Nature Quotes in Hindi | प्रकृति पर सुविचार हिंदी

प्रकृति सात खूबसूरत रंगों के मेल से बनी है। हवा, पेड़-पौधे, नहर, झरने, फूल, बाग, समुद्र और आसमान प्रकृति की ही देन है। इन सभी की जीवन में बहुत आवश्यकता होती है। मानव का जीवन इन सभी तत्वों के उपर ही निर्भर है इसलिए हमें प्रकृति को कभी निराश नहीं करना चाहिए क्योंकि जब प्रकृति निराश होती है। तो उसका प्रकोप पृथ्वी पर रह रहे प्राणियों के लिए बहुत घातक होता है, प्रकृति के प्रकोप में तबाही के सिवा और कुछ नहीं है।

तो दोस्तों, अगर आपको भी प्रकृति से प्यार है और आप इसका बहुत ख्याल रखते है और साथ ही इसके बारे में जानने व पढ़ने में रुचि रखते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में प्रकृति पर लिखे कुछ सुन्दर सुविचार ले कर एक बार फिर हाज़िर हैं।

यहाँ आज हम कुछ बेहतरीन प्रकृति पर सुविचार हिंदी में लेकर आए हैं. इस nature quotes in hindi आर्टिकल को अंत तक पढ़े और प्रकृति के बारे में और विस्तार से जानें.

Nature Thoughts in Hindi | नेचर कोट्स

प्रकृति के सतरंगी रंगों पर कुछ खूबसूरत सुविचार:

प्रकृति कि दी हुई हर चीज़ खूबसूरत होती है।

हरे भरे पेड़ पौधे, चहचहाते हुए पक्षी, ये फ़िज़ायें, अम्बर में बहती हवाएं ही तो प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाते हैं।

बरसात के बाद प्रकृति की रौनक और बढ़ जाती है
जैसे इन घटाओं में

प्रकृति की सुंदरता को कैद करने वाला सबसे बेहतरीन कैमरा हमारी आँखें होती हैं।

पेड़ पौधों से ही जीवन
तो जीवन में इसे ज़रूर लगाएं।

कुदरत की सुंदरता फूलों में बसती है, झरनों में बसती है, सूरज में बसती है, चाँद में बसती है और सुंदर बाग में बसती है।

उपवन वो जगह है जहाँ फूल स्वयं प्रकृति का श्रृंगार करते हैं।

तुम प्रकृति को खुश रखो
प्रकृति तुम्हें खुश रखेगी।

पेड़ काटने के इस दौर में तुम पेड़ों को लगाना
प्रकृति तुमसे सदा खुश रहेगी।

ये हवाएं, ये फ़िज़ायें, ये आसमां और ये घटायें
कुदरत का सबसे खूबसूरत हिस्सा हैं!

Nature Status in Hindi | नेचर स्टेटस

वर्तमान समय में ऐसे बहुत से प्रकृति विरोधी कार्य जो किए जा रहे हैं जो भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। अगर हम आज प्रकृति के साथ खिलवाड़ करेंगे तो कल वो हमारे बारे में भी नहीं सोचेगी जिसका विनाशकारी परिणाम सामने आएगा। इसलिए हमें प्रकृति की सेवा और रक्षा करनी चाहिए ताकि प्रकृति हमेशा खुश रही, मुस्कुराती रहे और अपने खूबसूरत रंगों से इस दुनिया को सजाती रहे।

ख़ास आपके लिए नीचे कुछ nature status in hindi, नेचर स्टेटस, प्रकृति पर सुविचार हिंदी, nature thoughts in hindi, प्रकृति पर सुन्दर विचार लिखे हुए हैं जो आप अपनी सोशल मीडिया पर लगा सकते हैं.

इंद्रधनुष बरसात और धूप की सबसे सुन्दर रचनाओं में से एक है!

