RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Quotes - Happy Holi Quotes in Hindi | होली कोट्स

    Happy Holi Quotes in Hindi | होली कोट्स

    Editorial TeamEditorial TeamNovember 10, 2025
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Happy Holi Quotes in Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    होली विश्व प्रसिद्ध त्योहार है जो हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में शामिल है, इसे न सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों द्वारा बल्कि हर धर्म के लोगों द्वारा बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर त्योहार के पीछे की कुछ कहानी होती है, होली की भी है। साधारण शब्दों में कहें तो होली बुराई पर अच्छाई की जीत है, ये पर्व हमें ये संदेश देता है की बुराई की कभी विजय नहीं हो सकती और सच्चाई एवं अच्छाई कभी हारती नहीं है। अंधेरा कितना भी घना क्यों न हो उसकी मंज़िल एक उजली सुबह ही होती है।

    ये बात होलिका दहन के ऊपर बिल्कुल सटीक बैठती है, जैसे रात भर होलिका दहन होता है और सुबह होते ही दहन के बाद लोग रंगों से खेलकर खुशियाँ मनाने लगते हैं। वैसे ही इस आग की लपटों में अंत हो जाता है उस बुराई का जो किसी के भीतर समाई होती है और उस रात के बाद आग़ाज़ होता है एक नई सुबह का जिसमें अच्छाई की जीत होती है। बस यही त्योहार होली है।

    तो दोस्तों, होली के इस त्योहार की खूबसूरती और अर्थों को हमनें अपने विचारों में शब्दों का रूप दिया है हमें उम्मीद है आपको ये happy holi quotes in hindi पढ़कर पसन्द आएंगे.

    Holi Quotes in Hindi

    अगर आप कुछ holi quotes in hindi, holi motivational quotes in hindi, happy holi thoughts in hindi ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं यहाँ आपको बेहतरीन होली कोट्स मिलेंगें.

    रूठे हुए को जो मनाए वो त्योहार है होली
    गिले शिकवों को जो मिटाए वो त्योहार है होली।
    होली के ये सतरंगी रंग प्रेम और मेल जोल का प्रतीक है
    दो दिलों को जो मिलाए वो त्योहार है होली।

    होली के हर रंग प्रेम और भाईचारे का पैग़ाम देते हैं।

    रंगों में सबसे बेमिसाल रंग लाल है
    होली का पर्व आता हर साल है।
    अपने रंगों की तरह जो जीवन को भी रंग दे
    वो खूबसूरत रंग गुलाल है।

    पापड़ का स्वाद है,
    गुजिया जैसा लज़ीज़ है।
    होली वो पर्व है जो सबको
    सभी पर्वों में सबसे अज़ीज़ है।

    रंगों का कोई जात या धर्म नहीं होता
    होली वो त्योहार है जिसे हर कोई मिल जुल कर और खुशियाँ बाँट कर मनाता है।

    हर साल की फाल्गुन से गुज़ारिश होली है
    सतरंगी रंगों की बारिश होली है।
    महीनों का इंतज़ार होली है
    सबके दिलों में जो भरे प्यार, वो त्योहार होली है।

    इन रंगों की तरह आपकी ज़िंदगी का हर लम्हा भी रंगीन रहे,
    इस होली हमारी रब से बस यही फरियाद है।

    दो दिलों को जो जोड़े वो पर्व है होली
    बरसो की नाराज़गी को जो तोड़े वो पर्व है होली।

    रंगों में सबसे सुंदर रंग सफेद होता है जो शांती का प्रतीक है और जिस भी रंग के साथ मिलता है उसे और खूबसूरत बना देता है।

    मीठी- मीठी लज़ीज़ गुजिया कि तरह ही आपके जीवन में मिठास हो
    आप की ज़िंदगी का हर पल बेहद खास हो।
    होली तो साल में एक बार आती है
    आप के हर दिन में होली की तरह उल्लास हो।

    Happy Holi Quotes in Hindi

    भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है, विश्व भर में भारत वो देश है जो अपने अनेक पर्वों और संस्कृति के लिए काफी मशहूर है। होली और दिवाली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं, और आज हम इस happy holi quotes in hindi आर्टिकल में बात करने वाले है होली कोट्स के बारे में।

    होली पर कुछ बेहतरीन शायरी और कोट्स

    होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, एहसास है!

