आजकल इस आधुनिक दौर में नौकरी मिलना बहुत ही मुश्किल काम है. हर कोई ऐसी नौकरी करना चाहता है जिससे वह अच्छी कमाई कर सके. आज हम आपके लिए कुछ ऐसी नौकरियों की सूची लाएं हैं जिनसे आप बिना कुछ ज्यादा पढाई या skill के अच्छी कमाई कर सकते हो.
1. Real Estate Agent
घर बेचना या खरीदना वो भी आज के समय में बड़ा मुश्किल काम है और यह एक काम का एक बहुत अच्छा विकल्प भी है।
एक रियल एस्टेट एजेंट का काम 12 वीं कक्षा की डिग्री के साथ आसानी से किया जा सकता है, लेकिन घरों या प्रॉपर्टी के बारे में जितना संभव हो उतना ज्ञान होना चाहिए आपको।
आप अपने आसपास में ध्यान रखें की किसी को कोई घर या प्रॉपर्टी खरीदनी या बेचनी है.
2. Insurance Agent
यह भी एक बेहतरीन विकल्प है आपके पास नौकरी का. कोई भी एक insurance agent बन सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता बस किसी insurance कंपनी में जाकर इस job के लिए apply करना होता है.
इसमें आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. आप जितने ज्यादा insurance या policy बेचेंगे उतना ज्यादा आपको कमीशन मिलेगा.
3. Salesperson
अगर आपके पास किसी भी चीज़ को अच्छे से explain या समझाने का हुनर है तो यह जॉब आपके लिए बहुत सही है. इसमें आपको बस कंपनी में जाकर अपना resume देना होगा और आपको यह नौकरी मिल जाएगी.
इस नौकरी में बस आपको लोगों को अपने प्रोडक्ट्स को अच्छे से समझाना होगा, वह आपसे उस प्रोडक्ट की कोई specification पूछे तो वह भी आपको उसे बतानी होगी. इस नौकरी से आप ठीक ठाक कमाई कर सकते हैं.
4. Loan Agent
यह नौकरी पाने के लिए आपको किसी एक प्राइवेट बैंक या किसी फाइनेंस कंपनी में जाना होगा. वहां पर आपको इस नौकरी से सम्बंधित सारी जानकारी मिल जाएगी.
इसमें आपको सिर्फ लोगों को लोन से संबंधित जानकारी बतानी होती है- कैसे लोन के लिए apply कर सकते हो? कौन-से डाक्यूमेंट्स की जरुरत होगी? इत्यादि.
5. Tution Teacher
अगर आप पढ़े लिखे हैं तो यह आपके लिए नौकरी का बहुत ही अच्छा विकल्प है. अगर आप कम भी पढ़े लिखे हो तो भी आप 5वीं कक्षा तक के बच्चों को तो tution पढ़ा सकते हैं.
आप चाहें तो आप किसी स्कूल या इंस्टिट्यूट में भी नौकरी के लिए कोशिश कर सकते हैं, अगर आपमें teaching skills होंगी तो आपको यह नौकरी आसानी से मिल जाएगी.
6. Fitness or Yoga Trainer
लोगों के शरीर को आकार देने में फिटनेस विशेषज्ञों और योग प्रशिक्षकों की प्रमुख भूमिका होती है। चूंकि भारतीय लोग दैनिक जीवन में बढ़ते स्वास्थ्य खतरों से खुद को फिट रखने के लिए किसी gym या yoga का सहारा लेते हैं. एक फिटनेस विशेषज्ञ हमेशा ही डिमांड में रहता है. इसके अलावा, लोग इन दिनों स्वास्थ्य पर खर्च करने में संकोच भी नहीं करते हैं।
योग प्रशिक्षकों की मांग केवल भारत में ही नहीं है बल्कि दुनिया भर के लोग योग के लाभों के लिए जाग रहे हैं।
अगर आपको ज्यादा कुछ योग या फिटनेस के बारे में नहीं पता तो आप youtube से भी सीख सकते हैं.
7. Security Guard
आपके लिए security guard की नौकरी भी एक बहुत अच्छा विकल्प है.
आप किसी भी security agency में इसके लिए apply कर सकते हो या ATM Guard, किसी के घर के लिए, किसी कॉलोनी के लिए आप गार्ड की नौकरी आसानी से पा सकते हो.
8. Video Editor/ Logo Designing
अगर आप पास क्रिएटिव दिमाग है तो आप विडियो एडिटर या लोगो डिज़ाइनर की नौकरी भी कर सकते हो.
अगर आपको ये चीजें नहीं आती तो आप इन्हें पहले सीख कर बाद में नौकरी कर सकते हो. इसके लिए बस आपके पास क्रिएटिव दिमाग होना चाहिए. कैसे आप विडियो या logo को attractive बना सकते हो? बस आपको इस बात पर ध्यान देना होता है.
यह नौकरी आप एक freelancer की तरह भी कर सकते हो.
9. Caterers
भोजन खानपान में यह एक मजेदार कैरियर है। यह नौकरी आपको बहुत से लोगों से मिलने और काम करने के बाद मज़े करने के लिए मिलती है।
आप किसी भी कैटरर सर्विस प्रोवाइडर के पास जाकर यह नौकरी कर सकते हो. किसी होटल में भी आप यह नौकरी कर सकते हो.
10. Packers/ Delivery Boy
पैकिंग एक विशाल क्षेत्र है। इस नौकरी के लिए, आपको बस सही ज्ञान, क्षमता और रचनात्मकता की आवश्यकता होगी।
आप किसी packers and movers कंपनी, डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर जैसी कंपनी में ये नौकरी कर सकते हैं. भारत में आजकल ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी या E-commerce साइट्स से प्रोडक्ट डिलीवरी बहुत होती है तो यह आपके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
11. Event Planner/ Interior Designer
भारतीय शादियों के कोने-कोने में भव्य सजावट होने के साथ-साथ, इवेंट प्लानिंग बहुत मांग में है। इवेंट प्लानर्स को एक औपचारिक डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन अपनी उत्कृष्ट संचार कौशल और रचनात्मक विचारों को विकसित करने की आवश्यकता होती है. डिजाइन के लिए आपके पास एक क्रिएटिव दिमाग होनी चाहिए।
इंटीरियर डिज़ाइनर की भी आजकल बहुत मांग है. लोग अपने घरों को डिजाईन करवाने के लिए अच्छा पैसा खर्च करने तो तैयार होते हैं. ये दो नौकरी बहुत ही अच्छा विकल्प हैं आपके पास.
12. Radio Jockey and Video Jockey
क्या आपके पास बात करने की प्रतिभा है?
क्या आप बहुत बातूनी हैं?
आपके दोस्तों को लगता है कि आपके पास बहुत सारी जानकारी है और आप मजाकिया भी हैं?
हालांकि उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि आपको आरजे बनने के लिए किसी औपचारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है, जैसे-जैसे प्रतियोगिता बढ़ती जाती है, आप निश्चित रूप से खुद को आरजे कोर्स से डिप्लोमा या उन लाइनों पर खुद को इस हुनर से लैस कर लोगे। कोई भी कोर्स इस बात की गारंटी नहीं दे सकता है कि आप एक आरजे होंगे, लेकिन इसके लिए आपकी भाषा कौशल और आत्मविश्वास उत्कृष्ट होना बहुत जरुरी है।
