RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Status - 45 Independence Day Status & Wishes in Hindi

    45 Independence Day Status & Wishes in Hindi

    Editorial TeamEditorial TeamAugust 12, 2022
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Independence Day wishes
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज भारत पूर्ण रूप से स्वतन्त्र हैं, हम खुली हवा मे सांस ले रहे हैं, और अपने तरीके से ज़िंदगी जी रहे हैं। 

    ये सब आज हमारे लिए शायद बहुत साधारण हो पर एक दौर वो भी था जब इसी भारत में आज़ादी सैकड़ों दिलों का सपना बनी हुई थी, जो काम आज हमारे लिए बहुत साधारण है। उस दौर में इन कामों को करने की लोगों को इजाज़त भी नहीं थी। गुलाम भारत से लेकर आज़ाद भारत तक का ये सफर बहुत मुश्किलों भरा था, शूरवीरों को सालों लग गए थे आज़ादी की लड़ाई लड़ने में। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी थी और उस दौर में भारत ने अब तक की सबसे दर्दनाक तस्वीरें देखी थी। चारो ओर खून खराबा, विरानीयत के गोद में सोया हिंदुस्तान और बेबस व बेसहारा लोग जिनकी उम्मीद भी दफ़न हो चुकी थी। एक तरफ वो परिवार जो अपने अपनों से बिछड़ गए थे और एक तरफ देश के तकसीम होने का दर्द, जो अंदर ही अंदर लोगों को मार रहा था। 

    ये सब उतना आसान नहीं था, सोच कर ही रूह कांप जाती है। पर एक दौर में लोगों न उस भयानक दृश्य की शक्ल देखी थी, जिनकी तस्वीरें उनकी आँखों से कभी गई ही नहीं या यूँ कहे तो वो उस मंज़र को कभी भुला ही नहीं पाए। 

    आज उन्ही शहीदों और हर कोई जो उस आजादी की लड़ाई का हिस्सा था उन्हीं को याद करते हुए हम लेकर आए हैं आपके लिए independence day status hindi, swatantrata diwas status, independence day wishes hindi, 15 august status hindi जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकें या अपनों के पास भेज सकें.

    Status on Independence Day in Hindi

    स्वतंत्रता दिवस पर स्टेटस के साथ कुछ भारतीय लोग तिरंगा उठाये हुए

    आज़ादी वो तोहफा है जिसे पाने के लिये कई बेगुनाहों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।
    ऐसे ही नहीं मिल गई थी आज़ादी
    वीर सपूतों को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी।
    – Happy Independence Day

    15 August Status in Hindi

    जो हँसते हँसते देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देता है, वो और कोई नहीं देश का जवान होता है।
    – Happy Independence Day

    Happy Independence Day Status Hindi

    शहीदों के त्याग और बलिदान की बदौलत मिली है ये आज़ादी, जिसे आज हम जी रहे हैं। वरना एक वक़्त ऐसा भी था जब लोगों को आज़ादी शब्द भी सपना सा लगता था।
    – Happy Independence Day

    स्वतंत्रता दिवस स्टेटस और तिरंगा बेचता हुआ बच्चा

    असल मायनों में हमें आज़ादी उस दिन मिलेगी
    जिस दिन कोई मासूम तिरंगा बेचते नज़र न आए, जिस दिन लड़कियाँ आधी रात सड़कों पर बिना डर के घूमती नज़र आए।
    असल मायनों में हम उस दिन आज़ादी का जश्न मनायेंगे।
    – Happy Independence Day

    A man breaking a chain tied to his hands and a Swatantrata Diwas Status

    गुलाम भारत से लेकर आज़ाद भारत तक का सफर मुश्किलों से भरा था, पर इस सफ़र को मंज़िल 15 अगस्त को मिली।
    – Happy Independence Day

    An Indian holding flag with an Independence Day Wishes in Hindi

    क्या रखा है हिंदू मुस्लिम का नाम लेकर दुश्मनी निभाने में
    हम सब एक हैं, और हमारी एकता की पहचान अनेकता में मिलती है
    तो फिर क्या रखा है धर्म का नाम लेकर खुद को लड़ाने में।
    – Happy Independence Day

    Independence Day Wishes

    आज़ादी राष्ट्र का वो जश्न है जो सिर्फ किसी विशेष धर्म के लोग नहीं बल्कि, बल्कि हर भारतवासी मनाता है।
    – Happy Independence Day

    Indian slaves in British era and a 15 august wishes statement in Hindi

    खुशनसीब हैं हम जो आज़ाद भारत का हिस्सा हैं
    ज़रा उनकी सोचो जिन्होंने गुलाम भारत की रोती तस्वीरें देखी थी!
    – Happy Independence Day

    Status on Independence Day in Hindi with an image of two Indian soldiers

    सीने पर गोली खाकर
    सदियों तक महान हो गये
    उन शहीदों को कोटि कोटि प्रणाम है
    जो देश की खातिर खुद कुर्बान हो गये।
    – Happy Independence Day

    15 August Status in Hindi

    हम खुश किस्मत हैं जो आज़ाद भारत का हिस्सा हैं और हमारी आज़ादी हमारे पास है, हमें बोलने की आज़ादी है, हमें घूमने की आज़ादी है, हमें पढ़ने की आज़ादी है, हमें अपने हिसाब से जीने की आज़ादी है। इसलिये हमें अपनी इस आज़ादी को उत्सव की तरह मनाना चाहिए, और हर पल का भरपूर आनन्द लेना चाहिए और अपनी आज़ादी के महत्व को समझना चाहिए। 

    दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए independence day status in hindi, swatantrata diwas status, Independence Day Status & Wishes in Hindi, 15 august status hindi, independence day wishes in hindi लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने फेसबूल स्टेटस, वॉट्सऐप स्टेटस या फिर इंस्टा स्टोरी का हिस्सा बना सकते हैं.

    स्वतंत्रता दिवस पर कुछ चुनिंदा स्टेटस

    वो रूह बहुत खूबसूरत होती है
    जिसके जिस्म के हिस्से कफ़न के रूप में तिरंगा आता है।
    – Happy Independence Day

    जहाँ धर्म से बड़ी इंसानियत है
    वो भारत देश है मेरा।
    – Happy Independence Day

    यहाँ धर्म, रंग और चेहरा देखकर आज़ादी और अधिकार नहीं दिया जाता।
    मेरे देश में हर मज़हब के लोगों को समान अधिकार है और उन्हें अपने अनुसार जीने कि आज़ादी है।
    – Happy Independence Day

    जो अजनबियों को भी परिवार के सदस्य की तरह देखता है
    भाईचारे की परिभाषा देता है
    और जहाँ लोकतंत्र चलता है
    उस भारत के वासी हैं हम।
    – Happy Independence Day

    खैर मनाओं के हम हिंदुस्तान में रहते है
    वरना आज भी विश्व में कुछ देश ऐसे हैं
    जहाँ लोग आज़ादी के लिये तरसते हैं।
    – Happy Independence Day

    हर बार ये सरज़मीं और ये आसमान मांगूंगी
    मैं हर जनम में ईश्वर से ये मिट्टी और यही हिंदुस्तान मांगूंगी।
    – Happy Independence Day

    हमारी आन बान और शान का प्रतीक है ये तिरंगा
    इसपर कभी आंच मत आने देना।
    – Happy Independence Day

    ये देश सदा आबाद रहे
    इसकी शान में कभी कोई कमी न आए।
    तिरंगे को सदा महफूज़ रखना
    भारत माँ की आँखों में कभी नमी न आए।
    – Happy Independence Day

    अपना सब कुछ खोकर भी अपनी आत्मा अर्पण कर देता है,
    वो जवान ही होता है जो मुल्क की हिफ़ाज़त में
    अपना जीवन समर्पण कर देता है।
    – Happy Independence Day

    हमारे देश को आज़ाद हुए तो सालों गुज़र गए
    न जाने प्रत्येक देशवासी के हिस्से आज़ादी कब आएगी।
    – Happy Independence Day

    Happy Independence Day Status Hindi

    हमारे संविधान में भारत के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए गए हैं और उनमें कोई भेदभाव नहीं किया जाता, यही तो हमारे भारत की खासियत है जो इसे हर देश से अलग बनाता है। 

    आज हम पूरी तरह से आज़ाद हैं एवं पूरे विश्व में हिंदुस्तान की अपनी एक अलग पहचान है। हमें 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, जिसे अब तक पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और स्मार्ट फोन के इस ज़माने में लोगों के वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाते हैं और किसी भी त्योहार या ओकेजन पर लोग एक दूसरे को संदेश भेजते हैं। 

    स्वतंत्रता दिवस स्टेटस

    आज़ादी वो गहना है
    जो 1947 के बाद
    मातृभूमि ने पहना है।
    – Happy Independence Day

    देश के लिये अपना दिल गवांया है
    वक़्त आने पर ये जान भी गवायेंगे।
    गोलियों की बरसात होगी छाती पर
    फिर भी हम लबों से मुस्कुरायेंगे।
    पर इस तिरंगे की शान में कमी न आने देंगे
    और शहीद होकर भी हम अपना झंडा फहरायेंगे।

    सिपाही कभी मरा नहीं करते
    शहादत के बाद भी वो जिंदा रहते हैं
    कभी किसी के दिल में, कभी किसी के धड़कन में, कभी इन बहती हवाओं में तो कभी इन खूबसूरत फ़िज़ाओं में।
    सिपाही कभी मरा नहीं करते।
    – Happy Independence Day

    खुद मिट जायेंगे, पर तिरंगे को कभी मिटने नहीं देंगे
    सदा आसमान में लहराता रहेगा झण्डा हमारा
    तिरंगे को कभी हम झुकने नहीं देंगे।

    देश पर मरने वाला सिपाही मर कर भी नहीं मरता
    उसके हिस्से तो शहादत आती है।
    उसकी रूह जब जिस्म से जुदा हो जाती है
    तो भारत माँ खुद उसे अपनी गोद में सुलाती हैं।
    – Happy Independence Day

    पूरी दुनिया में मेरे भारत जैसा कोई नहीं है
    हम तो अपने देश भी को माँ देते हैं।

    वो खुद मिट जाता है
    पर देश को मिटने नहीं देता।
    फौजी है वो शख्स
    जो तिरंगे को कभी झुकने नहीं देता।
    – Happy Independence Day

    तिरंगा किसी भी सैनिक का पहला प्यार होता है
    जिसकी हिफ़ाज़त वो अपने दिलों जाँ से करता है।
    – Happy Independence Day

    सिर्फ इंसान नहीं खुदा के भेजे हुए कोई फ़रिश्तें थे वो जिनकी वजह से आज हमें आज़ादी मिल पाई है।

    तिरंगा ऊँचा रहेगा सदा हमारा
    जब तक जवानों का साथ होगा।
    मुस्कुराती रहेंगी भारत माता
    जब तक जवानों का साथ होगा।
    – Happy Independence Day

    Swatantrata Diwas Status

    आज़ादी एक उत्सव है जिसका जश्न हमें हर पल मनाना चाहिए।
    – Happy Independence Day

    इस आज़ादी के लिये शुक्रिया करिये उन वीर जवानों का, जो खुद बलिदान हो गये हमें आज़ाद कराते कराते।
    – Happy Independence Day

    आज़ादी वो लम्हा था जब पहली बार भारत माँ खुल कर मुस्कुराई थी।
    हरा कर उन ज़ालिम अंग्रेज़ों को
    उन वीर जवानों ने खुद भी सीने पर गोली खाई थी।
    अंत तक लड़ते रहें वो आँखों में आँखें डालकर
    किसी ने भी आखिरी सांस तक पीठ नहीं दिखाई थी।

    राष्ट्रीय पर्व को कुछ इस तरह मनाएं
    सबके जीवन को खुशियों से सजायें।
    – Happy Independence Day

    हमें आज़ादी की सौगात देकर
    खुद शहीद हो गये वो।
    मौत की बाहों में जाकर
    भारत माँ की गोद में सो गये वो।

    आज़ादी की लड़ाई आसान नहीं थी,
    वो मंज़र खुद बहुत भी रोया होगा
    जब उसने धरती के वीर पुत्रों को खोया होगा।

    ये आसमान उन्हें खुद दुआएं देता है
    जो देश कि हिफाज़त चाहते हैं
    ये धरती खुद उन्हें सलाम करती है
    जो अपने लिए शहादत मांगते हैं।

    खुशकिस्मती खुद उनके कदम चूमती है
    जो देश के लिए खुशी खुशी कुर्बान हो जाता है
    ये वो खूबसूरत तोहफा है
    जो हर किसी के हिस्से कहाँ आ पाता है।

    Independence Day Wishes in Hindi

    आज़ादी शब्द तो बहुत छोटा सा है पर इसका अर्थ बहुत गहरा है, और इसे मिलने में सालों का इंतज़ार लगा था।

    खुशी खुशी देश के लिए वही मर सकता है
    जो देश को आबाद होते देखना चाहता है
    खुद बर्बाद होकर भी।

    आज के समय में हम अपनी आज़ादी के महत्व को समझते ही नहीं हैं, शायद इसलिए क्योंकि हम कभी गुलाम भारत की दर्दनाक पलों से गुज़रे ही नहीं।

    आज़ादी का जश्न मुबारक हो,
    आपका हर पल आबाद रहे।

    लोगों की रूह तड़पी होगी उस मंज़र को देखकर
    जब चारो ओर उदासी छाई थी
    ओर ये धरती खून से नहाई थी।
    – Happy Independence Day

    अंतिम शब्द

    दोस्तों हमें उम्मीद है की आपको हमारा ये Independence Day Status & Wishes in Hindi आर्टिकल पसन्द आया होगा और आपका देश के प्रति प्रेम और ज्यादा जागृत हो गया होगा। हम ऐसे ही तमाम टॉपिक्स पर सुंदर लेख एवं बेहतरीन कोट्स, थॉट्स, शायरी एवं सुविचार लेकर आते हैं जिनके लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारे वेबसाइट से जुड़ सकते हैं, और आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा ये कॉमेंट करके बता सकते हैं। हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतज़ार रहेगा। 

    और इस Independence Day Status in Hindi आर्टिकल को अपने फ्रैंड्स एवं फैमिली के साथ ज़रूर शेयर करें ताकि उन तक भी ये बेहतरीन swatantrata diwas status पहुँच सके और वो इसे अपने स्टेटस का हिस्सा बना सकें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Poems

    November 10, 2025

    Diwali Poem

    November 10, 2025

    About Pollution

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.