RoshandaanRoshandaan

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    RoshandaanRoshandaan
    • Home
    • Business Ideas
    • Education
    • Fashion
    • Health
    • Law
    • Lifestyle
    • Technology
    • Home Improvement
    • Social Media
    RoshandaanRoshandaan
    Home - Quotes - Best Slogan & Quotes On Hindi Diwas | हिंदी दिवस कोट्स

    Best Slogan & Quotes On Hindi Diwas | हिंदी दिवस कोट्स

    Editorial TeamEditorial TeamNovember 10, 2025
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Best Slogan & Quotes On Hindi Diwas
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हर देश के लिए उसकी भाषा बहुत महत्वपूर्ण होती है, भाषा के विकास पर ही उस देश की तरक्की निर्भर करती है। आज हमारे सामने ऐसे बहुत से उदाहरण है, जिन देशों ने अपनी भाषाओं को महत्व दिया और उसे ही संचार का साधन बनाया वो देश विकसित देश की श्रेणी में शामिल है।

    इसका सबसे बड़ा उदाहरण जापान देश है, इसलिए अपने देश की भाषा को हमेशा उच्च स्थान देना चाहिए और लोगों को भी अपनी राष्ट्रभाषा बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जब हम अपनी चीज़ो को अहमियत देते हैं तभी कोई दूसरा उसे अहमियत देता है, यही बात भाषा पर भी लागू होती है।

    दोस्तों, हिंदी दिवस के इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी दिवस पर कुछ चुनिंदा हिंदी दिवस स्लोगन एवं हिंदी दिवस कोट्स, जिसे पढ़कर आपका प्रेम हिंदी के प्रति और बढ़ जाएगा। आप इन quotes on hindi diwas, best slogan on hindi diwas को हिंदी दिवस पर अपने करीबियों को भेज सकते हैं और अपनी इंस्टा स्टोरी या फिर सोशल मीडिया पर स्टेटस भी बना सकते हैं.

    Best Slogan on Hindi Diwas | हिंदी दिवस स्लोगन

    हिंदी दिवस के मौके पर कुछ सर्वश्रेष्ठ स्लोगन्स एवं कोट्स

    हिंदुस्तान की पहचान है हिंदी
    हर भारतवासी की शान है हिंदी।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं भाव है
    हर हिंदुस्तानी को इससे लगाव है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी की लाज बचा लो
    इसमें भारत की आन, बान और शान बसती है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    किसी भी देश की भाषा उस देश के विकास का सबसे बड़ा स्त्रोत होती है, काश लोग हिंदी को भी इतना महत्व देतें।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    कड़वा है मगर सच है
    हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते तो सब हैं
    पर वही लोग कभी कभी हिंदी बोलने से कतराते हैं।

    हमें हर भाषा का सम्मान करना चाहिए
    पर भूल से भी अपनी भाषा का अपमान नहीं करना चाहिए।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    वो देश सदैव तरक्की की ओर बढ़ता है जिस देश में वहाँ की भाषा का सम्मान प्रत्येक नागरिक द्वारा किया जाता है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    सम्मान जब जब हिंदी का होता है तो माँ भारती की बिंदी गर्व से चमकती है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी भारत का अभिमान है, इस अभिमान को कभी टूटने न दें।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    अपनी भाषा की रक्षा करोगे तो देश सुरक्षित रहेगा।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Hindi Diwas Wishes Quotes | हिंदी दिवस विश कोट्स

    भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है जिसे सेलिब्रेट करने के लिए हर वर्ष 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेन्द्र सिंह का जन्मदिन भी मनाया जाता है। माना जाता है कि उनके अथक प्रयासों के बाद ये दिन आया कि आज हम हिंदी दिवस मना पा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार करना था क्योंकि हमारे देश में विभिन्न भाषाएँ बोली जाती हैं। तो कोई एक भाषा तो ऐसी ज़रूर होनी चाहिए जिसे भारत का हर एक नागरिक बखूबी समझ सके एवं बोल सके और उस समय हिंदी से बेहतर विकल्प कोई नहीं था। इसलिए भारत कि राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी का चयन किया गया।

    आज हिंदी दिवस के लिए हम लाए हैं quotes on hindi diwas, hindi diwas wishes quotes, hindi diwas quotes in hindi, हिंदी दिवस स्टेटस जो आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं.

    होती होंगी बाकी भाषाएँ खास
    पर हिंदी सिर्फ खास नहीं, है एक एहसास।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैसे तो भारत में तमाम भाषाएँ बोली जाती है
    पर सबसे मीठी बोली तो हिंदी ही है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हमें हिंदुस्तान कि मिट्टी की सौगंध खानी चाहिए
    की हम भारत माँ की स्वर्णिम बिंदी पर कभी आंच नहीं आने देंगे,
    हम अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी पर कभी आंच नहीं आने देंगे।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जब जब हिंदी का इस देश में अपमान हुआ है, तब तब भारत माता की आँखें भी नम हुई हैं।
    इसलिये हिंदी भाषा की हिफाज़त करें।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    उन लोगों को भी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं जो हिंदी दिवस का मैसेज भी अंग्रेज़ी में टाइप करके भेज रहे हैं।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जन्म लिया है जो हिंदुस्तान में तो हिंदी का मान बनाए रखना
    इसकी मीठी बोली को अपनी ज़ुबाँ पर सदा सजाये रखना।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी की तौहीन हिंदुस्तान कि तौहीन है।

    मेरे रोम रोम में हिंदी बसती है
    लिखती हूँ कुछ भी जब मैं इस भाषा में
    तो हृदय से खिलखिला कर हिंदी हँसती है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिस देश के लोग अपनी राष्ट्रभाषा बोलने में शर्म करते हैं

    हिंदी भारत की संस्कृति, परम्परा, कला और धरोहर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Hindi Diwas Quotes in Hindi | हिंदी दिवस कोट्स

    अगर आप हिंदी दिवस स्टेटस, status on hindi diwas, हिंदी दिवस कोट्स, quotes on hindi diwas, हिंदी दिवस स्लोगन, best slogan on hindi diwas, inspirational hindi diwas quotes, hindi diwas quotes in hindi, hindi diwas wishes quotes ढूंढ रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं. यहाँ आपको बेहतरीन हिंदी दिवस कोट्स मिलेंगे.

    हिंदी न बोलने पर इतराते हैं
    अंग्रेज़ी बोल कर गर्वित हो जाते हैं,
    भारतीय होकर भी
    भारत की राष्ट्रभाषा से गद्दारी दिखाते हैं।

    कैसे मनाएं हिंदी दिवस
    लोग तो अब भी अंग्रेज़ी को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं।

    हिंदी कि आँखें गीली हो जाती है
    जब उसके ही देश में उसे सम्मान का दर्जा नहीं मिल पाता।

    अंग्रेज़ी बेस्ट हो सकती है
    पर सर्वश्रेष्ठ तो हमारी हिंदी ही है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    मैं क्यों हिंदी बोलने से कतराऊँ
    मेरा अभिमान है हिंदी
    लेखकों के कलम की शान है हिंदी,
    नेताओं के शब्दों में जो भार लाए
    उन भाषणों का मान है हिंदी,
    इस देश में रहने वाले
    प्रत्येक नागरिक की जान है हिंदी।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदुस्तानी हो तो गर्व से कहो कि
    गर्व है हमें अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी पर।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी बोली मीठी होने के साथ साथ दूसरों को सम्मान देने वाली मानी जाती है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    अंग्रेज़ी भाषा हमारी विरासत नहीं है
    अपनी विरासत हिंदी पर अभिमान करो।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जिस दिन भारत का प्रत्येक वासी हिंदी बोलने में शर्म नहीं बल्कि गर्व महसूस करेगा,
    पूरी तरह से उस दिन भारत देश उन्नति करेगा।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    कई भाषाओं का ज्ञान रखना गलत नहीं है
    पर उन भाषाओं पर अभिमान करना
    और अपनी भाषा का अपमान करना सही नहीं है।

    Inspirational Hindi Diwas Quotes

    यदि हम अपनी राष्ट्र की भाषा को अन्य भाषाओं से अधिक महत्व देंगे तो प्रत्येक राष्ट्र हमारी भाषा को महत्व देगा। दूसरों की नज़रों में ऊँचा उठने से पहले हमें खुद कि नज़रों में ऊँचा उठना पड़ेगा। तभी दूसरे लोग हमें तवज्जों देंगे।

    हमारे देश में तमाम बोलियाँ प्रचलित है, और ये देश अनेकता में एकता को संजोए हुए है। भारत देश की पहचान ही यही है, इसलिए ये पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, और इसे विविधताओं वाला देश भी कहा जाता है।

    कुछ inspirational hindi diwas quotes जो आप अपने हिंदी दिवस स्टेटस पर लगा सकते हैं या दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.

    हिंदी से प्रेम करो
    क्योंकि यही तुम्हारी अपनी है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    भारत का प्यार है हिंदी
    मेरी प्रारंभिक शिक्षा का आधार है हिंदी।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी हृदय कि सबसे सुंदर बोली है, इसमें समाहित हर शब्द के के अक्षरों में दूसरों के प्रति सम्मान का भाव उपस्थित होता है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी सबके रोम रोम को भाती है
    सबसे सुंदर संवाद होता है इस भाषा में
    और सबके मन को छू जाती है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जो हिंदी का अपमान करते हैं
    वो असल में सिर्फ एक भाषा का नहीं
    बल्कि अपनी माँ का अपमान करते हैं।

    घर के आंगन में जिस भाषा को सबसे पहले सुना
    वो थी हिंदी
    हमारे मुख से जो पहला शब्द निकला
    वो थी हिंदी।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    अब समय आ गया है
    हिंदी को पूर्ण रूप से दिलाना है उसका अधिकार
    जन जन की अब है यही पुकार।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी में करे संवाद
    सुलझाए सभी विवाद।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    राष्ट्रभाषा का उत्थान करो
    राष्ट्र का उत्थान होगा।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    जो लोग हिंदुस्तान को भाषा के आधार पर पृथक करना चाहते हैं
    उन्हें ये समझना चाहिए की हिंदी हिंदुस्तान कि भाषा थी, है और सदा रहेगी।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    Status on Hindi Diwas | हिंदी दिवस स्टेटस

    हिंदी राजभाषा है और पूरे विश्व में सबसे अधिक बोले जाने वाली तीसरी भाषाओं में शुमार है, पर फिर भी आज इसकी स्थिति सोचनीय है क्योंकि अपने ही देश में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें अपनी भाषा बोलने में शर्म आती है और अंग्रेज़ी को वो स्मार्ट भाषा कि श्रेणी में रखते हैं। पर इसके साथ एक बात ये भी है कि पिछले कुछ सालों में हिंदी को आगे बढ़ाने में अथक प्रयास किया जा रहा है और ये प्रयास एक दिन सफल ज़रूर होगा एवं वो दिन भी आएगा जब देश का हर नागरिक अपनी भाषा बोलने में कतराएगा नहीं, बल्कि गर्व महसूस करेगा।

    इन quotes on hindi diwas, हिंदी दिवस कोट्स को आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं.

    दूसरी भाषाओं को बोलते बोलते
    अपनी भाषा को मत भूल जाना।

    हमारे देश में आज भी हिंदी भाषा की स्थिति सोचनीय है, तो कैसे मनाएं हिंदी दिवस?

    हिंदी हिंदुस्तान के सबसे कीमती भाषाओं में से एक है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी भारतीय साहित्य का सबसे सुंदर गहना है
    अपनी ज़ुबाँ पर हम सबने इसी भाषा का लिबाज़ पहना है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    अब हिंदी निराश बहुत रहती है
    हैरान और परेशान बहुत रहती है।
    पूछा किसी ने उसकी इस उलझन का सबब
    तो मालूम हुआ
    नहीं होता उसका सम्मान अब पहले सा
    इसलिए वो अब उदास बहुत रहती है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    अब देश का मान हमें बढ़ाना है
    इसलिए शुरुआती शिक्षा राष्ट्रीय भाषा में ही कराना है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    अन्य भाषाओं की अपेक्षा हिंदी का हर शब्द, हर अक्षर सम्मान से परिपूर्ण होता है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    भारतीय साहित्य का संसार संजोने में हिंदी भाषा का महत्वपूर्ण योगदान है। ये मात्र एक भाषा नहीं देश के विकास कि आशा है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी की भी एक आस है
    कि ये अपने देश में सबके लिए खास बने।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    हिंदी दिवस पर एक प्रण लीजिए
    की हिंदी का खोया हुआ मान उसे लौटाना है
    सबके दिलों में इसके प्रति सम्मान जगाना है।
    हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    आखिर में कुछ शब्द

    दोस्तों, हमें उम्मीद है कि हिंदी दिवस कोट्स, quotes on hindi diwas पर लिखा हमारा ये आर्टिकल आपको पसन्द आया होगा। ऐसे ही अन्य विषयों पर बेहतरीन कोट्स, शायरी, स्लोगन एवं थॉट्स पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। ताकि आपको हमारी अगली पेशकश आसानी से मिल जाए। और हाँ, इस आर्टिकल को और इसमें दी गई बेहतरीन लाइंस, best slogan on hindi diwas, hindi diwas wishes quotes, inspirational hindi diwas quotes को आप अपने फ्रैंड्स और फैमिली के साथ भी साझा कर सकते, ताकि उन तक भी ये संदेश पहुँचे।

    और अगर इस लेख को लेकर आपकी कोई प्रतिक्रिया हो तो उसे लिखकर हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Editorial Team

    Related Posts

    Very Heart Touching Sad Quotes in Hindi

    November 12, 2025

    Questions

    November 10, 2025

    Happy Dussehra Quotes in Hindi | दशहरा कोट्स

    November 10, 2025
    Recent News

    Java and Spring Teams Adding AI Agents: Bringing Enterprise-Grade Reliability to Spring AI

    October 15, 2026

    5 Must-Consider Interior Accessories for Mazda MX-5 Enthusiasts

    October 12, 2026

    5 Reasons Why Companies Use AI for Meetings

    October 8, 2026

    When to See a Kidney Doctor: Signs, Specialists, and the Right Medical Support

    September 28, 2026
    Categories
    • Animals
    • Blog
    • Business
    • Business Ideas
    • Celebrity
    • Education
    • Essay
    • Fashion
    • Health
    • Home Improvement
    • Interesting Facts
    • Law
    • Lifestyle
    • Others
    • Quotes
    • Self Help
    • Shayari
    • Slogans
    • Social Media
    • Sponsored
    • Status
    • Technology
    • Uncategorized
    • Wishes
    • अनमोल वचन
    • कविताएँ
    • कहानियां
    • त्यौहार
    • दोहे
    • धर्म
    • पहेलियाँ
    • भारतवाद
    • रहस्य
    © 2026 roshandaan.com. All Rights Reserved.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.