आजकल के इस कम्पटीशन के दौर में नौकरी पाना और करना बहुत मुश्किल हो गया है. बहुत सारे educated लोग एक अच्छी नौकरी कर पाने में असफल रहे हैं. आज हम आपको पैसे कमाने के कुछ तरीके बताएंगे जिनसे आप अच्छे पैसे कमा सकते हो. इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के बिज़नस ideas के बारे में बताएंगे. कैसे आप कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हो?
दूसरों के लिए, व्यवसाय शुरू करना एक डरावना, डराने वाली धारणा है। लेकिन अगर आप एक उद्यमी बनने पर विचार कर रहे हैं, तो इससे होने वाले सभी लाभों को मत भूलना:
- लचीलापन – अपने खुद के समय अनुसार काम करें।
- अधिक खाली समय – अपने परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएं। लेकिन ध्यान दें: यह केवल तब लागू होता है जब आपका व्यवसाय स्थापित हो जाता है और आपके पास आवश्यक जिम्मेदारियों के बहुमत को संभालने वाले कर्मचारी होते हैं। जब तक आप इस बिंदु तक नहीं पहुंचते, तब तक अधिक खाली समय होने की उम्मीद नहीं है।
- Freedom होगा अपनी मर्ज़ी से काम करें.
- कोई नियम निर्धारित करने वाला नहीं है सिर्फ तुम खुद हो।
- आप जो बेचना चाहते हैं, उसे बेचें। ऑनलाइन? स्वयं? इनबाउंड? आउटबाउंड? कैसे भी? यह तुम्हारा निर्णय होगा।
- अपना खुद का वातावरण बनाएं – आप अपने संगठन की औपचारिकता और संस्कृति निर्धारित कर सकते हैं।
- अपने जुनून का पीछा कर सकते हो।
- ऐसा कुछ भी नहीं करना होगा जो आप नहीं करना चाहते हैं।
- कहीं से भी काम करें – अपनी सुविधा अनुसार घर, कार्यालय कहीं से भी काम करें।
- एक व्यक्तिगत ब्रांड बनें।
- अपने सपनों तक पहुँच सकते हो.
- आपको रोकने के लिए कुछ भी नहीं है।
ऑनलाइन व्यापार के अवसरों से लाभ उठाने के लिए आपको इंटरनेट पर अपना संपूर्ण व्यवसाय चलाने की आवश्यकता नहीं है। छोटे व्यवसायों को केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपने ग्राहकों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ संवाद करने के लिए बस एक ईमेल की आवश्यकता हो सकती है। बल्कि अन्य किसी व्यवसाय को अपना संपूर्ण व्यवसाय का संचालन करने के लिए अपनी वेबसाइट का उपयोग करना हो सकता है।
ऑनलाइन व्यापार के लाभों में शामिल हैं:
- वैश्विक पहुंच, दिन में 24 घंटे, सप्ताह में 7 दिन
- अधिक लचीलेपन के माध्यम से ग्राहक सेवा में सुधार
- पैसे की बचत
- उत्पादों का तेजी से वितरण
- व्यावसायिकता में वृद्धि हुई
- कागज की कम बर्बादी
- दुनिया में कहीं से भी अपने व्यवसाय का प्रबंधन करने के अवसर।
ग्राहक आपके उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानने के लिए आपकी वेबसाइट पर जाना पसंद कर सकते हैं, बजाय आपके पास व्यक्तिगत रूप से जाना।
ऑनलाइन व्यापार के अवसर
आप अपने व्यवसाय को ऑनलाइन कैसे manage करते हैं यह आपके द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों या सेवाओं पर निर्भर करेगा। आप इंटरनेट का उपयोग करके कई काम कर सकते हैं:
- एक ऑनलाइन दुकान चला सकते हैं
- अपने suppliers का प्रबंधन कर सकते हैं
- अपने ग्राहकों के साथ संवाद आसान कर सकते हो
- ऑनलाइन सेवाएं प्रदान कर सकते हो
- ग्राहकों को ऑनलाइन reservation या appointment की सुविधा दे सकते हो
- अपने finance को मैनेज कर सकते हो, जैसे कि ऑनलाइन बैंकिंग, टैक्स और कर्मचारी भुगतान
Offline
पैसे कमाने के offline तरीकों में आपको कुछ skill की जरुरत भी हो सकती और नहीं भी. आप कोई छोटा-सा business भी कर सकते हो, कोई स्टोर खोल सकते हो इत्यादि.
