका था पर देश को संविधान की ज़रूरत थी, जो प्रत्येक देश की आवश्यकता होती है। संविधान पर ही किसी देश का अस्तित्व टिका होता है और इसके न होने की स्थिति में उस देश पर सरकार द्वारा तानाशाही का खतरा रहता है और आम नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित रहना पड़ता है। इसके लिये आज़ादी के 2 वर्ष बाद देश में संविधान की ज़रूरत को महसूस किया गया, इसके बाद 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा इस निर्णय को स्वीकार किया गया एवं 26 जनवरी 1950 को यह पूर्ण रूप से हमारा संविधान बन कर तैयार हुआ फिर इसे लागू किया गया। भारत का संविधान लिखित रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान कहलाता है और इसमें छित्रों पर विशेष रूप से फोकस किया गया है।

    दोस्तों अभी तक आपने जाना की हम गणतंत्र दिवस क्यों और किस प्रकार से मनाते हैं, आगे इस लेख में आप republic day shayari in hindi पर कुछ चुनिंदा शायरी पढ़ेंगे। जो हम खास आपके लिये लेकर आये हैं, इन shayari on republic day in hindi को पढ़कर आपके भीतर की देशभक्ति की भावना जाग जायेगी और आपको इन शायरी में भारत का इतिहास नज़र आयेगा, तो हमारे साथ अंत तक बने रहियेगा।

    Republic Day Shayari in Hindi:

    republic day shayari in hindi

    खुद हो जायेंगे कुर्बान
    मगर तिरंगे की शान में कभी कमी नहीं आने देंगे।
    इस राष्ट्र के सुरक्षा कवच बन कर खड़े रहेंगे
    माँ भारती के सम्मान में कभी कमी नहीं आने देंगे।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    वीर जवानों के इस देश में सदा वन्दे मातरम् का नारा गूंजता रहेगा,
    भारत देश है सबसे प्यारा, गूंजता रहेगा।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    ये धरती खून से नहायी थी
    तब जाकर देश में आज़ादी आई थी।
    माँ भारती का आँचल आज भी लाल है
    उनके बेटों ने खून की नदियाँ जो बहाई थी।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    स्वर्ग सी इस धरती पर खुशियों और एकता का पौधा लगाओ
    सुंदर फूल अपने आप खिल जायेगा,
    धर्म की लड़ाई से ऊपर उठकर देखो
    सुख, चैन और अमन इस देश का लौट आयेगा।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    भारत माँ ने अपनी आँखों के सामने अपने कितने पुत्रों को गंवाया था
    उस पल मातम का मज़र चारो दिशाओं में छाया था।
    धरती आँसू बहा रही थी, आकाश भी रोया होगा
    जब पूरा हिंदुस्तान खून से नहाया था।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    वतन को आज़ादी दिलाना ज़रूरी था
    क्रांति का इस देश में आना ज़रूरी था
    सोचो ज़रा अगर न होता संविधान तो आज क्या स्थिति होती
    इसलिये आज़ादी के बाद संविधान को लाना ज़रूरी था।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    शहीद हुए लोग मरा नहीं करते
    वो सदा अमर रहते हैं।
    जिस्म खत्म हो जाने से क्या होता है
    वो तो लोगों के दिलों को घर बना कर, उसी घर रहते हैं।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    हर देशवासी का पहला विश्वास है संविधान
    हर देश का आधार है संविधान।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    लोकतांत्रिक ये देश है
    इसलिये गणतंत्र दिवस हम मनाते हैं।
    राष्ट्रीय ध्वज है शान हिंदुस्तान का
    इसे फूलों से हम सजाते हैं।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    दुश्मनों ने अगर हमारे देश के लोगों की नींद में खलल डाली
    तो उन्हें भी रातों को चैन से न सोने देंगे
    कर देंगे अपना सर्वस्व कुर्बान
    पर देश को कुर्बान नहीं होने देंगे।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    भारत का संविधान यहाँ के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, उनमें कोई भेदभाव नहीं करता है और यहाँ का कानून भी हर धर्म के व्यक्ति के लिये समान है। यही तो इस देश की खासियत है जो पूरे विश्व में एक मिसाल स्थापित करता है। गणतंत्र दिवस वाले दिन पूरे देश मे जगह- जगह अलग – अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और तिरंगे को फहराया जाता है, इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी होता है और देश का वातावरण काफी शांत और सुंदर होता है।

    इस खास गणतंत्र दिवस पर, हम अपने प्रियजनों को मैसेज भेजने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी विचार और शुभकामनाएं साझा करते हैं।

