RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Quotes - 40+ Republic Day Quotes in Hindi | गणतंत्र दिवस पर कुछ चुनिंदा विचार

    40+ Republic Day Quotes in Hindi | गणतंत्र दिवस पर कुछ चुनिंदा विचार

    Editorial TeamEditorial TeamJanuary 8, 2024
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Republic Day Quotes In Hindi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत त्योहारों वाला देश है जहाँ सबसे अधिक पर्व मनाये जाते हैं। जिनमें से राष्ट्रीय पर्व बहुत प्रमुख हैं। साल में दो राष्ट्रीय पर्व आते है जिनमें से एक है ‘स्वतंत्रता दिवस’ और दूसरा है ‘गणतंत्र दिवस’। ये तो हम सभी जानते हैं की सदियों के इंतज़ार के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिली थी और ये इतिहास के स्वर्णिम दिनों में से एक है। ये पहला राष्ट्रीय पर्व है और दूसरा है 26 जनवरी। इस ख़ास मौके पर आपके लिए Republic Day Quotes in Hindi लेकर आये हैं।

    दोस्तों, 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। संविधान प्रत्येक देश की ज़रूरत होता है, इसी के आधार पर देश ठीक ढंग से चलता है और इसी के अंतर्गत न्यायव्यवस्था टिकी होती है। हर देश का अपना एक संविधान होता है जिसके अलग – अलग नियम होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति को कुछ समान अधिकार दिये जाते हैं और साथ ही उनके कुछ कर्तव्य भी होते हैं जो उन्हें पूरा करना पड़ता है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहाँ जनता के हितों में कार्य होता है एवं जनता के हित के बारे में सोच कर कोई नया कानून लागू किया जाता है। ये तो हम सब जानते हैं की भारत का संविधान लिखित रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और इसका हर पन्ना चित्रों से सजा है।

    इस दिन हम अपने करीबियों को मैसेज भेजकर भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हैं और अपने सोशल मीडिया पर भी विचार आदि साझा करते हैं।

    दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपके लिये Republic Day Quotes in Hindi पर कुछ बेहतरीन कोट्स और थॉट्स लेकर आये हैं जिन्हें आप अपने फ्रैंड्स और फैमिली के साथ शेयर कर सकते हैं-

    Republic Day Quotes in Hindi:

    Quotes on Republic Day in Hindi

    देश भक्तों और वीर जवानों का हमेशा सम्मान करना भी देशभक्ति कहलाता है।
    – Happy Republic Day

    इस धरती की मिट्टी से जुड़े हम सबके एहसास हैं
    पूरी दुनिया में हमारा हिंदुस्तान सबसे खास है।

    भारत माँ की आँखें आज भी नम हैं, क्योंकि उनका आँचल लाल है शहीदों के रक्त से जो देश के लिये खुद कुर्बान हो गये।

    इस धरती की मिट्टी की खुशबू सदा इन फिज़ाओं में किसी सुंदर फूल की भाँति महकती रहेगी।

    आज के दिन हमारे संविधान को उसका अस्तित्व मिला था,
    और देशवासियों को इसकी बदौलत उनका भविष्य मिला था।
    – Happy Republic Day

    लोकतंत्र का ये त्योहार मनाइये
    मिल जल कर खुशियाँ फैलाइये।
    राष्ट्रीय ध्वज देश के अस्तित्व की पहचान है
    इस दिन आकाश में तिरंगा लहराइये।

    15 अगस्त की रात देश को आज़ादी मिली थी
    और 26 जनवरी की सुबह हमारा संविधान बना था।

    सदा हिफ़ाज़त करो तिरंगे का
    इसके सम्मान में कमी न आने देना
    गिरा दिखे जो कहीं रास्ते पर तिरंगा हमारा, उसे घर ली आना
    माँ भारती के आँख में नमी न आने देना।

    ( एक सैनिक के अल्फ़ाज़)
    भारत माँ की खातिर तो हर वक़्त जान हथेली पर रहती है,
    मेरा तो दिल भी सरज़मीं के नाम है।

    इस धरती की मिट्टी से तिलक किया करो
    ये धरती हमें खैरात में नहीं बल्कि बलिदान के बदले हासिल हुई है।
    – Happy Republic Day

    भारत के संविधान को पूर्ण रूप देने में 2 वर्षों का समय लगा था और इसे तैयार करने में डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ भीम राव अम्बेडकर को पूरा श्रेय जाता है। संविधान निर्माताओं द्वारा तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज और उसमें बने नीले रंग के अशोक चक्र को राष्ट्रीय चिन्ह घोषित किया गया था।

    भारतीय संविधान में प्रत्येक धर्म के व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त हैं और किसी को भी भेदभाव की दृष्टि से न देखने की सीख मिलती है। आपको बता दें की भारतीय संविधान को कुल 22 भागों में बाँटा गया है और इसमें 465 अनुछेद और 12 अनुसूचियाँ शामिल हैं।

    हम प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को बड़े धूम धाम से मनाते हैं और तिरंगा फहराते हैं और इस दिल दिल्ली में परेड का आयोजन किया जाता है, जो राष्ट्रीय भवन से इंडिया गेट तक निकलता है और इसकी अगवाई देश के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इस खास मौके Happy Republic Day Quotes in Hindi पर शेयर करने के लिए यहाँ कुछ मोटिवेशनल कोट्स हैं – ‘सबका अधिकार समान, भारतीय संविधान का गर्व है।’ जिन्हें आप अपने मित्रगण और फैमिली के साथ शेयर कर सकते हैं-

    Happy Republic Day

    वतन की खातिर कुर्बान हो जाना इतना आसान नहीं है, महबूबा की तरह मोहब्बत करना पड़ता है देश की मिट्टी से।
    – Happy Republic Day

    कोई देश जब परिवार की तरह रहता है तो लगातार आगे बढ़ता है।

    भारत देश की परिभाषा तो अनेकता में मिलती है।

    एक सिपाही के लिये वतन से मिला सबसे सुंदर तोहफा तिरंगे वाला कफ़न होता है।

    धर्म मज़हब का भेद मिटा कर एक बार इंसानियत और मुल्क के लिये जीकर देखो, तुम मज़हब का मतलब भी भूल जाओगे।

    धर्म के नाम पर अपने अंदर के इंसानियत को मत मारो, ये देश धर्म जाति से बहुत परे है।
    इसे मिल कर संभालों और फिर से निर्माण करो एक नये भारत का।

    सलाम है इस धरती को जो वीर, जवानों और मतवालों कके नाम के नग़मे गाती है।
    उनके बलिदान की गाथा ये हवाएं सुनाती हैं।
    – Happy Republic Day

    इस गणतंत्र दिवस अपनी मातृभूमि से वादा करते हैं, की संविधान की प्रतिष्ठा पर कभी आंच नहीं आने देंगे और इसके विरुद्ध कभी नहीं जायेंगे।

    वकीलों के दस्तावेज़ो से बहुत परे है भारत का संविधान।
    – Happy Republic Day

    मन पक्षियों की तरह आज़ाद रहा होगा गणतंत्र दिवस वाले दिन, क्योंकि भारत आज़ाद हो चुका था और इसके पन्ने पर नया संविधान लिखा जा रहा था। जो भारत के हित में हो, जनता के हित में हो।

    Republic Day Quotes

    पहचान मिली थी, अधिकार मिला था
    संविधान जब बना
    तब नया हिंदुस्तान बना था।

    26 जनवरी 1950 के पहले भारत का चेहरा कुछ और था, पर इस दिन के बाद भारत का चेहरा बदलने लगा। क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणराज्य बना था, और तब से लेकर आज तक हम इस दिन को जश्न की तरह मनाते हैं।

    धर्म की लड़ाई में जीते कोई भी
    हार तो माँ भारती की ही होगी।
    इसलिये इंसानियत का धर्म निभाने में ही इस राष्ट्र की भलाई है।

    हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई का धर्म भूल कर भारतीय होने का धर्म निभाओ, यही धर्म भारत का धर्म है।
    – Happy Republic Day

    हम शांति और अमन में यकीन रखते हैं और हमारा तिरंगा भी यही संदेश देता है। तिरंगे का तीन रंग महज़ रंग नहीं साहस, शांति और सम्पन्नता का प्रतीक है।
    – Happy Republic Day

    26 जनवरी स्टेटस हिंदी में | Happy Republic Day Quotes in Hindi

    सभी भारतीय इंटरनेट पर गणतंत्र दिवस 2024 के मौके पर शायरी और 26 जनवरी की शुभकामनाएं खोज रहे हैं। हम आपके लिए Happy Republic Day के बेहतरीन प्रेरणादायक कोट्स लाए हैं। इन Happy Republic Day Quotes को आप अपने दोस्तों, परिवार और जान पहचान के साथियों के साथ साझा करके इस खास मौके का समर्थन कर सकते हैं।

     

    Happy Republic Day Quotes in Hindi

    बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे, उनकी यादों को सदा अपने दिल में बसा कर रखेंगे।
    हम आज स्वतंत्र हैं और गणराज्य का हिस्सा हैं तो उन वीर जवानों की बदौलत है।

