RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Quotes - Maa Quotes in Hindi | माँ सुविचार & कोट्स

    Maa Quotes in Hindi | माँ सुविचार & कोट्स

    Editorial TeamEditorial TeamJanuary 19, 2024
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    a mother and his daughter sitting in a garden and a Maa Quotes in Hindi is written
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    माँ, जननी, अम्मा और ना जाने कितने और अनेक नाम है एक माँ के। कहते हैं धरती पर अपनी कमी पूरी करने के लिए भगवान ने अपने रूप में मां को धरती पर भेजा है। माँ ही तो होती है जो अपने बच्चे का पहला और आखरी सहारा बनती है। माँ ना केवल हमें जन्म देकर इस दुनिया में लाई बल्कि हमें इस दुनिया में जीवन कैसे व्यतीत करना है यह भी बखूबी सिखाया। माँ मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत कहलाती है। माँ है तो यह संसार है यदि माँ नहीं तो कुछ नहीं।

    न जाने कितनी देवी और देवताओं के रूप बसते हैं एक माँ में। माँ केवल ममता ही नहीं बल्कि इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली अस्त्र भी कहलाती है। एक आम इंसान बेशक ही हार मान ले परंतु, दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं जिसका सामना एक माँ ना कर सके। जीवन की रणभूमि में माँ उसी योद्धा का नाम है जिसे हर जंग में सफल होना आता है।

    इस पोस्ट में हम लेकर आए है आपके लिए बेहतरीन maa quotes in hindi, mom quotes in hindi, beautiful words for mother, माँ कोट्स हिंदी में, जो आप अपने स्टेटस पर भी लगा सकते हैं या अपनों के साथ शेयर भी कर सकते हैं.

    Beautiful Words for Mother | माँ पर सुविचार

    पढ़िए नीचे लिखे हुए mother quotes in hindi:

    a mother sitting on a bed with their daughter and a Beautiful Words for Mother is written on it

    एक माँ केवल जन्मदाता नहीं बल्कि भगवान का दूसरा रूप भी है।

    माँ का होना यानी घर के आंगन में खुशियों के साथ-साथ समृद्धि का होना भी है।

    माँ के प्यार में इतनी ताकत होती है कि वह तुम्हारे हाथों की लकीरें भी बदल सकती है।

    जिस तरह फूलों की खुशबू से सारा बागीचा महक उठता है उसी तरह माँ के प्यार से आपका जीवन भी महक उठता है।

    हर बच्चे का पहला प्यार उसकी माँ होती है।

    एक माँ ही तो होती है जिसने आपको एक छोटे से पौधे से एक विशाल वृक्ष का आकार लेते हुए देखा होता है।

    माँ का प्यार और माँ की ममता जिंदगी भर आपका साथ देते हैं।

    आज के युग में जहां सारी दुनिया मतलबी है वहां केवल माँ है जो आपको निस्वार्थ भाव से प्यार करती है।

    जीवन में हमेशा अपनी माँ द्वारा सिखाए गए रास्ते पर चलना और देखना आप कितने आगे जाते हैं।

    माँ ने ना केवल चलना सिखाया मगर माँ के प्यार ने जिंदगी में आगे बढ़ना भी सिखाया।

    Mother Quotes in Hindi | माँ कोट्स हिंदी

    अगर आप अपनी माँ के कुछ maa heart touching lines for mother in hindi, maa quotes in hindi, lines for maa in hindi, heart touching lines for mother in hindi, quotes for maa in hindi ढूंढ रहे हो तो आप सही जगह पर आए हैं.

    a mother playing with his child and a Mother Quotes in Hindi is written on it

    एक माँ का सिखाया कुछ भी, जिंदगी भर याद रहता है।

    माँ ने तुम्हें चलना सिखाया और माँ के विश्वास से ही तुम दौड़ना सीख गए।

    लोगों का ऐसा मानना होता है कि एक माँ केवल घर संभालती है पर यह बहुत कम लोग समझते हैं कि एक माँ होना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है।

    जीवन में माँ केवल एक बार मिलती है, अपनी माँ की भरपूर इज्जत और प्यार करें।

    एक माँ अपने बच्चे से बदले में कभी कुछ नहीं मांगती, वह तो बस अपने बच्चों का प्यार मांगती है।

    Mom Quotes in Hindi | मम्मी कोट्स हिन्दी

    एक मां और उसके बच्चे का रिश्ता जितना प्यारा होता है उतना ही मजाकिया भी होता है। माँ केवल हमारी पहली शिक्षक ही नहीं बल्कि हमारी सबसे प्रिय मित्र भी होती है। चाहे इस पूरी दुनिया में आपको कोई समझे या न समझे पर एक माँ हमेशा अपने बच्चे की बात उसके बिना कहीं समझ जाती है।

    इस best lines for maa in hindi पोस्ट में लिखे गए mummy status in hindi, maa quotes in hindi, beautiful words for mother आपको अपनी माँ की याद जरुर दिलाएँगें और आप भी समझेंगें की माँ कैसी होती है?