    हवाओं में उड़ रहा गुलाल है
    फ़िज़ाओं में बहता हुआ रंग लाल है।
    चारों ओर रौनक ही रौनक छाई है
    होली का ये त्योहार सबसे कमाल है।

    इस होली सिर्फ चेहरे को मत रंगिए
    दिल को भी प्यार का रंगों से रंग दीजिए।

    घरों में इंतज़ार जिसका हर साल बेसब्री से होता है
    वो रंगीन त्योहार है होली।
    महज़ एक दिन का पर्व नहीं
    हर पल, रंगों की बौछार है होली।

    हर लम्हें को जो रंगीन बना दे
    फ़िज़ाओं को जो हसीन बना दे
    आसमानी अम्बर को जो गुलाबी रंगों से सजा दे
    वो खूबसूरत त्योहार है होली।

    कोई अपना रूठे तो उसे मना लेना
    उसका हर पल खुशियों से सजा देना।
    उसके जीवन में प्यार के रंग भर कर
    उसे फिर से तुम अपना लेना।

    नीले अम्बर पर जब सतरंगी रंगो की बौछार होती है
    तब होली दस्तक देती है।

    अपने किरदार में तुम होली के इन सात रंगों को भर लेना, की जब भी तुमसे कोई मिले तो उसका जीवन भी इन रंगों सा भर जाए।

    रंगों से क्या डरना, डरना तो उनसे चाहिए!
    जिनके रंग त्योहारों की तरह बदलते रहते हैं।

    वो देखो, फिर से होली आई है
    चारो ओर रंगो की बौछार छाई है।
    ये सिर्फ एक त्योहार बन कर नहीं
    अपने संग खुशियों और प्यार की बहार लाई है।

    Happy Holi Thoughts in Hindi

    ये happy holi quotes in hindi आप उन लोगों को भी भेज सकते हैं, जो हैं तो आपके करीबी लेकिन आपसे दूर रहते हैं। तो इस होली उन्हें कीजिए खुश ये happy holi thoughts in hindi भेज कर और उन्हें इन लाइंस के माध्यम से ये भी बताइए की वो कितने खास हैं, क्योंकि जो दिल के करीब होता है वो दूर रहकर भी हमारे नजदीक होता है।

    इस होली तुम मन के सुनेपन को रंगना!

    दिल से जब दिल मिल जाए तब होली की मुबारक बाद देना।

    गिले शिकवों को कहो बाय
    क्योंकि होली ने कहा है हाय।

    माना की ये त्योहार आता है हर साल
    पर इस बार दिल में न रखना कोई मलाल।
    मिल बाँट कर खुशियाँ मनाओ
    मिल बाँट कर स्वादिष्ट पकवान खाओ।
    खुशियों और प्यार के रंगों से भर दो अपने अपनों की झोली
    क्योंकि बहुत खास है इस बार की ये होली।

    होली वो पर्व है जो मन के भेदों को मिटा कर
    फिर से दो हृदयों को आपस में जोड़ता है।

    जीवन में अगर प्यार और अपनों का साथ है
    तो हर पल होली का त्योहार है।

    बिछड़े हुए साथियों को जो मिला दे वो पर्व है होली
    खोई हुई खुशियों को जो लौटा दे वो पर्व है होली!

    होली का इतिहास हमें ये बताता है की बुराई कभी अच्छाई पर हावी नहीं हो सकती।

    बहारों में रंग घुलने लगे हैं
    लगता है होली आने वाली है।

    ये होली अपनों के संग मनाएंगे
    सबको गुलाल और रंग लगाएंगे।

    Holi Motivational Quotes in Hindi

    अगर आप इस होली के त्योहार पर कुछ holika dahan quotes in hindi, holi motivational quotes in hindi, happy holi thoughts in hindi, happy holi quotes in hindi सर्च कर रहे हैं जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकें तो आप सही जगह पर हैं.

    होली वो त्योहार है जो सिर्फ फ़िज़ाओं को रंगीन नहीं बनाता बल्कि जीवन में भी इन सतरंगी रंगों को भर देता है।

    रंगों से सजती है इन फिज़ाओं में महफ़िल
    मुस्कराता है खुलकर हर एक दिल।

    ज़िंदगी इन रंगों की तरह ही बहुत हसीन और रंगीन है
    अपने हर दिन को होली कि तरह मनाओ
    और गुजरते हुए हर पल को खूबसूरत बनाओ।

    होलिका दहन के साथ बीते कल की बुरी यादों को जला दो
    अपने भीतर के हर बुराई की जड़ से मिटा दो।
    दुआ करो की आने वाला हर पल खुशहाल हो
    कुछ इस तरह से होली का ये पर्व तुम मना लो।

    होली फाल्गुन माह की शान और पहचान है!