Online
आजकल इंटरनेट समाचार और मनोरंजन का एक महतवपूर्ण स्रोत है। आज, इन्टरनेट के माध्यम से अरबों डॉलर का आदान-प्रदान किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग इंटरनेट पर अपने खुद का व्यवसाय शुरू कर रहे हैं और ऑनलाइन पैसा कमा रहे हैं।
तो सवाल उठता है ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं?
क्या आप अपने जुनून को मुनाफे में बदलने के लिए तैयार हैं और अपना ऑनलाइन कारोबार शुरू कर रहे हैं लेकिन सुनिश्चित नहीं है कि कहां से शुरुआत करें?
आइए ऑनलाइन पैसे कमाने के कुछ तरीकों पर एक नज़र डालते हैं. जिन कामों को करने के लिए बहुत समय की आवश्यकता नहीं होती है या आपकी नियमित दिनचर्या में कोई कुछ खास कटौती नहीं करनी होती है। नीचे कुछ तरीके बताए गए हैं जिनसे आप कम लागत या बिना लागत के भी पैसे कमा सकते हो:
1. Affiliate Marketing
Affiliate Marketing के लिए आपको Amazon या Flipkart जैसी साइट्स पर खुद को affiliate marketing के लिए रजिस्टर करना होगा जो बहुत आसन है. उसके बाद आप अपने मन पसंद प्रोडक्ट्स को शेयर करें और आपके उस शेयर लिंक से अगर किसी ने वो प्रोडक्ट ख़रीदा तो आपको उसका कमीशन मिलेगा.
Affiliate Marketing के लिए आप अपना खुद का कोई लैंडिंग पेज डिजाईन करके उस पर products को list कर के अपने उस पेज को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं.
2. Youtube
आप नहीं जानते होंगे कि लोग youtube से लाखों कमा रहे हैं। यह एक आसान विकल्प नहीं है, लेकिन किसी भी एक विषय पर वीडियो रिकॉर्ड करके और अपलोड करने वाले व्यक्ति के लिए यह बहुत आसन है।
दो तरह के लोग सफल YouTube चैनल बना सकते हैं, एक जो मजाकिया और मनोरंजक वीडियो बनाता है, दूसरा जो छात्रों, माताओं, गृहिणियों या किसी भी skill के लिए अत्यधिक सहायक वीडियो बना सकता है।
आप YouTube से पैसा कैसे कमा सकते हैं?
आप अपने youtube चैनल को monetize कर के यानी अपनी वीडियो पर Google Adsense से Ads लगा कर कमाई कर सकते हो.
3. अपना खुद का ब्लॉग या वेबसाइट शुरू करना
ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है अपना ब्लॉग या वेबसाइट शुरू करना।
आप अपने ब्लॉग को किसी भी विषय के बारे में शुरू कर सकते हैं, जिसके बारे में आप अच्छे जानकार हैं, लेकिन यदि आप अपने ब्लॉग से पैसा कमाना चाहते हैं तो उसके भी कई तरीके हैं.
एक बात का ध्यान रखें कि इन दिनों एक वेबसाइट और ब्लॉग में वास्तव में बहुत कम अंतर होता है। अधिकांश वेबसाइट वर्डप्रेस से बनाई जाती हैं. अगर आपको वेबसाइट बनानी नहीं आती तो कोई बात नहीं आप वेबसाइट बनवा भी सकते हैं.
अब आपके दिमाग में सवाल होगा वेबसाइट या ब्लॉग बनवाने के बाद उसका इस्तेमाल कैसे करेंगें? तो इसके लिए ज्यादा न सोचें क्योंकि एक बार वेबसाइट बनने के बाद आप उस पर अपनी पोस्ट डालेंगें जो आप एक 5मिनट की विडियो देखकर सिख सकते हैं.
a) Google Adsense
यदि आप किसी वेबसाइट पर गए हैं, तो आपने Google Ads देखी होंगी। आप अपनी वेबसाइट पर Google Adsense से ads लगाकर कमाई कर सकते हैं.
