शेर, चीता, भालू, हाथी जैसे कई बड़े जानवर तो सभी ने देखे हैं और इनके बारे में सुना है। लेकिन क्या ऐसे जानवर देखे हैं जिनकी लंबाई और ऊंचाई को इंच में मापा जा सकता है। यदि नहीं तो बता दें कि दुनिया में ऐसे जानवर भी हैं जो अपने वास्तविक आकार से बेहद छोटे हैं। Smallest animal in the world.
यह दुनिया अजीबोगरीब जीव जंतुओं से भरी पड़ी है। धरती पर जहां हजारों साल पहले बड़े बड़े डायनासोर मौजूद थे। वहीं छोटे छोटे जीव भी इस धरती पर है।
आज हम जानेंगे दुनिया के 5 सबसे छोटे जानवरों के बारे में।
5 Most Amazing Tiny Animals in the World
१. दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा

इस घोड़े पर आप सवार तो नहीं हो सकते लेकिन हां, बच्चे इस नन्हे से जानवर के साथ खेलना जरूर पसंद करेंगे। इसे मिनिएचर हॉर्स कहते हैं। यह सामान्य घोड़ों से बहुत ही ज्यादा छोटा और हल्का है। यह मात्र 26 किलो वजन वाला एक घोड़ा है जिसकी ऊंचाई सिर्फ 17 इंच है.
US के St. लुईस, मिसौरी में जन्मे इस नन्हे घोड़े के मालिक ने इसका नाम थंबेलिना रखा है। और इस छोटे घोड़े में बोने होने का कोई संकेत नहीं मिला है। जबकि दुनिया में और भी ऐसे छोटे घोड़े हैं जो बोने हैं। यह दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा है। इस घोड़े की ऊंचाई लगभग डेढ़ फुट और वजन मात्र 26 किलो है।
२. दुनिया का सबसे छोटा बंदर

हम आपको जिस नन्हे खूबसूरत बंदर के बारे में बताने जा रहे हैं वह आपकी एक उंगली के बराबर है जिसका नाम है पिग्मी मार्मोसेट। यह दुनिया का सबसे छोटा बंदर है। दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला यह बंदर जन्म के समय हमारी एक उंगली से भी काफी छोटा होता है।
यह ज्यादा से ज्यादा 7 इंच तक बढ़ते हैं और इनका वजन 100 ग्राम तक होता है। इनकी पूंछ 8 इंच लंबी होती है. यह बंदर देखने में तो बहुत ही प्यारे और सीधे साधे लगते हैं लेकिन यह बहुत ही इंटेलिजेंट और थोड़े गुस्सैल मिजाज के होते हैं। मुश्किल से मिलने वाले इस बंदर को पालने के लिए लोग बड़ी से बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं।
३. विश्व का सबसे छोटा कुत्ता

पोर्टो रिको में एक ऐसा प्यारा सा कुत्ता भी मौजूद है जिसे नन्हे आकार के कारण विश्व का सबसे छोटा कुत्ता घोषित किया गया है। यह चिहुआहुआ प्रजाति का कुत्ता है।
मिली नाम के इस कुत्ते के शरीर की ऊंचाई सिर्फ 3.8 इंच है तथा इसका वजन मात्र 500 ग्राम है। पैदाइश के समय मिली इतना छोटा था कि यह चमचे में समा जाता था। जबकि बड़ा होने के बाद अब लेडीज पर्स, जूते और कोट की जेब में आसानी से समा जाता है। गिनीज रिकॉर्ड बुक में इसे विश्व के सबसे छोटे कुत्ते के रूप में शामिल कर लिया गया है।
कुछ और रहस्य
- जलपरी का रहस्य: इन्होंने देखी हैं असली जलपरियाँ
- भगवान राम की मृत्यु कैसे हुई?
- भारत के 7 सबसे बड़े अनसुलझे रहस्य
४. सबसे छोटा चूहा

दुनिया का सबसे छोटा चूहा जिसे रोडेंट भी कह सकते हैं। इस चूहे का नाम है डवार्फ थ्री टोएड जरबॉया। यह दुनिया में सिर्फ रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाते हैं। पूरी तरह बढ़ने के बाद भी यह केवल 4.5 सेंटीमीटर यानी पौने दो इंच के ही होते हैं। लेकिन इनकी पूंछ इनके शरीर से बड़ी होती है। इसकी लंबाई 3-10 इंच तक होती है।
इनके पैर कंगारू की तरह होते हैं और यह उछलने में माहिर होते हैं जिसकी वजह से जंपिंग माउस भी कहा जाता है। इस प्यारे चूहे का आकार बेहद खूबसूरत है। यह काफी फुर्तीला भी होता है। यह 2 साल तक जीते हैं। यह दुनिया में बहुत कम ही पाए जाते हैं जिसकी वजह से लोग इन्हें पाने के लिए काफी दाम देने के लिए तैयार रहते हैं।
५. दुनिया का सबसे छोटा गिरगिट

अगर हम कहें कि दुनिया अजूबों से भरी पड़ी है तो आप फटाक से कहेंगे कि भाई यह कौन सी नई बात बताई आपने। पर अगर हम यह कहें कि इस दुनिया में ऐसे गिरगिट भी होते हैं जो चींटी के बराबर होते हैं तो आप पक्का हैरानी भरी नजर से हमारी तरफ देखेंगे। मगर कुदरत यह अजूबा भी दिखाती है।
मेडागास्कर में पाया जाने वाला यह बेहद अद्भुत जीव है। यह गिरगिट दुनिया का सबसे छोटा रेप्टाइल जीव है इसका नाम है ब्रुकेशिया मिक्रा। इनकी लंबाई 1 इंच होती है और इनका वजन सिर्फ और सिर्फ 0.20 ग्राम तक होता है। यह सिर्फ जमीन के पत्तों के बीच रहते हैं और सिर्फ चीटियां ही खाते हैं।
यह छोटा जीव सन 2012 में फ्रैंक ला और उनकी टीम द्वारा खोजा गया। यह जीव तो अपने सामान्य आकार से बहुत ही ज्यादा छोटा है और अद्भुत भी। दुनिया में और भी कई ऐसे जीव है जिन्हें अभी खोजा जाना बाकी है।
तो दोस्तों, ये थे smallest animal in the world. ऐसे ही अन्य रहस्य पढने के लिए हमें बुकमार्क करें. अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और खुश रहें.
अन्य रोचक लेख पढ़ें –