    Quotes for Maa in Hindi

    a mother and his daughter is sitting on a table and a Mom Quotes in Hindi is written on it

    आज तक जब जब मैंने माँ से यह कहा कि मुझे कि 6:00 बजे सुबह उठा देना तब तक मेरी माँ ने ठीक 5:00 बजे उठा कर मुझे यह कहा है कि उठ जाओ 7:00 बज गए हैं।

    चाहे मेरे सर में दर्द हो या मेरे पेट में मेरी माँ के अनुसार यह सारी परेशानियां केवल मेरे फोन की वजह से है।

    मुझे बहुत देर तक फटकार लगाने के बाद मेरी माँ मेरा मनपसंद भोजन तैयार करती है। यह उनका मुझ से माफी मांगने का तरीका है जो हमेशा काम करता है।

    माँ हमेशा मेरे लिए बड़े कपड़े ले आती है यह कह कर कि आने वाले 2 साल तक चल जाएंगे।

    हर रोज मेरी माँ मुझे ठीक 10:00 बजे सोने भेज देती है ताकि इत्मीनान से अपना हिंदी कार्यक्रम देख सके।

    मेरी मां का यह कहना है कि तुम्हारे जन्म से पहले मैंने ईश्वर से प्रार्थना करी थी मेरे घर भगवान कृष्ण का रूप भेजें पर लगता है उन्होंने कुंभकरण को भेज दिया।

    घर में शांति बनाए रखने के लिए मेरी माँ दिन भर में मुझे तीन बार ट्यूशन भेज देती है।

    मेरी माँ को ऐसा लगता है कि मैं केवल उन्हें तंग करने के उद्देश्य से इस धरती पर आई हूँ।

    कभी-कभी मुझे लगता है कि मेरी माँ में कोई जादुई शक्तियां है, ना जाने वह मेरी हर छुपाई हुई चीज कैसे ढूंढ लेती हैं।

    अपनी अपनी माँ को खुश करने का एकमात्र इलाज, सारे घर की सफाई कर दे।

    Maa Thought in Hindi | माँ स्टेटस हिंदी

    अगर आप beautiful words for mother in hindi सर्च कर रहे हैं तो आप सही जगह पर आए है यहाँ आपको maa thought in hindi, miss u maa status in hindi, maa quotes in hindi, best lines for maa in hindi पढने को मिलेंगें जो आप अपने स्टेटस पर भी लगा सकते हैं.

    a mother shouting his daughter and a Maa Thought in Hindi is written on it

    माँ कह कर गई थी कि यदि बारिश आए तो छत से सभी कपड़े उतार लेना, मैं भूल गया इसलिए अब मैं छुपने की एक अच्छी जगह ढूंढ रहा हूं।

    मेरी माँ ने मुझसे कुछ पैसे उधार लिए जब मैं वह पैसे वापस मांगने गई तो माँ ने मुझे यह कहकर वापस भेज दिया कि मैंने तुझे जन्म दिया है।

    मेरी माँ का यह कहना है कि तुझे पालने से अच्छा तो था कि मैं कोई बंदर पाल लेती, कम से कम घर में मनोरंजन तो चलता रहता।

    कभी-कभी मेरी माँ मुझे इतना जोर से डांट देती है कि स्वयं मेरे पड़ोसी भी मेरी माँ से डर जाते हैं।

    चाहे मैं कितना ही बड़ा क्यों ना हो जाऊं मेरी माँ जब भी कहीं बाहर जाती है तो मुझे हमेशा घर में बंद कर जाती है।

    Maa Quotes in Hindi | माँ कोट्स

    अगर माँ एक ममता का सागर है वह साथ ही रात एक प्रेरणा का सागर भी है। हमें माँ से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस बात में कोई शक नहीं कि माँ स्वयं ईश्वर का रूप है क्योंकि ना जाने कैसे पर एक माँ एक समय में इतनी सारी चीजें संभाल लेती है। घर के साथ-साथ घर के सभी सदस्यों का ध्यान रखना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है और इस जिम्मेदारी में एक माँ हमेशा अव्वल आती है।

    माँ की ममता को जानने के लिए पढ़िए हमारे लिखे हुए ये बेहतरीन mom quotes in hindi, heart touching lines for mother in hindi, mother thought in hindi, quotes for maa in hindi.