Google AdSense के बारे में एक अच्छी बात यह है कि इसे Approve करवाना बहुत आसान होता है अगर आपने articles अच्छे publish किये हैं। यदि आपके पास कोई ब्लॉग या वेबसाइट है, तो आप एक मुफ्त Google AdSense खाते के लिए साइन अप कर सकते हैं। वहां से, Google आपको एक कोड देगा जिसे आप अपनी वेबसाइट पर पेस्ट करेंगे और आपकी वेबसाइट पर ads दिखना शुरू हो जायेंगी और आपकी कमाई भी.
कितना कमाओगे?
इससे कमाई आपके ट्रैफिक पर निर्भर करती है. आप अपना ट्रैफिक अपनी पोस्ट्स को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को शेयर करके बढ़ा सकते हैं. इन्टरनेट पर आप कमाई 0 से लेकर करोड़ों में कर सकते हैं.
b) Affiliate Marketing
आप अपने affiliate marketing के लिंक को अपनी खुद की साईट पर भी दे सकते हैं और जो भी आपके उस लिंक से उस सामान को खरीदेगा तो आपको उसमे से कमीशन मिलेगा.
c) Sponsorship
आप अपनी खुद की वेबसाइट पर किसी के स्कूल, शॉप, या कोई business को sponsor कर के भी कमाई कर सकते हैं. इन्हें आपको ढूंड़ने की जरुरत नहीं होगी बल्कि जब आपकी वेबसाइट चलने लगेगी मतलब उस पर ट्रैफिक आना शुरू हो जाएगा तो आप पास sponsorship के लिए लोग अपने आप आएंगे.
4. अपनी खुद की ई-कॉमर्स वेबसाइट शुरू करें
ऑनलाइन पैसा कमाने का एक और बढ़िया मौका ई-कॉमर्स वेबसाइट / स्टोर?
यह वह जगह है जहाँ आप अपनी वेबसाइट से products बेच सकते हैं। इसके लिए आपको ना तो खुद production करना होगा बस आपको जो करना है वो है अपनी e-commerce website से किसी दुसरे के products को बेचना और उनसे कमीशन लेना.
आप अपने खुद के प्रोडक्ट्स के लिए भी खुद की e-commerce website बना कर अपने प्रोडक्ट्स को बेच सकते हैं. इसका फायदा यह होगा की आपको किसी और को कमीशन नहीं देना होगा.
5. Content Writing
कई कंपनियां अच्छे लेखकों की तलाश में रहती हैं लेकिन उन लेखकों को ढूंढना मुश्किल है जो अच्छा लिखते हैं। आप अगले उनमें से एक हो सकते हो।
आपको जिस भी subject की सबसे ज्यादा अच्छी knowledge है आप उसके बारे में content लिख सकते हैं. कई वेबसाइट अपनी post content writers से लिखवाती हैं आप उनके लिए यह काम कर सकते हैं.
मुझे काम कहाँ से मिलेगा?
- इसके लिए आप Facebook पर content writers के ग्रुप्स join कर लो वहां पर आपको अपने लिए project मिल सकता है.
- Fiverr, Upwork, Freelancer, Truelancer जैसी साइट्स पर खुद की स्किल्स के हिसाब से project ढूंढ सकते हो.
अगर आपको उस topic के बारे में ज्यादा कुछ ना पता हो तो आप उस से related कुछ articles को पढ़ कर उस चीज़ को खुद अपने शब्दों में लिख सकते हो.
ऑनलाइन प्रकाशन (ई-पुस्तकें)
अगर आप एक अच्छे लेखक है तो आप अपनी खुद की किताबों को ऑनलाइन प्रकाशित कर सकते हैं. आप अपनी बुक्स की खरीद को बढ़ने के लिए उन्हें ऑनलाइन बेच सकते हो. इसके लिए कई websites है जैसे amazon kindle, google books इत्यादि. आप अपनी खुद की वेबसाइट बनाकर भी दुसरे लेखकों की किताब भी प्रमोट कर सकते हो.
6. Social Media Manager
बहुत सारी ऐसी वेबसाइट हैं जो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स को खुद हैंडल न करके किसी और से हैंडल करवाती हैं. तो आप उन कंपनी या websites के सोशल मीडिया एकाउंट्स को हैंडल करके भी आप पैसे कमा सकते हो.
इसमें आपको करना क्या होता है?
बस सोशल मीडिया पर posts डालनी होंगी लेकिन attractive तरीके से, जिससे लोग उस पोस्ट की तरफ attract हों.
काम कहाँ से मिलेगा?
- इसके लिए आप Facebook पर Social Media Manager के ग्रुप्स join कर लो वहां पर आपको project मिल सकता है.
- Fiverr, Upwork, Freelancer, Truelancer जैसी साइट्स पर भी आप अपने लिए project ढूंढ सकते हो.
- Google पर startup कम्पनी के contact number सर्च करके उन्हें अपनी सर्विस बताएं और उनसे projects लेने की कोशिश करें.
7. Graphics Designer
अगर आप graphic designer हो तो आप किसी भी कंपनी या वेबसाइट के लिए posters, ads, images, graphics, social media posts इत्यादि को design कर सकते हैं.
8. Online Survey
ऑनलाइन सर्वे की भी बहुत-सी साईट हैं आप उन पर खुद को रजिस्टर कर के पैसे कमा सकते हो. मगर ये ऑनलाइन सर्वे हमेशा आपको नहीं मिलेंगे ये दिन में बस एक या दो बार आते हैं. मगर आप इन सर्वे से कमाई ठीक-ठाक कर सकते हो.
*कई ऑनलाइन सर्वेस की साइट्स फ्रॉड भी होती हैं तो उनसे आपको बच कर रहना होगा.
सर्वे से आप ज्यादा कमाई नहीं कर सकते हो क्योंकि हर रोज़ आपको सर्वे नहीं मिलेंगें और इसके लिए आपको बार बार चेक करते रहना होगा की कोई सर्वे है या नहीं.
कुछ साइट्स जहाँ पर आप सर्वे से पैसे कमा सकते हो:
- Yandex Toloka
- Valued Opinions
- Opinion World
- Top paid surveys
- Survey Jury
- Swagbucks
9. Service Provider
आप कोई भी skill को सीखकर उसे अपनी सर्विस के लिए इस्तेमाल कर सकते हो.
Skill सिखने के लिए कोई भी कोर्स ज्वाइन कर सकते हो या फ्री में youtube videos से सीख सकते हो. Online Courses न चुनें इसमें आपके समय की बर्बादी होती है. कुछ skills जो आप सीख सकते हो:
- Web Designing & Development
- SEO
- Logo Designing
- Video Editing
- Typing Job (ऑनलाइन टाइपिंग जॉब फ्रॉड होती हैं इसमें सावधानी रखें)
यह जरुरी नहीं है की आप सभी skills सीखें, किसी भी एक skill को अच्छे से सीख लें और फिर उसे अपनी सर्विस के लिए इस्तेमाल करें.
काम कहाँ पर मिलेगा?
- Facebook Groups को join करके
- Fiverr, Upwork, Freelancer, Truelancer जैसी साइट्स पर
10. Tool website
आप कोई भी tool जैसे की कोई Calculator या Youtube Video Downloader जैसे किसी tool को डिजाईन करवा के उसे लांच कर दें. जैसे जैसे लोग आपके टूल को use करेंगें तो आप अपने tool में Ads लगाकर कमाई कर सकते हो.
आज ही अपना ऑनलाइन बिजनेस शुरू करें!
इसके बारे में सोचें, जब आप अपने मन को विशिष्ट आय लक्ष्यों के लिए सेट करते हैं, तो ऑनलाइन पैसा बनाना बहुत आसान होता है. जैसे-जैसे इंटरनेट का विकास जारी है, पूरक और पूर्णकालिक ऑनलाइन आय अर्जित करने के अवसर उतने ही बढ़ेंगे। सूचना-आधारित अर्थव्यवस्था में काम की परिभाषा बहुत विकसित हो रही है, जिसमें पारंपरिक नौकरियां अलग-अलग व्यवस्थाओं (जैसे स्वरोजगार, लचीला कार्यक्रम, बदलते कौशल सेट, आदि) के पक्ष में गायब हो रही है। इस संबंध में, यह एक कोशिश है जो आपको नए कैरियर और व्यावसायिक विकल्प खोलने में मदद कर सकती है।
