RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Quotes - 55+ Daughter Quotes In Hindi | बेटी पर कुछ सुंदर लाइनें

    55+ Daughter Quotes In Hindi | बेटी पर कुछ सुंदर लाइनें

    Editorial TeamEditorial TeamMay 14, 2023
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    a father with his daughter pointing at the sky
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक बहुत मशहूर कहावत है कि बेटे भाग्य से होते हैं और बेटियाँ सौभाग्य से होती हैं। ये बात बिल्कुल सही है। पर आज के दौर में भी कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बेटियों को उतना सम्मान नहीं देते और वो ये नहीं समझ पाते की एक बेटी होना सौभाग्य की बात है। आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ लड़कियों ने नाम न कमाया हो और अपनी पहचान न बनाई हो। आज की लड़कियों ने हर वो काम कर के दिखाया है जो उनके लिये एक वक़्त पे करना सपने सा था, पर आज वक़्त की रफ्तार के साथ उन्होंने अपनी रफ्तार को भी बढ़ा लिया है और वो बेटों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं।

    तो आज का हमारा ये quotes for daughter in hindi पोस्ट बेटियों के ऊपर है और इसमें हम आपके लिए बेटियों से जुड़े कुछ love quotes for daughter in hindi एवं daughter status in hindi लेकर आये हैं। इन daughter quotes in hindi को आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं, और अपने मित्रों, रिश्तेदार और खास कर अपनी बेटी का साथ daughter’s day के मौके पर शेयर कर सकते हैं।

    Status for Daughter in Hindi | बेटी पर स्टेटस

    यहाँ निचे लिखे गए हैं beti quotes in hindi और status for daughter in hindi जिन्हें पढ़कर आपको अच्छा लगेगा

    a daughter hugging her mother with a suvichar on beti written over it

    वो घर बिना चिराग के भी रोशन रहता है
    जहाँ रहती हैं बेटियां।

    घर में बेटी का होना बहुत सौभाग्य की बात होती है।

    जो बेटियों की कद्र, इज़्ज़त और हिफ़ाज़त करते हैं
    खुदा उनसे सदा खुश रहता है।

    घर की बेटियों को खुश रखा करो
    माँ लक्ष्मी खुश रहेंगी।

    quotes for daughter from father

    पैरों की जूती नहीं
    सर का ताज होती हैं बेटियां।

    वही घर तरक्की करता है
    जहाँ बेटियों की इज़्ज़त होती है।

    आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो बेटी होने पर अपनी किस्मत को दोष देते हैं, शायद उन्हें ये नहीं मालूम की बेटियां तो सिर्फ किस्मत वालों को ही होती हैं।

    बेटा सिर्फ एक कुल सम्हालता है
    पर दो कुलों को सम्हालती हैं बेटियां।

    एक बेटी अपने पिता का गुरूर होती है।
    वो घर के आंगन की नूर होती है।

    घर में चहल- पहल और जगमगाहट तो बेटियों के होने से ही होती है।

    Love Quotes for Daughter in Hindi | बेटी के लिए प्यारे कोट्स

    बेटियों के ऊपर बहुत से लेख लिखे गए, विचार व्यक्त किए गए ताकि समाज में एक परिवर्तन आ सके और बेटियों को लेकर लोगों की रूढ़िवादी सोच बदल सके। एक बहुत ही महान व्यक्ति ने कहा है कि चाहे आंगन में लाख गुलाब लगा लो, लेकिन जीवन में खुशबू बेटियों के आने से ही आती है। बेटियों के अंदर दो दो घरों को संजोने की काबिलियत होती है, जो उन्हें स्वयं ईश्वर द्वारा उपहार में मिली होती हैं। निचे लिखे हुए beti quotes in hindi, daughter quotes in hindi और beti pe quotes खास आपकी पसंद पर तैयार किये गए हैं।

    daughter status in hindi and family enjoying with children

    माँ बाप के दुख में बेटे साथ रहे या न रहे
    पर बेटियां हमेशा साथ नज़र आती हैं।

    किसी परिवार में जब बेटी का जन्म होता हैं
    तो ये उस परिवार के लिये शुभ संकेत है।

    बेटियां खुद टूट जाती हैं, पर अपने पिता के गुरूर को कभी टूटने नहीं देती,
    उनकी इज़्ज़त को कभी बिखरने नहीं देती,
    वाकई ये गुण तो सिर्फ एक बेटी के अन्दर ही हो सकता हैं।

    वो परिवार अधूरा और सूना रहता है
    जहाँ नहीं होती हैं बेटियां।

    अनपढ़ ही रहेगा वो समाज हमेशा
    जो लड़कियों को समान अधिकार नहीं देता,
    और अगर परिवार में भी बेटियों के साथ यही सलूक होता है
    तो वो परिवार भी इस समाज की ही श्रेणी में आएगा।

    बेटियां उस फूल की तरह होती हैं,
    जिसकी कली को बहुत से लोग खिलने से पहले ही तोड़ देते हैं।