पहाड़ों में कुछ तो बात है
ऐसे ही नहीं लोग यहाँ सुकून की तलाश में आते हैं।

कुदरत के आगोश में सुकून है।

प्रकृति मुस्कुराती है तब जब आप अधिक से अधिक पौधे लगाते हैं और फूलों की रक्षा करते हैं।

बर्फ की चादरों से ढके इन पहाड़ों के नज़ारे
खूबसूरती का दूसरा नाम है।

ये धरती तब नग़मे गाती है
ये प्रकृति तब गीत सुनाती है।
जब दिन सावन के आते हैं
और संग अपने बरसात लाते हैं।

अम्बर तक खिल उठता है जब इंद्रधनुष का आगमन होता है

प्रकृति तब मुस्कुराती है
जब बरसात आती है।

सावन के दिनों में प्रकृति के यौवन का श्रृंगार होता है
चारो ओर हरियाली छाई होती है
और रंगीन पूरा संसार होता है।

प्रकृति हमें बहुत सी चीज़े मुफ्त में देती है
तो ये हमारा कर्तव्य है की हम उसका ध्यान रखें।

Unique Quotes on Nature in Hindi | प्रकृति पर सुविचार हिंदी

प्रकृति का स्पर्श हमें सुखद अनुभूति प्रदान करता है और इसके आगोश में वक़्त अपने आप गुज़र जाता है, जो व्यक्ति प्रकृति के साथ समय व्यतीत करता है वो कई रोगों से मुक्त रहता है। प्रकृति की हवा में वो जादू है जिससे मानव तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है।

अगर आप nature quotes in hindi, नेचर कोट्स, unique quotes on nature in hindi, प्रकृति पर सुविचार हिंदी में ढूंढ रहें है तो आप सही जगह पर पहुँच चुके हैं. इस nature thoughts in hindi आर्टिकल में आपको बेहतरीन प्रकृति पर सुन्दर विचार मिलेंगें.

प्रकृति के क्रोध से समस्त सृष्टि का विनाश हो सकता है इसलिए मनुष्य को हर वो काम करने से परहेज करना चाहिए, जिससे प्रकृति को कोई क्षति पहुँचे।

जब तुम खुद को कभी अकेला पाओ
तो कुदरत के आगोश में कुछ वक़्त बिताओं
तुम्हें सुकून मिलेगा।

सुकून या तो अपने अंदर है या तो प्रकृति के भीतर
किसी दूसरे शख्स में वो सुकून नहीं मिल सकता।

कुदरत आपकी मुलाकात आपसे करा देगी
बस कुछ वक़्त इसके साथ बिता कर तो देखो।

प्रकृति की सुंदरता में वो ठहराव है जो तुम्हें ठहरने पर मजबूर कर देगा।

बर्फ की चादरों और फ़िज़ाओं की वादियों में
कुदरत की खूबसूरती समाई है।

दुनिया में कुछ जगहें इतनी खूबसूरत हैं की आँखों और कुदरत का शुक्रिया करने को दिल करता है।

जो प्रकृति से प्रेम करता है
प्रकृति उससे प्रेम करने लगती है!

हर वो व्यक्ति सुंदर लगता है जो प्रकृति प्रेमी है।

कभी-कभी ढलते सूरज का दीदार करना भी आँखों को बहुत खुश कर देता है।

Nature Quotes Hindi | प्रकृति पर सुन्दर विचार

यहाँ दिए हुए nature quotes in hindi, नेचर कोट्स, प्रकृति पर सुन्दर विचार, unique quotes on nature in hindi, nature thoughts in hindi में आपको प्रकृति की देन पता चलेगी.

प्रकृति आपको इतना कुछ देती है
बदले में फिर भी कुछ नहीं मांगती।
इसलिए इसकी रक्षा करना आपका परम कर्तव्य होना चाहिए।

प्रकृति के बिना मानव जीवन अस्तित्वहीन है।

वैसे तो प्रकृति न हमें बहुत कुछ उपहार में दिया है।
पर पृथ्वी पर प्रकृति का सबसे सुन्दर उपहार फूल हैं।

कितनी अद्भुत कलाकार है ये प्रकृति
चारो ओर इसकी उपस्थिति से सुंदरता छाई रहती है
ये अपने सात रंगों से इस दुनिया को सजाती है।

फूल प्रकृति की वो रचना है जो सबके जीवन में रंग भरती है
और फिर भी इसके रंगों में कोई कमी नहीं आती।