    मित्रों, आज की इस पोस्ट में republic day shayari in hindi लाए हैं हिंदी में, जो आप अपने दोस्तों और परिवार से साझा कर सकते हैं। shayari for republic day in hindi शानदार शायरी के माध्यम से आप अपने भावनाओं को सही ढंग से व्यक्त कर सकते हैं और सभी को इस महत्वपूर्ण दिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

    shayari for republic day in hindi

    रंग रूप में है विविधता
    पर दिल सबके नेक हैं
    अनेकता में होकर भी
    हम सब एक हैं।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    मेरे अस्तित्व की पहचान है तु
    भारत माँ का सम्मान है तु।
    ए मेरे वतन
    मेरा गुरूर, मेरा अभिमान है तु।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    माटी पर मर मिट जाने का हुनर सब में कहाँ होता है
    मुल्क पर कुर्बान हो जाने का हुनर, तो सिर्फ हमारे यहाँ होता है,
    इस देश में ज़मीन को भी माँ कहा जाता है
    जहाँ ऐसा कहा जाए वो आखिर कौन सा जहाँ होता है।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    भारत माँ का आँचल सदा रंग बिरंगा रहे
    मुस्कुरा कर बहती सदा माँ गंगा रहें।
    राष्ट्रीय ध्वज बहुत अनमोल होता है
    लहराता सदा हमारा प्यारा तिरंगा रहे।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    ओ देश मेरे, तू हमेशा मुस्कुराता रहे
    उपवन के फूलों की तरह खिलखिलाता रहे।
    कोसों दूर रहे गम के अंधेरे तुझसे
    तु उजालों की तरह हमेशा जगमगाता रहे।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    धन क्या है, मेरा तो तन मन भी तुझ पर न्यौछावर है
    भारत माँ का शृंगार लाल बिंदी और उनका ज़ेवर है
    सिपाही हूँ मैं, मेरा मन मेरे देश को समर्पित है
    और मेरा जीवन इस धरती को अर्पित है।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    देश की माटी से तिलक करो
    अंत में माटी का ही हिस्सा बन जाना है।
    आज हैं हम यहाँ
    कल फ़कत एक किस्सा बन जाना है।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    ये सर झुका है तो सिर्फ इस मिट्टी के आगे
    दुश्मनों के आगे झुक नहीं सकता।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    शहादत चाही जिन्होंने खुद के लिये
    उनका सपना साकार हुआ है।
    गणतंत्र लागू हुआ देश में
    हर व्यक्ति को प्राप्त उसका अधिकार हुआ है।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    स्कूल वाले गणतंत्र दिवस की बात ही निराली थी
    हँसते थे, मुस्कुराते थे और राष्ट्रीय गीत गाते थे
    कितना खूबसूरत था वो पल
    जब हम बचपन में 26 जनवरी मनाते थे।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    गणतंत्र दिवस, भारत में 26 जनवरी को मनाया जाता है, जब हमारे देश का संविधान बना था। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय झंडा लहराया जाता है और एक बड़ा पैरेड होता है। यह पैरेड हमारे समृद्धि और सेना की ताकत को दिखाती है। राष्ट्रपति भी यहाँ आकर ध्वज समर्पण करते हैं और सैन्य की सलामी भी लेते हैं। इस दिन को मनाने से हम यह याद रखते हैं कि हमारा देश एक संविधानिक गणराज्य है और हमारे पास न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और बंधुत्व की बुनियाद है। स्कूल और कॉलेज में इस दिन को विशेष रूप से मनाया जाता है और हम सभी इस मौके पर गर्व महसूस करते हैं।

    दोस्तों, इस खास दिन पर हम आपके साथ 26 january ki shayari in hindi साझा कर रहे हैं, जिससे आप अपने दिल की बातें और भावनाएं सही तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। इन shayari on republic day in hindi शायरी के साथ, आप अपने प्रियजनों को इस विशेष दिन की ढेरों शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

    26 january ki shayari in hindi

    जवानों की कुर्बानी थी जो देश स्वतंत्र हो गया
    इंकलाब के नारे गूंजे देश में
    और फिर एक दिन देश गणतंत्र ही गया।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    अनगिनत बोलियाँ हैं
    अलग- अलग कितने वेश हैं
    पूरी दुनिया में जैसा कोई नहीं
    वैसा हमारा देश है।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    हिंदुस्तान में मेहमानों को ईश्वर का दर्जा दिया जाता है
    जो कोई भी इस मुल्क में आता है, ये देश उसे दिल खोल कर अपनाता है।
    यही तो देश की खासियत है, यही तो देश को खास बनाता है।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    इस मिट्टी ने मुझे बाहें फैला कर अपनाया
    खुशनसीब था मैं जो देश के काम आया।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    किसी एक के लिये कुछ कर सकूँ
    ये मेरा भाग्य होगा
    पर पूरे देश के लिये कुछ कर सकूँ
    वो मेरा सौभाग्य होगा।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    मैंने इस सरज़मी से मोहब्बत की है
    भारत माँ की इबादत की है
    हर जनम मुझे सौगात में यही मुल्क मिले
    ईश्वर से बस यही चाहत की है।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    ए वतन, तू सदा आबाद रहे
    मेरे हिस्से की खुशी भी तु सहे।
    मुबारक हो तुझे गणतंत्र दिवस
    मुस्कुरा कर तु भी मुझसे ये बात कहे।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    अपनी मौत पर पूरे देश को रुला कर जाते हैं वो
    आम इंसान नहीं मुल्क के लिये फरिश्ते कहलाते हैं वो।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    अगर स्वतंत्रता सेनानियों ने बगावत न की होती
    आज़ादी की चाहत न की होती।
    तो हम स्वतंत्र न होते और देश गणतंत्र न होता।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    भाषाएँ अलग है, बोली अलग है,
    धर्म अलग है, जाति अलग है।
    भेष अलग है, परिवेश अलग है
    रहन- सहन भी बिल्कुल अलग है।
    फिर भी हम सब एक हैं
    और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    republic day shayari in hindi