    जो औरतें बेटी होने के नाम पर मुह बनाती हैं
    शायद वो ये भूल जाती हैं की वो भी किसी की बेटी हैं।

    माँ की जान होती हैं
    पिता का मान होती हैं,
    बेटियों के होने से घर गुलज़ार रहता है
    बेटियां हर परिवार का पहला अरमान होती हैं।

    जिस घर में बेटी के हर सुख दुख का ख्याल रखा जाता है, उस घर में स्वयं ईश्वर का वास होता है।

    खुदा की रहमत होती है जहाँ
    बेटियां होती हैं सिर्फ वहाँ।

    Quotes For Daughter From Father in Hindi

    आप बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओ वाली सोच पर भरोसा करते हैं तो ये बहुत अच्छी बात है। पर जो लोग बेटियों को बोझ समझते हैं और बेटियों का आगे बढ़ना एवं पढ़ना उन्हें पसंद नहीं है तो आप उनसे ये कोट्स शेयर कर सकते हैं ताकि उनकी इस रूढ़िवादी सोच में परिवर्तन आये, और हमारे समाज की बेटियों का अधिकार उन्हें पूरी तरह से हासिल हो। आपकी पसंद के status for daughter in hindi, daughter status in hindi और daughter quotes in hindi निचे दिए हुए हैं।

    love quotes for daughter in hindi and a daughter loved by her parents

    बच्चियों की किलकारियों से घर का आंगन मुस्कुराता है।

    मलाल न करो बेटी होने पर
    बल्कि जश्न मनाओ, क्योंकि ऊपर वाला हर किसी को बेटी नहीं देता।

    बहुत प्यारी होती हैं बेटियां
    पापा की दुलारी होती हैं बेटियां,
    माँ की परछाई
    और घर में सबसे न्यारी होती हैं बेटियां।

    बेटियों का हक़ छीन कर समाज उन्हें दायरे में रहना सिखाता है।
    इस समाज को लड़कियों का सम्मान करना ही नहीं आता है।

    बेटियां बस ये चाहती हैं की उनका परिवार खुश रहे।
    और उनके माता पिता हमेशा मुस्कुराते रहे।

    धन दौलत की ख्वाहिश नहीं करती हैं बेटियां
    ये तो बस थोड़ा प्यार और इज़्ज़त चाहती हैं।

    ek beti apni maa ke saath or beti quotes in hindi

    बेटियां अपनी किस्मत खुद लिखवा कर लाती हैं।

    एक बेटी अपने मायके से कुछ नहीं चाहती, सिर्फ अपने परिवार की खुशी के सिवा।
    वो उसके अपनों में ही अपनी खुशी ढूंढ लेती हैं।

    रब मेहरबान होता है जब किसी घर पर
    तब वो उस आंगन में बेटियों को भेज देता है।

    बेटियां अनमोल होती हैं
    बहुत खुश किस्मती से मिलती हैं

    Beti Quotes In Hindi | बेटी कोट्स इन हिंदी

    बेटियों के ऊपर बहुत से लेख लिखे गए, विचार व्यक्त किए गए ताकि समाज में एक परिवर्तन आ सके और बेटियों को लेकर लोगों की रूढ़िवादी सोच बदल सके। एक बहुत ही महान व्यक्ति ने कहा है कि चाहे आंगन में लाख गुलाब लगा लो, लेकिन जीवन में खुशबू बेटियों के आने से ही आती है। बेटियों के अंदर दो दो घरों को संजोने की काबिलियत होती है, जो उन्हें स्वयं ईश्वर द्वारा उपहार में मिली होती हैं।आपके लिए daughter status in hindi, status for daughter in hindi, और quotes for daughter in hindi पर कुछ अनमोल विचार लिखे हैं।

    beti pe quotes. ek beti apne pita ke saath

    बेटियां जब बड़ी हो जाती हैं
    तो घर की आधी परेशानी तो वो बिन कहे समझ लेती हैं।

    भगवान बेटी भी हर किसी को नहीं देते
    पर जिसे देते हैं उसका नसीब बदल जाता है।

    जिस घर में बहू को बेटी का दर्जा मिलता है
    उस घर में सदा बरकत होती है,
    ऐसे लोगों पर खुदा की रहमत होती है।

    बेटों से अधिक ज़िम्मेदार और भरोसेमंद होती हैं बेटियां।

    status for daughter in Hindi and a daughter helping her mother.