ये प्रकृति फूलों के रंगों सी निराली है
भव्य सुंदरता है इसमें
और चारो ओर हरियाली ही हरियाली है।

सावन के दिनों में प्रकृति का एक नया स्वरूप देखने को मिलता है।

प्रकृति हमें जीने का सलीका सिखाती है
धूप, बरसात में भी खिले रहने का तरीका सिखाती है।

चाँद, नदी, फूल, वृक्ष और पहाड़ कुदरत की सबसे सुंदर घटकों में शामिल हैं।

प्रकृति में स्वयं ईश्वर की छवि नज़र आती है।

Best Nature Quotes in Hindi | प्रकृति पर सुविचार हिंदी

यहाँ हमने आपके लिए प्रकृति पर सुविचार हिंदी में लिखे हैं जो आपको बहुत पसंद आएंगें. आप इन nature quotes hindi को अपना स्टेटस भी बना सकते हैं.

प्रकृति से प्रेम करता हुआ प्रत्येक मानव सुंदर होता है।

‘किताबें और प्रकृति’ दो ऐसी जगहे हैं जिनकी छाया में रहकर हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

प्रकृति ईश्वर का दिया हुआ सबसे सुंदर वरदान है।

प्रकृति की हवा उन हवाओं से बहुत बेहतर होती है जो हमें बिजली के माध्यम से मिलती है।

ये प्रकृति और तुम्हारी स्मृति अमुमन एक कविता को जन्म दे जाती है।

बहती इन लहरों का दीदार करते हुए
आँखें दरिया की गहराइयों में डूबती जाती हैं।

बारिश की बूंदों से धरती की मिट्टी सुहानी हो जाती है
अम्बर भी मुस्कुरा उठता है और ये प्रकृति आशाओं और उमंगों से भर जाती है।
जब भी निकलता है कोई ध्रुव तारा आकाश में
घटाओं की चमक और बढ़ जाती है।

अब्र में भटकते इन तारों की खूबसूरती को सिर्फ लफ़्ज़ों में बयाँ नहीं किया जा सकता।

प्रकृति निराश है, संसार उदास है।
मानव के ऐसे व्यहवार से।

नीले गगन में बहते उस चाँद का प्रतिबिंब जब इन लहरों पर पड़ता है, तब नदी का पानी हीरों की भाँति चमकता है।

Top Nature Status in Hindi | बेहतरीन नेचर स्टेटस

ऐसे कुछ प्रकृति पर सुविचार हिंदी में ढूंढ रहे हैं जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकें तो आपको यहाँ best nature quotes in hindi, प्रकृति पर सुन्दर विचार, nature thoughts in hindi, नेचर कोट्स, nature status in hindi, नेचर स्टेटस मिलेंगें.

प्रकृति का वो सौम्य सा अद्भुत दृश्य
मनमोहक सी वो रंगीन शामें
नैनों में कैद है फकत अब अतीत के वो लम्हें।

ये संसार फूल जितना खूबसूरत है।

कुदरत का कहर इसलिए भी ज़रूरी होता है ताकि मानव को उसकी गलतियों का आभास हो।

दरिया की बहती लहरों का दीदार करते हुए वक़्त कब रेत सा फिसल जाता है पता ही नहीं चलता!
एक अलग ही सुकून है दरिया की खामोशी में।

एक कहानी बयाँ करते हैं ये पहाड़ और नदी।

ये चाँद, ये सितारे, ये आसमान और ये नदी का किनारा
कुदरत की अद्भुत रचनाओं में से एक हैं।

पहाड़ों की खामोशी में एक सुकून है जिसे शब्दों में ज़ाहिर नहीं, सिर्फ महसूस किया जाता सकता है।

Best Nature Thoughts in Hindi | प्रकृति पर सुन्दर विचार

प्रकृति हमारी सबसे अच्छी मित्र है जो हमें कभी अकेला नहीं होने देती, हर पल हमारे साथ रहती है एक साये की तरह एवं प्रकृति को माँ का भी दर्जा दिया गया है जो हमें सहनशीलता, त्याग और बलिदान का पाठ पढ़ाती है।

नीचे दिए गए प्रकृति पर सुन्दर विचार को अपना स्टेटस बनाएं या अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

जब हम पौधे लगाते हैं और वो पौधे जब शादाब होने लगते हैं तो ऐसा महसूस होता है, जैसे हमारे हाथों एक जीवन का जन्म हुआ है।

पेड़ पौधों में भी जीवन होता है
इन्हें बेवजह मत मारो।

ये आसमान हमें कभी तन्हा नहीं होने देता,
कभी आफताब, कभी महताब तो कभी चमकते सितारों का नज़ारा नज़र आ ही जाता है!
और हमसे गुफ़्तगूँ करने लगता है।

ये चाँद आइना होता है, हमारी बातों का!