    गुलशन की तरह सजी रहे आपकी ज़िंदगी
    कुबूल हो जाए आपकी हर दुआ, हर बंदगी
    इस होली ईश्वर से बस यही मनोकामना है हमारी,
    होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

    होली का ये शुभ अवसर आया है
    उल्लास और खुशियाँ अपने संग लाया है।
    रंगों की बारिश चारो ओर हो रही है
    सबके मन पर सतरंगी रंग छाया है।

    होली का पर्व भूल चूक माफ करना सिखाता है
    और सबके दिलों में प्रेम भावना जगाता है।

    ईश्वर आपकी हर मनोकामना पूरी करें
    और आपकी कोई दुआ अधूरी न रहे
    बस ये दुआ है हमारी!
    होली मुबारक हो

    Holika Dahan Quotes in Hindi

    होली के दिन हम अपने प्रियजनों के घर जाते हैं, उन्हें अपने घर बुलाते हैं और साथ मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और खुशियाँ मनाते हैं। रंगों का ये त्योहार हमें बहुत कुछ सिखाता है और इस पर्व के पीछे की कहानी भी हमें एक प्रेरणादायी संदेश देती है, वो ये है की बुराई कभी हारती नहीं, अंत में जीत अच्छाई की ही होती है।

    होलिका दहन पर कुछ holi motivational quotes in hindi, holika dahan quotes in hindi, holi quotes in hindi, होली कोट्स लिखे हैं हमने ख़ास आपके लिए. ये आपको जरुर पसंद आएंगें.

    होलिका दहन में सभी बुराइयों का अंत हो जाता है
    फिर अगले दिन रंगपंचमी का उजला सवेरा आता है
    हर कोई भीगता है रंगों की बारिश में
    और हर कोई अपनी मस्ती में झूमकर खुशी से ये त्योहार मनाता है।

    इस होलिका दहन में अपनी सभी परेशानियों और दुखों को जला दो
    अगले ही दिन जीवन के सभी रंग तुम्हारे सामने मुस्कुराएंगे।
    होली की बहुत- बहुत शुभकामनाएं

    फाल्गुन की पुकार है होली
    वसंत की बहार है होली
    सभी त्यौहारों में श्रेष्ठ
    सबसे खूबसूरत त्योहार है होली।

    प्यार जो लफ़्ज़ों से बयाँ न हो सका
    उसे जताने के लिए आना।
    इस होली इंतज़ार रहेगा तुम्हारा
    तुम मेरे संग होली मनाने के लिए आना।

    होली लोगों के जीवन को प्रेम और स्नेह से सजाती है।

    त्योहार तो बहुत सारे हैं, पर होली जैसा कोई नहीं।

    ईश्वर करे आपकी झोली सदा खुशियों से भरी रहे
    इस होली यही पैग़ाम भेजते है हम आपको।

    होली के हर रंग में ऊर्जा और सकारात्मक संदेश छुपे होते हैं।

    कुछ त्योहारों में जीवन का संदेश छुपा होता है
    बस वही त्योहार है होली।

    किसी शख्स पर जब इश्क़ के रंग की बरसात होती है
    तो ये रंग उसे पूरी तरह से भिगों देता है।

    इन हवाओं में अब रंगों की खुशबू आने लगी है
    लगता है होली दस्तक देने वाली है।

    आखिर में कुछ शब्द

    अगर आप भी होली के इस पावन अवसर पर कुछ ऐसे happy holi quotes in hindi को ढूंढ रहे थे, ताकि इन्हे अपने दोस्तों और प्रियजनों को भेज सके तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी होगा और इसे आप होली वाले दिन अपने करीबी लोगों को भेज सकते हैं।

    दोस्तों, हम आशा करते हैं की हमारे द्वारा लिखा ये holi quotes in hindi लेख आपको पसन्द आया होगा। हर विषय पर ऐसे ही अन्य शायरी और कोट्स पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ, क्योंकि हम लेकर आते हैं कुछ ऐसे चुनिंदा शब्द जो सीधे आपके दिल को छूकर रूह में उतर जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi

    November 12, 2025

    Questions

    November 10, 2025

    Happy Dussehra Quotes in Hindi | दशहरा कोट्स

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.