    एक बेटी के लिये उसके मायके की दहलीज़ खुदा के घर के समान होती है।

    हर घर का अनमोल रतन और धरोहर होती है वहाँ की बेटी।

    बेटियों का सम्मान देवी के सम्मान के बराबर होता है
    और बेटियों का अपमान देवी के अपमान के बराबर होता है।

    एक लड़की की बस इतनी सी चाहत होती है
    की उसका मायका हमेशा रोशन रहे और
    उसके ससुराल की इज़्ज़त हमेशा बरकार रहे।

    बेटियों को बचपन से ही पराया धन कहा जाता हैं और ये एहसास दिलाया जाता है की उनका मायका उनका असली घर नहीं है।
    और ससुराल में जाने के बाद उनसे ये कहा जाता है की ये तुम्हारा घर नहीं है।
    ये रीत आज तक समझ न आई की न जाने किस घर पर बेटियों का हक़ होता है जिसे वो हक़ से अपना बता सके।

    बेटियों को हर अधिकार से वंचित रखा जाता है
    और बेटों को बिन कहे सब मिल जाता है।

    Daughter Quotes In Hindi | बेटी के लिए कोट्स

    घर का आंगन बेटियों के वजूद से ही महकता है और उस घर की खुशहाली भी सदा बरकरार रहती है जिस आंगन में बेटियाँ खेलती हैं। बेटियों के न होने से घर का आंगन सूना हो जाता है और घर में रौनक भी नहीं होती, शायद इसलिए कहते हैं। बेटियाँ घर की रंगत होती है, उनके होने से घर रोशन रहता है। लिखे गए quotes for daughter in hindi, quotes for daughter in hindi और beti pe quotes आप अपनी बेटी के साथ शेयर कर सकते हैं।

    quotes for daughter in Hindi and an emotional moment of a daughter with her parents

    बेटियों का घर न मायका होता है, न ससुराल
    फिर भी खुद से ज़्यादा रखती हैं वो अपने परिवार का ख्याल।

    बोझ नहीं ईश्वर का वरदान होती हैं बेटियां।

    घर का हिस्सा होकर भी उसे बचपन से परायों की तरह महसूस कराया जाता है।

    बेटियों से ही घर में रौनक होती है
    बेटियां पिता के लिये सबसे बड़ी दौलत होती हैं।

    जैसे अपनी बेटी को मानते हो
    वही दर्जा अपनी बहू को भी दिया करो,
    आखिर वो भी तो किसी की बेटी है।

    बेटी उसके पिता के जीवन में सबसे खास होती है।

    उस आंगन में रौनक नहीं रहती
    जहाँ बेटी नहीं रहती।

    बेटियां हमेशा घर को जोड़ कर रखने की कोशिश करती हैं,
    फिर चाहे वो उनका ससुराल हो या मायका।

    बेटियां जायदाद में हिस्सा नहीं चाहती,
    बस ये चाहती हैं की उनके मायके में उन्हें हमेशा याद रखा जाए।

    बेटियां वो हीरा हैं जो हर किसी के तकदीर में नहीं लिखी होती।

    Daughter Status In Hindi | बेटी स्टेटस इन हिंदी

    ये love quotes for daughter in hindi और daughter quotes in hindi आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं।

    daughter quotes in hindi with mother-daughter smiling faces

    ये समाज पूर्ण रूप से उस दिन शिक्षित होगा, जिस दिन बेटियों को पढ़ने से रोका नहीं जायेगा।

    बेटा भाग्य है
    बेटी सौभाग्य है।

    बंज़रभूमि होता है वो गाँव
    जहाँ बेटियों की किलकारियां सुनाई नहीं देती।

    खुदा वो घर खुद चुनता है
    जहाँ जन्म लेती हैं बेटियाँ।

    बेटियाँ वो चिराग होती हैं जिनसे हर घर रोशन होता है।

    बेटे तो एक घर बनाते हैं
    पर बेटियाँ दो कुलों को सजाती हैं।

    वो घर स्वर्ग बन जाता है
    जिन घरों में होती हैं बेटियाँ।

    बेटियों से नफरत करने वालों के आंगन में कभी सुख दस्तक नहीं देता।

    बेटों की चाहत में बेटी को मत मारो
    बेटी तो उस ईश्वर द्वारा दिया गया सबसे सुंदर उपहार है
    इसे खुशी- खुशी स्वीकारो।

    एक बेटी अपने पिता की सबसे अनमोल दौलत होती है और पिता के लिये इस दौलत से बढ़ कर कुछ नहीं होता।

    आखिर में कुछ शब्द:

    दोस्तों, हमें उम्मीद है कि आपको हमारा आज का daughter quotes in hindi आर्टिकल पसन्द आया होगा एवं बेटियों को लेकर आपकी मांसकिता बदली होगी और आप इस पोस्ट को उन लोगों से भी साझा कर सकते हैं जो बेटियों को लक्ष्मी कारूप और सरस्वती का वरदान समझते हैं। ताकि उन्हें अपनी सोच पर गर्व हो और वो बेटियों को ऐसे ही सम्मान देते रहें। ऐसे ही अन्य विषयों पर कोट्स एवं शायरी पढ़ने के लिये जुड़े रहिये हमारे साथ, क्योंकि हम आपके लिये बेहतरीन शब्दों एवं सुंदर विचारों के मेल से तैयार किये गये चुनिंदा लाइंस लेकर आते हैं। हमारे doughter quotes in hindi, beti pe quotes, status for daughter in hindi आपको कैसे लगे. कृपा अपना फीडबैक शेयर करें.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi

    November 12, 2025

    Questions

    November 10, 2025

    Happy Dussehra Quotes in Hindi | दशहरा कोट्स

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.