ये सतरंगी रंग, ये पतझड़ के मौसम
सावन का इंतज़ार में गुम हैं!

प्रकृति के सतरंगी रंग, हमारे जीवन को उन सात रंगों से भरते हैं।

कभी-कभी हमें आसमानों से भी बातें करनी चाहिए।

रातों के चाँद सितारों में, और सहर (सुबह) के उजालों में कुदरत की कोई करिश्मा नज़र आती है।

शजर, अम्बर, धरती, हवा और सूरज की ये ज़र्द किरणें खामोशी में भी कुछ कहती है।

जब पतझड़ के दिन आएंगे
तो शाखों से ये हरे पत्ते ज़र्द बन कर गिर जाएंगे।
अभी तो सावन का आग़ाज़ होने को है
अभी ये खिलखिला कर मुस्कुराएंगे।

Nature Quotes in Hindi | नेचर कोट्स हिंदी

प्रकृति की ख़ूबसूरती पर लिखे हुए unique quotes on nature in hindi, प्रकृति पर सुन्दर विचार आपको जरुर पसंद आएंगें.

ढलते सूरज की ये ज़र्द (पीली) किरणें
जब शाखों और धरती पर पड़ती है, तो इन वादियों में एक नई रंगत आ जाती है।

हरे दरख्तों पर पड़ती आफ़ताब की ये ज़र्द किरणें प्रकृति में सौंदर्यता का प्रतीक हैं।

ज़र्द और सब्ज़ रंगों के बीच इन खूबसूरत वादियों में मुस्कुराहटें ढूंढ रही हूँ।

सुकून भरे लम्हें तो इस चाँद के साथ मिलते हैं, फलक पर बहता ये चाँद खामोश होकर भी कितना कुछ बयाँ करता है।

चंद्रमा सौम्यता और शांति का प्रतीक है।

आसमान में जब वो चमकता चाँद निकलेगा, तो अपने नूर से इस ज़मीं को रोशन कर जाएगा।
सारे तारे झूम उठेंगे नभ में, और उस चाँदनी रात को देख कर चाँद भी मुस्कुराएगा।

गुलों के फूल सा सदाबहार था कभी ये शहर
एक अरसे से वो रौनक न जाने कहाँ गुम हो गई है।

इस प्रकृति में न जाने कितने मौन शब्द समाहित हैं जो किसी कवि की रचना बन सकते हैं।

कुदरत बागों और बरसातों से सबसे ज़्यादा गुलज़ार रहती है

खामोश ये फ़िज़ाएं
अर्श पर भटकते ये सितारे
और वीरान ये शामें
चाँद के इंतज़ार में हैं।

प्रकृति पर सुविचार हिंदी पर आखिर में कुछ शब्द

प्रकृति में स्वयं ये सभी गुण समाहित हैं पर्यावरण प्रकृति का सबसे महत्वपूर्ण अंग है जिसमें संतुलन स्थापित करना हमारी ज़िम्मेदारी है और धरती पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ये ज़िम्मेदारी उठानी चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को सुन्दर प्रकृति और संतुलित पर्यावरण का साथ मिल सके और आने वाले समय में प्रकृति का रूप और निखर जाए, इसके लिए हमें अभी से ध्यान देने की ज़रूरत है।

आशा करते हैं की आपको nature quotes in hindi, प्रकृति पर सुविचार हिंदी, nature thoughts in hindi, nature status in hindi, प्रकृति पर सुन्दर विचार बहुत पसंद आए होंगें. नीचे कमेंट करके अपना फीडबैक जरुर दें और पसंद आया हो तो इस शेयर भी करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *