RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Quotes - Self Respect Quotes & Status in Hindi

    Self Respect Quotes & Status in Hindi

    Editorial TeamEditorial TeamJanuary 18, 2024
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कई बार हम अपने अभिमान और ज़िद के चलते अपनी ज़िंदगी के उन रिश्तों को गवा बैठते हैं जो हमारा सम्मान और हमसे प्यार करते हैं। उस वक़्त हम ये समझने में भूल कर देते हैं कि ऐसे रिश्ते हमारी ज़िंदगी में बहुत अहमियत रखते हैं, हमें उस रिश्ते के खोने का एहसास तब होता है जब हम उन लोगों को गवा चुके होते हैं।

    दोस्तों, आज का हमारा ये पोस्ट भी self respect quotes in hindi language के ऊपर आधारित है। इस izzat respect quotes in hindi आर्टिकल के ज़रिए हम आप से सम्मान और आत्म सम्मान से सम्बन्धित कोट्स साझा करने जा रहे हैं। इन सुविचारों को पढ़ कर आप अपने जीवन के अनुभवों को इनके साथ जोड़ कर देख पाएंगे एवं इसे अपने जीवन में उतार पाएंगे

    Self Respect Quotes in Hindi 

    सम्मान पर अद्भुत विचार, कुछ सुंदर शब्दों के साथ

    a family with their children sitting on a sofa and a self respect quotes in hindi is written on it

    जिन रिश्तों में सम्मान नहीं होता वो रिश्ते भीतर से बहुत खोखले होते हैं।

    इज़्ज़त वो चाभी है जिससे आपके लिए किसी के दिल का ताला खुलता है अर्थात सामने वाले को मान सम्मान देने से आप उसके दिल में अपने लिए एक खास जगह बना कर सकते हैं।

    चरित्रवान एवं ज्ञानी व्यक्ति को जीवन में हमेशा सम्मान प्राप्त होता है।

    कई बार हमें खुद को उन रिश्तों से दूर करना पड़ता है जिनसे कभी हम दूर जाना नहीं चाहते। पर ये हमें न चाहते हुए भी करना पड़ता क्योंकि बात जब आत्म सम्मान और रिश्ते पर आ जाती है तो हमेशा अपने आत्म सम्मान को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    प्रेम में सम्मान का होना बहुत ज़रूरी होता है, जो व्यक्ति सम्मान नहीं दे सकता वो कभी प्रेम कर ही नहीं सकता क्योंकि प्रेम की पहली मांग सम्मान ही होती है।

    अपना चरित्र अच्छा रखिए, होठों पर हमेशा एक मुस्कान बनाए रखिए और अपना लहजा हमेशा नर्म रखिए।
    यकीन मानिए आपको जीवन के हर मोड़ पर प्रत्येक व्यक्ति से मान सम्मान मिलता रहेगा।

    किसी को हमारे द्वारा दिए गए सम्मान पर ये निर्भर करता है की हमें जीवन में कितना सम्मान मिलेगा।

    किसी को प्यार देने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है उसे इज़्ज़त देना।

    किसी रिश्ते में झुकना अच्छा है, पर अपना आत्म सम्मान गिराकर नहीं।

    झुकने और आत्म-सम्मान खोकर झुकने में बहुअ फर्क होता है।

    आत्म-सम्मान कोट्स हिंदी

    दोस्तों जो आपको दिल से चाहते हैं और आप की बहुत इज़्ज़त करते हैं, ऐसे लोग बहुत मुश्किल से जीवन में आते हैं। तो अगर आपके पास भी ऐसे ही कुछ अनमोल रिश्ते हैं जो हर परिस्थिति में आपका साथ देते हैं और आपकी ढाल बनकर हमेशा आपके साथ खड़े रहते हैं तो ऐसे रिश्तों को बहुत सम्भाल कर रखिएगा और उन्हें भी सम्मान देते रहिएगा। सम्मान उस कीमती मोती की तरह होता है जो किस्मत वालों को मिलता है और अच्छे व सच्चे रिश्ते भी बिल्कुल उस मोती की भाँति हैं। ऐसे अनमोल मोती को बहुत सम्भाल कर रखना पड़ता है क्योंकि अगर ये एक बार खो गए तो फिर दोबारा मिलते नहीं हैं।

    यहाँ नीचे हमने बेहतरीन self respect status in hindi, izzat respect quotes in hindi, आत्म-सम्मान स्टेटस इन हिंदी लिखे हैं जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं या किसी के साथ शेयर कर सकते हैं.

    Self Respect Quotes in Hindi

    a couple sitting on a bed in their room and a self respect quotes in hindi language is written on it

    हर रिश्ते में एक दूसरे के प्रति सम्मान का होना बहुत आवश्यक है।

    किसी के हमारी ज़िंदगी से चले जाने के बाद हमें ये एहसास होता है की उसकी मौजूदगी क्या थी हमारे जीवन में, इसलिए ये बहुत ज़रूरी है की उसके रहते हुए उसके महत्व का एहसास कराए उसे भरपूर प्रेम दें एवं उसकी इज़्ज़त करें।

    अपने आत्मसम्मान को गिरा कर प्रेम करने की ताकत हर किसी में नहीं होती, पर जो ऐसा करता है वो कमज़ोर नहीं बल्कि मजबूत होता है।

    वक़्त रहते कद्र कर लो किसी की
    वक़्त गुज़र जाने के बाद सिर्फ मलाल और उदासी का मंजर छाया रहता है।

    अपने आत्म सम्मान की बली चढ़ाना इतना सरल कहाँ होता है, किंतु प्रेम में वो शक्ति होती है जो आपसे ये कार्य भी बखूबी करवा देता है।

    किसी का अपमान करना बहुत आसान है
    मुश्किल है तो किसी का सम्मान करना।

    प्रेम में मिला सबसे सुंदर तोहफा सम्मान होता है।

    सम्मान मिलना प्रेम होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।

    हर किसी को सम्मान देना आपके अच्छे संस्कारों एवं शिक्षा का प्रमाण है।

    इज़्ज़त मिलना खूबसूरत होता है, पर इज़्ज़त देना उससे भी ज्यादा खूबसूरत होता है।

    Self Respect Status in Hindi | आत्मसम्मान स्टेटस इन हिंदी

    अगर आप पढ़ने के शौकीन होंगे और शायरी, कविता एवं सुविचार जैसी चीज़े पढ़ने में रुचि रखते होंगे तो ये izzat respect quotes in hindi लेख आपको बहुत पसन्द आएगा।

    a couple is stands in the garden and a self respect status in hindi is written on it

    अगर आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति है जो खुद से ज्यादा आपकी परवाह करता है, हर बार खुद को झुका लेता है बिना आपसे बिना कोई शिकायत किए और अपने आत्म सम्मान तक को दाव पर लगाने के लिए वो तैयार रहता है। तो ऐसे व्यक्ति को कभी खोना मत क्योंकि नसीब के बहुत धनवान होते हैं वो जिनकी किस्मत में ऐसे व्यक्ति का साथ लिखा होता है।

    आत्म सम्मान व अभिमान में बहुत बड़ा अंतर होता है।

    अगर आप जीवन में सम्मान करना जानते हैं और किसी को सम्मान देने में भेद नहीं करते तो ईश्वर ने आपको एक बहुत सुंदर दिल दिया है।

    हमें किससे और कितना सम्मान मिलता है
    ये हमारे किसी के साथ किए गए व्यहवार और हमारे स्वभाव पर निर्भर करता है।

    जो व्यक्ति आपके आत्म सम्मान को ठेस पहुँचाता है, उससे कभी सम्मान मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती।
    तो बेहतर यही है की समय रहते उससे दूरी बना ली जाए।

    जिन रिश्तों में आपका सम्मान न हो उन रिश्तों में रहने से बेहतर है उन रिश्तों को तोड़ कर अपने आत्म सम्मान की रक्षा करना।

    बस अपना व्यहवार और स्वभाव अच्छा रखो
    फिर तुम्हें हर किसी से सम्मान मिलेगा।

    किसी और से सम्मान की उम्मीद तभी करना
    जब खुद का सम्मान करने लगो।

    जीवन में उन लोगों के बारे में सोचना व्यर्थ है जो आपको सम्मान की दृष्टि से नहीं देखते।

    कई बार सामने वाले को लगता है की हमारा अहंकार बोल रहा है
    पर असल में वो हमारा आत्म सम्मान बोल रहा होता है।

    Izzat Respect Quotes in Hindi | आत्मसम्मान कोट्स

    आप इस self respect status in hindi पोस्ट को अपने दोस्तों एवं प्रियजनों के संग भी साझा कर सकते हैं एवं इन self respect quotes in hindi language को अपने वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म पर भी शेयर कर सकते हैं।

    a couple is walking in outdoor and a izzat respect quotes in hindi is written on it

    किसी रिश्ते की बुनियाद सम्मान और विश्वास पर टिकी होती है, इन दोनों की गैर मौजूदगी में कोई भी रिश्ता दूर तक नहीं चल सकता।

    असल सम्मान तो वो होता है जो आपके अनमोल रिश्ते आपको देते हैं वरना ये दुनिया तो दौलत और शोहरत देख कर सम्मान देती है।

    जीवन में गुरु का सम्मान करना हमारा धर्म है।

    ज़माने लग जाते हैं इज़्ज़त कमाने में
    एक पल भी नहीं लगता उस इज़्ज़त को गवाने में।

    दावत वहीँ की अच्छी होती है जहाँ आपको भरपूर सम्मान मिले, भला उस महफ़िल में क्या जाना, जहाँ आपका होना न होना बराबर है।

    जीवन में जब इज़्ज़त खो जाती है तो उसकी तकलीफ धन खोने से भी अधिक होती है।

    एक लड़की के लिए प्रेम से अधिक महत्वपूर्ण इज़्ज़त होती है।

    दौलत से मिलने वाला सम्मान बहुत क्षणिक होता है।

    जो इज़्ज़त दौलत और हैसियत के बलबुते मिलती है
    वो असल में इज़्ज़त के नाम पर किया गया छलावा होती है।