    Lines for Maa in Hindi

    a mother and her son is sitting on floor of her house and a Maa Quotes in Hindi is written on it

    यदि जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सीख लेनी है तो अपनी माँ से लो।

    एक माँ जितना प्रभावशाली और मेहनती इंसान पूरी दुनिया में और कोई नहीं होता है।

    एक बार खुद चाहे जैसे भी हाल में हो परंतु अपने बच्चों पर कभी कोई आंच नहीं आने देती।

    दिन भर में सभी के पास केवल 24 घंटे होते हैं और केवल एक माँ है जो उन 24 घंटों में अनगिनत काम करने की शक्तियां रखती है।

    एक माँ में एक योद्धा वाले सभी गुण होते हैं सीखना ही है तो कहीं और से नहीं बल्कि अपनी माँ से सीखो।

    अपने जीवन की रोशनी से एक माँ अपने बच्चे का पूरा जीवन उजागर कर देती है।

    अपने बच्चे के लिए एक माँ अपने सभी डरों का सामना करके आगे निकल जाती है।

    एक माँ चाहे कितने ही मुश्किल समय से क्यों ना गुजर रही हो पर अपने बच्चों को इस बात का एहसास भी नहीं होने देती।

    एक माँ अपने बच्चे के लिए बहुत मेहनत करना जानती है परंतु कभी हार नहीं मानती।

    यदि तुम बहुत शक्तिशाली हो तो यह मत भूलो कि तुम्हें बड़ा करने वाली तुम से कहीं ज्यादा अधिक शक्तिशाली है।

    Maa Heart Touching Lines for Mother in Hindi | माँ पर दिल छूने वाली लाइन

    एक माँ जब अपने बच्चे को जन्म देती है तो है यह कभी नहीं सोचती कि उसे अपने बच्चे से बदले में क्या चाहिए। वह निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। जरूरत पड़ने पर एक माँ अपने बच्चे के लिए कोई छोटी मोटी चीजें तो क्या बल्कि अपनी जान भी निछावर कर सकती है। तभी तो यह कहा जाता है कि एक माँ बलिदान की मूर्ति होती है।

    नीचे लिखे हुए maa thought in hindi, maa quotes in hindi, माँ कोट्स, miss u maa status in hindi, माँ स्टेटस, beautiful words for mother in hindi में से चुनिए अपने मनपसंद कोट्स और उन्हें अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाइए.

    Beautiful Words for Mother in Hindi

    a mother and his daughter is eat food on the sofa and a Maa Heart Touching Lines for Mother in Hindi is written on it

    एक माँ अपने बच्चे को खुश देखने के लिए अपनी प्यारी सी मुस्कान के पीछे अपने सभी दर्द छुपाए रखती है।

    माँ चाहे खुद एक रोटी कम ही क्यों ना खाए पर अपने बच्चों को किसी चीज की कमी नहीं होने देती।

    निस्वार्थ भाव से प्रेम तुम्हें पूरी दुनिया में कोई और नहीं, केवल तुम्हारी माँ कर सकती है।

    जिस दिन से एक औरत एक माँ बनती है वह स्वार्थ शब्द का मतलब ही भूल जाती है।

    कितना प्यारा होता है एक माँ का प्यार उतने ही बड़े होते हैं इस माँ के बलिदान।

    एक माँ अपने बच्चे की सभी इच्छाएं पूरी करने के लिए अपने खुद के सपने भी त्याग सकती है।

    हर उस माँ को एक सलाम है जो खुद से पहले अपने बच्चों के बारे में सोचती है।

    जितने त्याग एक माँ अपने बच्चे के लिए करती है, उस बच्चे के लिए उससे ज्यादा बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है।

    जितने बलिदान मेरी माँ ने मेरे लिए दिए हैं मैं चाह कर भी जिंदगी में कभी उनकी भरपाई नहीं कर सकता।

    अपनी खुशियों से पहले अपने बच्चों की जरूरतें पूरी करने वाली माँ से बढ़कर कोई नहीं होता।

    माँ कोट्स पर अंतिम शब्द

    चाहे दिन भर खाना बनाना हो या घर की सफाई करना, घर में सभी का ख्याल रखना हो या सबकी मदद करना, माँ कभी नहीं थकती। मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने माँ के रूप में एक सच्चा मित्र मेरी जिंदगी में भेजा है। मेरी माँ मेरी प्रेरणा है और मैं चाहता हूं कि मैं भी उनके जैसा बनु।

    दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमें यह जरूर बताएं कि आपकी एक माँ को लेकर आपके क्या विचार हैं. आपको यह maa quotes in hindi पोस्ट कैसी लगी इस प्र अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें. आपका फीडबैक हमें सुधार करने में मदद देता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi

    November 12, 2025

    Questions

    November 10, 2025

    Happy Dussehra Quotes in Hindi | दशहरा कोट्स

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.