    देश की माटी का कर्ज़ कुछ इस तरह से चुकायेंगे
    वतन को अपने लहू से सजायेंगे।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    ए भारत माँ, जग में सबसे ऊँचा तेरा नाम रहे
    तिरंगे का सदा मान रहे, सम्मान रहे।
    मैं रहूँ या न रहूँ दहर में
    मेरे बाद भी आबाद मेरा हिंदुस्तान रहे।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    यूँही नहीं सीने पर गोली खाते हैं
    देशभक्ति उनके खून में होती है।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    परतंत्र था जो देश कभी
    उसे स्वतंत्र वीर सपूतों न कराया।
    आज़ादी की सुबह आई थी जैसे
    वैसे ही एक दिन गणतंत्र भी आया।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    हमें मेहमानों के सम्मान में फूल बिछाना भी आता है
    और दुश्मनों को सबक सिखाना भी आता है।
    हम हिंदुस्तानी हैं
    हमें अजनबियों को अपना बनाना भी आता है।

    गणतंत्र मिला था इस दिन
    लोगों में अलग उत्साह था।
    उस उत्साह और अधिकार की कीमत हम शायद आज नहीं समझ पाते हैं।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    हम आज स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस मना पा रहे हैं
    तो इसकी वजह हमारे देश के वीर पुरुष हैं।
    जिन्हें अपनी ज़िंदगी गवानी पड़ी ताकि इस मुल्क को नयी ज़िंदगी मिल सके।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    हिंदू मुस्लिम के इस जंग में हार तो हिंदुस्तान की होगी।
    हरे और भगवे के इस बंटवारे में हार तो भारत माँ की शान कि होगी।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    अब वक़्त आ गया है हिंदू मुस्लिम का भेद मिटाकर हिंदुस्तान हो जाने का
    विश्व में अपनी एक नयी पहचान बनाने का।
    – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

    निष्कर्ष:
    दोस्तों, आज इस आर्टिकल में आपने republic day shayari in hindi सुंदर शब्दों में बेहतरीन शायरी पढ़ी, ये लाइंस हमारे द्वारा खास आपके लिये तैयार की गयी है। हमें आशा करते हैं की आपको हमारा ये shayari for republic day in hindi आर्टिकल पसंद आया होगा। 26 जनवरी को हम झंडा फहराने के साथ- साथ अपने परिवार, दोस्त, रिश्तेदारों और गुरुजनों को शायरी और सुविचार लिख कर विश करते हैं और इस दिन हम भी अपने वॉट्स एप एवं अन्य सोशल साइट्स पर बहुत सारे मैसेजेस रिसीव करते हैं।
    तो इस गणतंत्र दिवस आप भी अपने फ्रैंड्स और फैमिली को ये खूबसूरत शायरी भेजकर Repulic Day विश कर सकते हैं। दोस्तों, ऐसे ही अन्य विषयों पर खूबसूरत अल्फ़ाज़ों से बनी शायरी पढ़ने के लिये जुड़े रहिये हमारे साथ और आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा ये हमें कमेंट कर के ज़रूर बतायें।

    नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट करके अपना मूल्यवान फीडबैक हमें जरूर दें की आपको हमारे republic day shayari in hindi, shayari on republic day in hindi, 26 january shayari in hindi कैसे लगे। साथ ही साथ हमें यह जरूर बताएं कि आप 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस किस तरह मनाना पसंद करते हैं?

     

    यह भी पढ़ें –

    40+ Republic Day Quotes in Hindi | गणतंत्र दिवस पर कुछ चुनिंदा विचार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Miss you Shayari

    November 10, 2025

    40+ Love Shayari in Hindi | शानदार लव शायरी

    January 16, 2024

    30+ Romantic Shayari in Hindi (Fresh Collection)

    January 15, 2024
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.