    इज़्ज़त वो अनमोल वस्तु है जिसे कभी खरीदा नहीं जा सकता, बल्कि कमाना पड़ता है।

    Respect Quotes in Hindi | आत्मसम्मान कोट्स

    यहाँ आपको self respect quotes in hindi language, izzat respect quotes in hindi, self respect status in hindi मिलेंगें जो आप अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगा सकते हैं.

    a couple is sitting on sofa and work in the laptop and a respect quotes in hindi is written on it

    ज़िंदगी की एक कड़वी हक़ीकत ये भी है की आपको समाज से मिलने वाला सम्मान आपका पैसा और रुतबा तय करता है।

    कामयाब इंसान का सम्मान हर कोई करता है।

    औरत के लिए सबसे कीमती उपहार सम्मान होता है।

    प्रेम की प्राथमिकता सम्मान है, और सम्मान देना हर प्रेम करने वाले का परम धर्म और कर्तव्य होता है।

    सच्चा प्रेम सम्मान और विश्वास से अधिक और किसी चीज़ की इच्छा नहीं रखता।

    आत्म सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करना चाहिए।

    जिस प्रेम में सम्मान नहीं
    वो और कुछ हो सकता है, प्रेम नहीं।

    किसी व्यक्ति के स्वभाव को परखना है तो उसका अवलोकन करो एवं ये देखो की वो दूसरों से किस प्रकार बात करता है एवं कितनी इज़्ज़त देता है।

    अपने आत्म सम्मान को बचाना अहंकार नहीं होता, आत्म सम्मान ओर अहंकार का बीच एक बहुत बड़ा फ़ासला होता है, जिसे समझने में लोग अक्सर गलती कर देते हैं।

    अगर हम किसी से आदर की उम्मीद करते हैं
    तो हमें कभी किसी का अनादर नहीं करना चाहिए।
    क्योंकि हमें अमुमन वही मिलता है जो हमने किसी को दिया होता है।

    Izzat Respect Quotes in Hindi | इज्ज़त कोट्स

    अगर आप self respect status in hindi ढूंढ रहे हैं तो आप्पकी तलाश यहाँ पर जरुर ख़त्म होगी.

    two person greeting each other and a izzat respect quotes and status in hindi is written on it

    उसने अपने अभिमान को बरकरार रखा
    और मैंने अपने स्वाभिमान को बरकरार रखा।

    किसी के सामने कभी भी अपने आत्म सम्मान को कुर्बान न होने दें।

    किसी की भावनाओं को कभी ठेस न पहुँचाएँ क्योंकि भावनाएं बहुत अनमोल होती हैं और इसका सीधा सम्बन्ध हृदय से होता है।
    इसलिए जब भी कोई अपने भाव को आपके समक्ष प्रकट करता है तो उसकी भावनाओं का सम्मान करें।

    कभी-कभी अपमान का जवाब उस सम्मान के साथ देना चाहिए की आपके शब्द सामने वाले को शर्मिंदा कर दे।

    हमें हमेशा उस शख्स की इज़्ज़त करनी चाहिए जो हमसे उम्र और तजुर्बे में बड़ा है।

    वह इज़्ज़त जो मांग कर मिलती है
    उसका कोई मोल नहीं रह जाता।

    अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता कर के रिश्तों की थोड़ी उम्र तो बढ़ाई जा सकती है
    पर उम्र भर उस रिश्ते को निभाया नहीं जा सकता।

    जो इज़्ज़त खैरात में या मांग कर मिले उसे इज़्ज़त नहीं कहते।

    सम्मान देना हर किसी के बस की बात नहीं
    उसे वही लोग दे सकते हैं जिनके पास तहज़ीब होती है।

    किसी की गैर मौजूदगी में उसकी बुराई करना तो अब बहुत आम बात हो चली है।
    पर जब आपकी गैर मौजूदगी में भी आपकी अच्छाई हो और मान सम्मान मिले,
    तो समझ जाना लोगों के दिलों में सच में आपके लिए इज़्ज़त है।

    आत्मसम्मान कोट्स पर अंतिम शब्द

    जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है अपने आपको सम्मान देना देना, अपने आप को महत्व देना एवं अपनी परवाह खुद से करना। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसे अन्य लोगों से प्यार एवं सम्मान की प्राप्ति होती है और वो खुद में भी खुश रहना जानता है।

    दोस्तों हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया सम्मान सुविचार self respect quotes in hindi पसन्द आया होगा। इस पोस्ट को अपने मित्रों के साथ शेयर ज़रूर करिए और अपने सोशल मीडिया साइट्स पर भी इसे साझा करें ताकि सकारात्मक एवं अच्छे विचार अन्य लोगों तक पहुँच सके और इसे पढ़ कर लोग अपनी ज़िंदगी को जोड़ सकें। ऐसे ही अन्य विषयों पर सुंदर सुविचार पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमारे वेबसाइट का साथ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi

    November 12, 2025

    Questions

    November 10, 2025

    Happy Dussehra Quotes in Hindi | दशहरा कोट्स

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.