    तिरंगे में शामिल ये तीन रंग आपके जीवन में
    शांति लेकर लेकर आये, आपको साहस प्रदान करे और आपके जीवन को सफल एवं सम्पन्न बनाये।

    बचपन के वो दिन जो स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाने में गुजरते थे, वो लम्हें आज भी इस दिन की यादें ताज़ा कर देते हैं और स्कूल वाली 26 जनवरी को फिर से आँखों के सामने ले आते हैं।

    वतन पर जीते हैं
    वतन पर मरते हैं।
    वो सैनिक हैं
    देश की रक्षा अपने खून से करते हैं।

    जब – जब देश का कोई जवान शहीद होता है
    तब – तब उसकी माँ के साथ भारत माँ की आँखों से भी गंगा बहती है।

    कारवां उमड़ता है उसकी शहादत पर
    फूल खुद हाज़िर हो जाते हैं उसकी इबादत पर।
    मौत भी खुद को खुशनसीब मानती है
    सिपाही के वेश में ये खुदा का भेजा हुआ फरिश्ता था, ये जानती है।

    ये देश हमेशा फूलों के बगीचों की तरह गुलज़ार रहे और फ़िज़ाओं में खुशबू बिखेरता रहे, हम सब की ईश्वर सी यही प्रार्थना है।
    – Happy Republic Day

    गणराज्य का हिस्सा होना बहुत सौभाग्य की बात है, और हम सौभाग्यशाली हैं की ईश्वर ने हमें भारत की पवित्र धरती पर भेजा।
    – Happy Republic Day

    Republic Day Quotes in Hindi

    अखंड भारत के सपना देखा था,स्वतंत्रता सेनानियों की आँखों ने। न जाने ये सपना कब हकीकत की शक्ल लेगा।
    – Happy Republic Day

    भारत का हर नागरिक भारत माँ की संतान है,
    भारत माँ की आँखें रोती हैं जब वो अपनी संतानों को धर्म और मज़हब के नाम पर बगावत पर उतरता देखती हैं।

    वीर सपूतों ने इस देश को आज़ादी दिलाकर गणराज्य तक पहुँचाने में अपनी ज़िंदगी देकर इसकी कीमत चुकाई थी, हमारा ये फ़र्ज़ है की इसके महत्व को समझें और राष्ट्रीय पर्व पर उन्हें दिल से याद करें।

    भारत को टुकड़ों में बाँटने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।
    – Happy Republic Day

    स्कूल के दिनों में हमने जब राष्ट्रीय पर्वों को मनाया था, वो ज़िंदगी की किताब का सबसे खूबसूरत पन्ना था।
    – Happy Republic Day

    राष्ट्रीय पर्व छुट्टी का दिन नहीं होता, महान स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को याद करने आँखें नम करने का दिन होता है।
    – Happy Republic Day

    देश से वफ़ा निभाने के लिये, जान गँवानी पड़ती है। और देश का सिपाही अपनी इस वफादारी पर फक्र महसूस करता है।
    – Happy Republic Day

    अंतिम शब्द:

    गणतंत्र दिवस मात्र एक समारोह के रूप में नहीं मनाया जाता बल्कि हमें अपने संविधान और अपने अधिकार के महत्वों से रूबरू भी कराता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अपने संविधान के बारे में विस्तारित ढंग से जानना और इसका सम्मान करना भी होता है। जैसा की हम जानते हैं किसी भी देश के लिये उसका संविधान कितना महत्वपूर्ण होता है और इसी के ऊपर कोई देश टिका होता है। गणतंत्र दिवस वाले दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, इसलिये हम हर वर्ष इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मानते हैं।

    दोस्तों, हम आशा करते हैं की आपको हमारा आज का ये Happy Republic Day Quotes in Hindi पसंद आया होगा और आपने भारत के संविधान के बारे में कुछ बातें और इसका महत्व जाना होगा। इस पोस्ट और इसमें दिये गये कोट्स को आप 26 जनवरी वाले दिन अपने करीबियों से शेयर करना न भूलें, और ऐसे ही अन्य विषयों पर कोट्स, थॉट्स और शायरी आदि पढ़ने के लिये हमारे वेबसाइट से जुड़े रहिये ताकि आपको हमारी न्यू अपडेट्स तुरन्त मिल जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi

    November 12, 2025

    Questions

    November 10, 2025

    Happy Dussehra Quotes in Hindi | दशहरा कोट्स

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.